Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »विश्व का सबसे खूबसूरत ट्रेन स्ट्रीट जहां पटरियों के दोनों ओर बसता है स्ट्रीट फूड का डेरा

विश्व का सबसे खूबसूरत ट्रेन स्ट्रीट जहां पटरियों के दोनों ओर बसता है स्ट्रीट फूड का डेरा

कहते हैं न सभी शहरों की अपनी एक अलग खासियत होती है, बस कुछ ऐसा ही है वियतनाम की हनोई के साथ। जी हां, हनोई अपनी पॉपुलर 'ट्रेन स्ट्रीट' और अपने कल्चर के लिए जाना जाता है। जहां पर्यटकों की लंबी कतारें देखी जाती है। इसका मुख्य कारण है ये ट्रेन स्ट्रीट है, जो लोगों के घरों की चौखट से महज कुछ इंच की दूरी पर ही है। अपनी इसी खासियत के चलते ये दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वैसे इसका पूरा नाम 'एनजीओ 224 डुआन' (NGO 224 Duan) है।

इसके रेल ट्रैक के किनारे खुले कैफे और रेस्टोरेंट भी पर्यटकों की आवाजाही से हमेशा भरे रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें हमेशा वायरल होती रहती है। ये शहर के मुख्य आकर्षण में से एक है, जिसके चलते यहां हर रोज हजारों सैलानियों की भीड़ लगी रहती है और लोग बड़े ही उत्सुकता के साथ सेल्फी भी लेते नजर आते हैं। हालांकि, कभी कभार सैलानियों के सुरक्षा को लेकर चिंताए बढ़ जाती है, जब पर्यटक पटरियों पर बैठकर फोटोग्राफी कराने लगते हैं।

Hanoi Train Street

पटरियों के दोनों ओर कैफे व रेस्टोरेंट

कहीं घूमना तब खास हो जाता है, जब वहां खाने के लिए स्पेशल डिशेज मिल रहे हो। ऐसे में अगर आप हनोई के ट्रेन स्ट्रीट की सैर करने निकलेंगे तो आपको इनके पटरियों के किनारे कई सारे कैफे व रेस्टोरेंट्स मिलेंगे जहां आपको मसालेदार और चटपटे डिशेज खाने को मिल जाएंगे, जो आपकी इस सफर को और भी मजेदार बना देते हैं।

17 सितम्बर तक घूम लें हनोई का ट्रेन स्ट्रीट

दरअसल, साल 2019 में यहां दुर्घटना हो गई थी, जिसके बाद से सरकार ठोस कदम उठाने के बारे में सोच रही थी। ऐसे में अब जानकारी मिली है कि ट्रेन स्ट्रीट के किनारे बसे सभी कैफे व रेस्टोरेंट्स संचालकों को नोटिस जारी किया गया है कि 17 सितम्बर 2023 तक सभी दुकानें बंद कर दी जाए, ताकि पर्यटक कम से कम आए और किसी के जानमाल पर कोई खतरा न बन सकें।

Hanoi Train Street

अब अगर आप भी हनोई का विश्व प्रसिद्ध ट्रेन स्ट्रीट देखने की इच्छा रखते हैं तो 17 सितम्बर से पहले आप हनोई का चक्कर लगा सकते हैं। नहीं तो आप इस अनोखे ट्रेन स्ट्रीट को कभी नहीं देख पाएंगे और सिर्फ फोटोज में ही ये एक याद बनकर रह जाएगी।

हनोई पर्यटन पर बड़ा खतरा

अब ऐसे में अगर ट्रेन स्ट्रीट के किनारे के सभी कैफे व रेस्टोरेंट्स बंद कर दिए जाते हैं तो हनोई पर्यटन के एक बड़े हिस्से पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इसका कारण है कि यहां हर साल आने वाले हजारों-लाखों लोग..। अब ऐसे में सरकार कोई दूसरा रास्ता निकालती है या फिर हनोई का विश्व प्रसिद्ध ट्रेन स्ट्रीट का आनंद अब कोई नहीं ले पाएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+