Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात में लगेगा लंदन आई से भी बड़ा झुला 'Gift आई', कितनी होगी ऊंचाई?

गुजरात में लगेगा लंदन आई से भी बड़ा झुला 'Gift आई', कितनी होगी ऊंचाई?

गुजरात इंटरनेशनल फाईनेंस टेक सिटी कंपनी (GIFTCL) ने एक सामाजिक संरचनात्मक प्रोजेक्ट तैयार करने की योजना बनायी है जिसमें मनोरंजन, रिटेज ज़ोन समेत कई और अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इस परियोजना को GIFT सिटी में करीब 20.5 एकड़ के क्षेत्र में तैयार किया जाएगा। लेकिन इस परियोजना का मुख्य आकर्षण लंदन आई के तर्ज पर बनने वाला GIFT आई होने वाला है।

इसका आकार लंदन आई से भी बड़ा होगा। यह GIFT सिटी का दूसरे चरण का विकास होगा।

gift eye like london eye

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस बदलाव और विकास के बाद GIFT सिटी सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि ग्लोबल फाईनेंशियल हब बन जाएगी। बता दें, GIFT सिटी में होने वाले विकासों में इस साल जुलाई तक मेट्रो नेटवर्क स्थापित करना, GIFT सिटी के पास करीब 9 किमी लंबा साबरमती रिवरफ्रंट बनाना भी शामिल है।

GIFT सिटी में लंदन आई के तर्ज पर जो झुला लगाया जाएगा, उसकी ऊंचाई 158 मीटर होगी। इसे GIFT आई के नाम से जाना जाएगा। लंदन आई, जिसकी चर्चा दुनिया भर में होती रहती है, की अधिकतम ऊंचाई 135 मिटर ही है। यानी GIFT सिटी में लगने वाले झुले की ऊंचाई लंदन आई से करीब 23 मीटर अधिक होगी। ऐसे में GIFT सिटी का झुला लंदन आई को पीछे छोड़ता नजर आ रहा है। हालांकि इस बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेने की जरूरत होगी।

gift eye gujarat

बता दें, GIFT सिटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सरकार ने इसे सपनों का शहर बनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। हाल ही में साबरमती रिवरफ्रंट की लंबाई को डबल करने और अहमदाबाद मेट्रो का विस्तार GIFT सिटी से होते हुए गांधीनगर तक करने की भी घोषणा की गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार GIFT सिटी में होने वाले विकास और रिवरफ्रंट के विस्तार के लिए कुल 100 करोड़ रुपए इस साल बजट में आवंटित किये गये हैं। GIFT सिटी तक साबरमती रिवरफ्रंट का विस्तार हो जाने के बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा रिवरफ्रंट बन जाएगा।

वैश्विक स्तर पर GIFT सिटी का विकास करने के लिए यहां नाइट लाइफ के लिए क्लब और होटल खोलने पर भी विचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार GIFT सिटी का 67 प्रतिशत हिस्सा कमर्शियल और 22 प्रतिशत हिस्सा रेसिडेंशियल रखने के साथ-साथ बाकी बचे 11 फीसदी हिस्से को सोशल एक्टिविटी के लिए रखा जाएगा।

More News

    Read more about: gujarat ahmedabad surat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+