Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात के इस गांव में खुद-ब-खुद पहाड़ चढ़ती हैं गाड़ियां - विज्ञान का चमत्कार या फिर...

गुजरात के इस गांव में खुद-ब-खुद पहाड़ चढ़ती हैं गाड़ियां - विज्ञान का चमत्कार या फिर...

लद्दाख के मैग्नेटिक हिल के बारे में तो हम सबने सुना है। यह ऐसी जगह है जहां गाड़ियां अपने आप ही आगे बढ़ती हैं। इसका कारण यहां पर मौजूद चुम्बकिया शक्ति को माना जाता है। लेकिन क्या आपने गुजरात में स्थित एक ऐसी सड़क या जगह के बारे में सुना है जहां गुरुत्वाकर्षण शक्ति काम नहीं करती है।

ठीक मैग्नेटिक हिल की तरह ही इस जगह पर भी गाड़ियां अपने-आप ही आगे लुढ़कने लगती हैं। मगर चौंकाने वाली सबसे बड़ी बात है कि यह जगह किसी पहाड़ी पर नहीं बल्कि गुजरात के जुनागढ़ जिले के ऊना में स्थित एक गांव है। इस गांव का नाम तुलसीश्याम है।

gujarat village tulsishyam

गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में अमरेली, जूनागढ़ जिले और गिर सोमनाथ जिले की सीमा पर स्थित है तुलसीश्याम। यह अमरेली जिले के धारी से 45 किमी और गिर सोमनाथ जिले के ऊना से 35 किमी दूरी पर स्थित है। लगभग 3000 साल पुराना काले पत्थरों से निर्मित तुलसी श्याम मंदिर है। उस मंदिर से ठीक 400 मीटर उत्तर में वह जगह मौजूद है, जहां गुरुत्वाकर्षण कोई काम नहीं करता है। इस स्थान को एंटी ग्रैविटी हिल कहा जाता है।

इस जगह की सबसे बड़ी खासियत है कि पहाड़ी की ढलान पर अगर गाड़ी को खड़ी की जाए तो वह नीचे की ओर न लुढ़कर ऊपर की ओर जाने लगती है। हालांकि इसके पीछे क्या कोई वैज्ञानिक कारण है या कोई भूत-प्रेत का साया या कुछ और इस बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं लग पाया है।

gujarat anti gravity hill

स्थानीय लोगों में से कुछ का मानना है कि इस जगह पर किसी न किसी वैज्ञानिक कारण से ही गुरुत्वाकर्षण काम नहीं करता है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला के कारण ही यहां गाड़ियां ढलान पर नीचे आने के बजाए, ऊपर की ओर जाती हैं। इस जगह पर गर्म पानी का एक चश्मा भी है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह शारीरिक तकलीफों को दूर करता है। कहा जाता है कि यह चश्मा कभी नहीं सुखता है।

लोगों ने यहां तक कहा है कि तुलसीश्याम का रास्ता स्वर्ग की तरफ जाता है, इसलिए यहां ऐसा लगता है कि हमें ऊपर खींचा जा रहा है। जानकारी के अनुसार एंटी ग्रैविटी का असर सड़क पर 150 मीटर की दूरी तक ही पता चलता है। सिर्फ गाड़ियां ही नहीं, अगर सड़क पर पानी डाला जाए तो उस जगह पर पानी भी ढलान के विपरित दिशा में बहने लगती है।

tulsishyam village gujarat

तुलसीश्याम में ऐसा क्यों होता है? क्या यह कोई दैविय कारण से होता है या इसके पीछे कोई विज्ञान है? बिना किसी चुम्बकिय फोर्स के इस जगह पर ब्रेक लगायी हुई गाड़ियां कैसे ढलान के ऊपर चढ़ने लगती है या पानी क्यों ढलान पर ऊपर की ओर जाने लगता है, इस बारे में कोई भी सटिक व्याख्या अभी तक नहीं मिली है।

अगर आप भी गुजरात के जुनागढ़ में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा सा समय निकालकर तुलसीश्याम गांव में जरूर घूमने जाएं। इससे 3000 साल पुराने भगवान कृष्ण के इस मंदिर में दर्शन करने के साथ-साथ एंटी ग्रैविटी हिल और गर्म पानी के रहस्यमयी चश्मा पर भी घूम लेंगे।

More News

    Read more about: gujarat village travel india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+