Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कैसा है देश का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन, रेल मंत्री ने दिखाई झलक, कब से शुरू होगी बुलेट ट्रेन

कैसा है देश का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन, रेल मंत्री ने दिखाई झलक, कब से शुरू होगी बुलेट ट्रेन

एक तरफ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साल 2047 तक भारत में 4500 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा शुक्रवार को की। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने X (पूर्व का ट्विटर) हैंडल पर देश के पहले बुलेट ट्रेन स्टेशन का वीडियो शेयर किया है।

modified bullet train

X पर इस वीडियो के शेयर करते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, यह रेलवे स्टेशन अहमदाबाद के साबरमती में तैयार किया गया है।

विरासत के साथ आधुनिकता की झलक

रेल मंत्री ने साबरमती में तैयार बुलेट ट्रेन स्टेशन की झलक दिखाते हुए जो वीडियो अपने अकाउंट से शेयर किया है, उसे देखकर यह स्पष्ट है कि इस स्टेशन को आधुनिकता के साथ ही गुजरात की विरासत के साथ ही तैयार और सजाया गया है। इस पोस्ट के कैप्शन में रेल मंत्री ने लिखा है, 'भारत का पहला बुलेट ट्रेन टर्मिनल! साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, अहमदाबाद'। रात के अंधेरे में यह स्टेशन लाइट्स से सजा हुए बहुत सुन्दर दिख रहा है। स्टेशन की बाहरी सजावट गुजरात और साबरमती की थीम पर की गयी है लेकिन स्टेशन के अंदर को देखकर पता चलता है कि आधुनिक भारत कितना विकसित हो चुका है।

आप भी देखें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा शेयर किये गये वीडियो :-

कहां चलेगी पहली बुलेट ट्रेन

bullet train india

मिली जानकारी के अनुसार देश की पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद (साबरमती) से मुंबई के बीच चलेगी। जापान की मदद से अत्याधुनिक तकनीकों से लैस बुलेट ट्रेन को तैयार किया जा रहा है। इस ट्रेन की वजह से अहमदाबाद से मुंबई की दूरी महज 2 घंटा 7 मिनट में तय की जा सकेगी। बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर पहली बार सरकार की तरफ से कोई वीडियो शेयर किया गया है। इस परियोजना पर बड़ी ही तेजी से काम किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बुलेट ट्रेन लगभग 350 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी, जो भारत में चलने वाली सबसे तेज रफ्तार ट्रेन होगी। मुंबई और अहमदाबाद 508 किमी की डबल-लाइन ट्रैक से जुड़ जाएंगे, जिससे इस दूरी को तय करने का समय इतना घट जाएगा।

कब से शुरू होगी बुलेट ट्रेन

साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान बुलेट ट्रेन परियोजना का अनावरण किया था। उस कार्यक्रम में जापान के तत्कालिन प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी शामिल हुए थे। उस समय पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि इस परियोजना पर दोनों देश साथ मिलकर काम करने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना का पूरा खर्च लगभग ₹1,08,000 करोड़ होने वाला है। भारत सरकार ने जापान से 81% का लोन लिया है। जिसे प्रतिवर्ष 0.1% के ब्याज दर से अगले 50 सालों में वापस लौटाया जाएगा। इसमें 15 सालों का ग्रेस पीरियड भी शामिल होगा। भारत सरकार इस परियोजना के लिए ₹10,000 करोड़ खर्च करेगी। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र सरकार ₹5,000-5,000 करोड़ दोनों देगी।

मिली जानकारी के अनुसार भारत के बुलेट ट्रेन परियोजना का पहला चरण साल 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। यानी मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन साल 2026 तक शुरू होने की संभावना है। वहीं इस पूरी परियोजना का साल 2028 तक पूरा होने की संभावना है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+