Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »3 हजार एकड़ में फैला अनंत अंबानी का ‘वनतारा’ बना 200 से अधिक हाथियों का घर

3 हजार एकड़ में फैला अनंत अंबानी का ‘वनतारा’ बना 200 से अधिक हाथियों का घर

शादी से ठीक पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का अलग ही अंदाज नजर आया है। गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरीमनी की तैयारियां चल रही हैं। यह जश्न 1 मार्च से जामनगर में शुरू होने वाला है। इसी जश्न के बीच अनंत अंबानी ने जानवरों के पुनर्वास को समर्पित प्रोजेक्ट 'वनतारा' को लॉन्च किया।

रिलायंस के जामनगर रिफ़ाइनरी कॉम्प्लेक्स की ग्रीन बेल्ट में वनतारा के लिए 3,000 एकड़ की जगह दी गई है। इस इलाके को हरे-भरे जंगल की तरह विकसित किया गया है। बताया जाता है कि वनतारा, जानवरों को समर्पित अपनी तरह का देश का पहला कार्यक्रम है।

anant ambani and radhika merchant

इस प्रोजेक्ट में अब तक 200 हाथियों सहित हज़ारों जानवरों को बचाया गया है। इनमें हर तरह का पशु, पक्षी और सरिसृप शामिल हैं। गेंडे, चीते और मगरमच्छ सहित कई प्रजातियों का पुनर्वास भी किया गया है। खास बात है कि भारत से ही नहीं बल्कि उपेक्षित जानवरों को यहां विदेशों से भी लाया गया व उनका पूरी तरह ख़्याल रखा जा रहा है।

वनतारा के बारे में बात करते हुए अनंत अंबानी का कहना है, "बहुत छोटी उम्र से ये मेरा सपना था लेकिन अब वनतारा मेरे जीवन का एक मिशन बन गया है। हमारा सबसे ज़्यादा ध्यान देश की सर्वाधिक संकटग्रस्त प्रजातियों को बचाने में लगा है। हमारे मिशन में देश-विदेश के जानवरों और चिकित्सा मामलों के कई विशेषज्ञ शामिल हैं। वनतारा केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण और अन्य सरकारी संगठनों के साथ पार्टनरशिप में काम करता है।"

project vantara anant ambani

उन्होंने आगे कहा कि सदियों से 'करुणा' की भावना हमारी संस्कृति का अंग रही है, इस भावना के साथ हम आधुनिक विज्ञान, तकनीक और प्रोफ़ेशनल नज़रिए को जोड़ रहे हैं। जीव सेवा, भगवान की सेवा है और इंसानियत का तकाज़ा भी है।

बता दें, वनतारा में हाथियों के लिए विशेष शेल्टर बनाए गए हैं। हाथियों के नहाने के लिए जगह-जगह जलाशय हैं। इसके साथ ही हाथियों के लिए जैकूज़ी और मसाज जैसी सुविधाएं भी यहां उपलब्ध हैं। 200 हाथियों का ख़्याल रखने के लिए 500 से ज़्यादा प्रशिक्षित कर्मचारी व महावत हर पल तैनात रहते हैं।

jamnagar project vantara gujarat

यहां एक्स-रे मशीन, लेज़र मशीन, हाइड्रोलिक पुली और क्रेन, हाइड्रोलिक सर्जिकल टेबल और हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चेंबर और हाथियों के उपचार का तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस एक अस्पताल भी खोला गया है। यह अस्पताल 25 हजार वर्ग फीट में फैला है। अन्य जानवरों के लिए 650 एकड़ में एक पुनर्वास सेंटर और 1 लाख वर्गफीट का अस्पताल भी यहां बनाया गया है।

Native Planet की पूरी टीम की तरफ से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को उनकी शादी और आने वाली सुखद जिंदगी की ढेर सारी शुभकामनाएं।

More News

    Read more about: gujarat jamnagar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+