Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा की ट्रिप अब बनेगी और भी रोमांचक, टूरिज्म विभाग ने शुरू किये 5 एडवेंचर स्पोर्ट्स

गोवा की ट्रिप अब बनेगी और भी रोमांचक, टूरिज्म विभाग ने शुरू किये 5 एडवेंचर स्पोर्ट्स

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और गोवा में एडवेंचर स्पोर्ट्स को ट्राई करना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी ही अच्छी खबर है। गोवा टूरिज्म (Goa Tourism) की तरफ से कई रोमांचक गतिविधियों को शुरू किया गया है जो आपकी गोवा ट्रिप को और भी रोमांचक बना देंगे। इन रोमांचक स्पोर्ट्स को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो समुद्र के किनारे घूमने-फिरने के लिए आए हुए हैं और बस अचानक ही उन्हें किसी रोमांचक स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने का मन हो गया हो।

तो अब एडवेंचर टूरिज्म के लिए किसी और लोकेशन की तलाश को खत्म करते हुए जल्दी से गोवा का ट्रिप प्लान कर लें।

goa adventure sports

गोवा आने वाले पर्यटकों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। अक्तूबर में ही गोवा का टूरिज्म सीजन शुरू हुआ है। और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए गोवा के टूरिज्म विभाग ने कई एडवेंचर एक्टिविटी को लॉन्च किया है जो आपके ट्रिप को और भी अधिक रोमांचक बना देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों के लिए जिन नये एडवेंचर स्पोर्ट्स को लॉन्च किया गया है, वो हैं -

  • बंजी जम्पिंग
  • पैरामोटरिंग
  • शूटिंग रेंज
  • व्हाइट वाटर राफ्टिंग
  • स्कूबा डाइविंग

पर्यटन विभाग ने गोवा में इन रोमांचक एक्टिविटी को शुरू करने का फैसला भारत में इस तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स की बढ़ती मांग के मद्देनजर लिया है। यहां साल के हर सीजन और हर मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक आते रहते हैं। खासतौर पर टूरिज्म सीजन के दौरान यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होता है। पर्यटकों की मांग के आधार पर खुद को ढालने के लिए ही पर्यटन विभाग ने गोवा में अब इन 5 नये एडवेंचर स्पोर्ट्स को शुरू करने का फैसला लिया है।

scuba diving

कहां-कहां होंगे ये एडवेंचर स्पोर्ट्स

गोवा में जिन 5 नये एडवेंचर स्पोर्ट्स को शुरू करने की घोषणा की गयी है, वो सभी प्रमुख पर्यटन लोकेशन पर करवाए जाएंगे। यहां तक पहुंचने के लिए आप गोवा के Hop-on-Hop-off बसों की मदद से पहुंच सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार यहां वाटर राफ्टिंग म्हादेई नदी में जून से अक्तूबर के दौरान करवायी जाएगी।

यानी अब राफ्टिंग के लिए पहाड़ी शहरों का नहीं बल्कि समुद्रतटिय शहर गोवा का रूख करने की जरुरत होगी। अगर आपको समुद्र आकर्षित करता है, मरीन लाइफ आपको पसंद है, समुद्र के नीचे की दुनिया को करीब से देखना और अनुभव करना चाहते हैं तो गोवा से अच्छा विकल्प और क्या ही होगा जहां आप स्कूबा डाइविंग कर समुद्र के अंदर की दुनिया को देख व अनुभव कर सकेंगे।

इसका मतलब हुआ कि आप चाहे समुद्रतट पर रिलैक्स करना चाहे, परिवार संग ऐतिहासिक जगहों पर घूमने जाना चाहे, न्यू ईयर ईव पर बीच पार्टी में थिरकना चाहे, कैफे में लाइव म्यूजिक के साथ अपना ड्रिंक एंजॉय करना चाहे या फिर एडवेंचर की खोज में निकलना या जंगलों की खाक छानना पसंद करते हो....अब इन सभी का एकमात्र गंतव्य होगा गोवा। गोवा के एक ही लोकेशन में आपको वह सब कुछ एक साथ मिलेगा जो आप अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर ढूंढते फिरते हैं।

More News

    Read more about: goa tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+