Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वेकेशन सैर करें भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते सितारों के होमटाउन की

इस वेकेशन सैर करें भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते सितारों के होमटाउन की

By Khushnuma

अगर आप भी उन लाखों लोगों की भीड़ में क्रिकेट प्रशंसक हैं जो अपने पसंदीदा क्रिकेट स्टारों के बारे में जानना चाहते हैं या उनकी ज़िन्दगी से जुडी चीज़ों को महसूस करना चाहते हैं। तो चलिए इस वेकेशन अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के होम टाउन की सैर की जाए। जहाँ आपके पसंदीदा सितारों ने अपना बचपन जिया और यहाँ से बहुत कुछ सीखा भी।

विश्व कप हो या फिर आईपीएल क्रिकेटरों का जादू सर चढ़कर बोलता है जिनके लाखों फैन दुआएं मांगते हैं और इनसे मिलने की इच्छा भी लिए होते हैं। तो क्यों न इस क्रिकेट के खुमार को लिए चले चलते हैं क्रिकेट के महान खिलाड़ियों के होम टाउन में। जहाँ आप अपने पसंददीदा सितारों के घरों को करीब से देख पाएंगे तो जानिये कौन कौन से हैं आपके पसंदीदा खिलाड़ियों के होम टाउन।
मुफ्त कूपन्स: एयर इंडिया की ओर से छात्रों के लिए विशेष ऑफर

महेंद्र सिंह धोनी - रांची

महेंद्र सिंह धोनी - रांची

झारखंड की राजधानी रांची को 'झरनों के शहर' के नाम से भी जाना जाता है। रांची को देख कर ऐसा लगता है जैसे कुदरत ने प्रकृति का सारा सौंदर्य यहीं बिखेरा हो। रांची आज औद्योगिक शहर बन चुका है साथ ही अब यह मेट्रोपोलिटन जगह में तब्दील हो रहा है। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह होम टाउन भी है।
Photo Courtesy: Native Planet / thats CRICKET.com

विराट कोहली - दिल्ली

विराट कोहली - दिल्ली

दिल वालों का शहर दिल्ली यूँ तो अपने आपने बहुत सी खूबसूरती समेटे हुए है। जहाँ का इतिहास बड़ा रोमांचक है जो सैंकड़ों सालों के इतिहास का चश्मदीद गवाह है। यह न सिर्फ भारत के सबसे बड़े शहरों में से एक है बल्कि प्राचीनता और आधुनिकता का संयोजन भी है। साथ ही आपको बता दें कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ विराट कोहली इसी शहर के हैं।
Photo Courtesy: Neel.kapur / thats CRICKET.com

युवराज सिंह - चंडीगढ़

युवराज सिंह - चंडीगढ़

चंडीगढ़ पर्यटन स्थलों में से एक है जो प्रमुख पर्यटन स्थलों की श्रेणी में आता है। इस शहर को फ्रांसीसी वास्तुकार डिज़ायन में बसाया गया है। निसंदेह चंडीगढ़ बेहद खूबसूरत शहरों में शामिल है जहाँ साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। यह शहर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ युवराज सिंह का घर भी है।
Photo Courtesy: Rod Waddington / thatsCRICKET.com

रोहित शर्मा- नागपुर

रोहित शर्मा- नागपुर

महाराष्ट्र का बेहद आकर्षण शहर नागपुर जो ऑरेन्ज सिटी (संतरों की नगरी) के नाम से भी जाना जाता है मध्यप्रदेश में स्थित है। इसके अलावा इसे 'भारत की बाघ राजधानी' के नाम से भी जाना जाता है। नागपुर भारत का दुसरे नंबर पर हरित शहर यानि ग्रीनेस्ट शहर माना जाता है। यह शहर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का होम टाउन है जिसने इस शहर के नाम को और ऊंचाइयों पर पहुँचाया है।
Photo Courtesy: Dharmit Shah / thatsCRICKET.com

भुवनेश्वर कुमार - बुलंदशहर

भुवनेश्वर कुमार - बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। उत्तर प्रदेश महाभारत काल, नवाबी काल का चश्मदीद गवाह है जिसने उत्तर प्रदेश को हर दौर से गुज़रते देखा। तो इस वेकेशन आप अपने चहेते स्टार भुवनेश्वर कुमार के होमटाउन की ओर का रुख कर सकते हैं। यह छोटा सा शहर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज भुवनेश्वर का घर भी है।
Photo Courtesy: Rajeev / PTI

मुरली विजय - चेन्नई

मुरली विजय - चेन्नई

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई अपने खूबसूरत बीच और अद्भुत नज़ारों के लिए पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। चेन्नई वाणिज्य, संस्कृति, शिक्षा के साथ-साथ अर्थशास्त्र के मामले में भी दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों में से एक है। साथ ही यह शहर भारतीय क्रिकेट टीम के शांत स्वाभाव के बल्लेबाज़ मुरली विजय का घर भी है।
Photo Courtesy: Sarath Kuchi / thatsCRICKET.com

धवल कुलकर्णी- मुंबई

धवल कुलकर्णी- मुंबई

सपनों की महा नगरी आमची मुंबई अपने आकर्षणों से तो पर्यटकों के दिल पर राज करती ही है साथ ही इस महानगर की चकाचौंध सपनों में उड़ान भरने वालों को यहाँ खींचे ले आती है। कहा जाता है जिसे पैसा चाहिए वो इस शहर में आकर बस जाए। आपको बतादें महानगरी की चकाचौंध के आलावा मुंबई भारतीय ग्लैमर खिलाड़ी धवल कुलकर्णी का घर भी है। धवल कुलकर्णी मुंबई के निवासी हैं।
Photo Courtesy: garbyal / PTI

रॉबिन उथप्पा - कूर्ग (कोडगु)

रॉबिन उथप्पा - कूर्ग (कोडगु)

कर्नाटक का बेहद खूबसूरत आकर्षक कूर्ग अपने रोमांचक दृश्यों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। कूर्ग दक्षिण भारत का स्कॉटलैंड और कर्नाटक का कश्मीर कहा जाता है। यहाँ सदाबहार वन, रसीली हरी घाटियां, मिस्टी हिल्स, विशाल कॉफी बागान, चाय बागान, संतरे के पेड़ और खूबसूरत नज़ारों के लिए मशहूर है। साथ ही यह भारतीय क्रिकेट टीम के लाइन बल्लेबाज़ और विकेट कीपर रॉबिन उथप्पा यहीं के निवासी हैं।
Photo Courtesy: Native Planet / thatsCRICKET.com

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+