Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून में Miss न करें गुजरात का सापुतारा 'मेघ मल्हार पर्व', जानें तारीख और लोकेशन

मानसून में Miss न करें गुजरात का सापुतारा 'मेघ मल्हार पर्व', जानें तारीख और लोकेशन

सापुतारा, जिसे गुजरात का एकलौता हिल स्टेशन कहा जाता है। मानसून की बारिश जब पेड़ों के पत्तों पर गिरती है तो ऐसा लगता है मानो यह जगह खिल उठी हो। मानसून के आगमन के साथ ही सापुतारा में पूरे जोश और उमंग के साथ मानसून फेस्टिवल 'मेघ मल्हार पर्व' के आयोजन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं।

इस साल भी 'मेघ मल्हार पर्व' की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। यह मानसून फेस्टिवल करीब 1 महीने तक बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका आयोजन गुजरात टूरिज्म विभाग की ओर से किया जाता है।

gujarat saputara hill station

यह एक ऐसा फेस्टिवल है जिसमें गुजरात की सांस्कृतिक झलक देखने का मौका मिलेगा। अगर आप भी जुलाई या अगस्त में गुजरात जाने की योजना बना रहे हैं तो सापुतारा के 'मेघ मल्हार पर्व' का हिस्सा बनना बिल्कुल मत भूलिए। खासतौर पर फेस्टिवल के बीच में ही जन्माष्टमी का त्योहार भी आता है, तब इसकी धूम देखते ही बनती है।

क्या है 'मेघ मल्हार पर्व' का उद्देश्य

गुजरात के 'मेघ मल्हार पर्व' को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य मानसून के मौसम में गुजरात के इस एकलौते हिल स्टेशन की खूबसूरती को देखने के लिए देश और विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करना है। इस त्योहार में खासतौर पर आदिवासियों द्वारा बनायी गयी चीजों से इसे मनाया जाता है। कहा जाता है कि आदिवासी समुदाय के विकास के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी थी।

कब और कहां आयोजित होगा 'मेघ मल्हार पर्व'

'मेघ मल्हार पर्व' लगभग 1 महीने तक मनाया जाता है। इस साल गुजरात के सापुतारा में 'मेघ मल्हार पर्व' 28 जुलाई से 27 अगस्त 2024 तक मनाया जाएगा। यह मानसून फेस्टिवल गुजरात के सापुतारा क्षेत्र के डैंग जिले में मनाया जाता है।

क्या-क्या है मुख्य आकर्षण

  • 'मेघ मल्हार पर्व' के दौरान ग्रैंड परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होती है।
  • बारिश में कभी मैराथन किया है - 'मेघ मल्हार पर्व' में चले आइए, इसका अनुभव भी मिल जाएगा।
  • सापुतारा लेक में बोट रेस, फोक परफॉर्मेंस और भी बहुत कुछ।
  • 1 महीने के दौरान सभी सप्ताहांत और छुट्टियों के दिनों में खास गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
  • यहां आने वाले मेहमानों के लिए विशेष रूप से प्रतियोगिताओं और विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया जाता है।
  • मानसून की थीम पर पूरे क्षेत्र की सजावट आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
  • डैंग जिले में स्थानीय कला का प्रदर्शित करते हुए आर्ट गैलरी लगायी जाती है।
  • हर दिन एंजॉय करें स्थानीय कलाकारों का परफॉर्मेंस - मेन सर्कल और गवर्नर हिल पर।
  • इसके साथ ही एंजॉय करें स्थानीय लज्जतदार व्यंजन और गुजरात की समृद्ध संस्कृति को।

अगर आप 'मेघ मल्हार पर्व' में शामिल होने गुजरात के सापुतारा में जाते हैं, तो गवर्नर हिल, रोप-वे, शबरी धाम, वाघई बोटैनिकल गार्डन, डायनासोर म्यूजियम, इको प्वाएंट आदि जगहों पर भी घूम सकते हैं। मानसून के समय सापुतारा का झरना भी काफी एक्टिव हो जाता है। इसलिए एडवेंचर लवर्स और प्रकृति प्रेमी यहां ट्रेकिंग का आनंद उठा सकते हैं।

More News

    Read more about: gujarat monsoon festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+