बेंगलुरु के दूसरे एयरपोर्ट के लोकेशन के साथ-साथ ही लोगों में होसुर के नए ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट की लोकेशन जानने की भी काफी उत्सुकता है। तमिलनाडु का छोटा सा शहर होसुर जो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की सीमा से सटा हुआ है। यहां ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा तमिलनाडु सरकार की तरफ से की गयी थी लेकिन...
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 150 किमी के अंदर मौजूद होने की वजह से अभी तक होसुर एयरपोर्ट का लोकेशन फाइनल नहीं किया जा सका था। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु सरकार ने होसुर एयरपोर्ट के लिए 2 जगहों (Locations) को आखिरकार Short listed कर लिया है।

Deccan Herald की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार होसुर एयरपोर्ट के लिए जिन दो जगहों को Short listed किया गया है, वह होसुर में मौजूद निजी एयरपोर्ट तनेजा एयरोस्पेस एंड एविएशन से 10 किमी के दायरे में ही मौजूद है। बताया जाता है कि अब इन दोनों लोकेशन पर होसुर का ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट बनाने की संभावनाओं का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। अध्ययन में अगर यह लगता है कि इन दोनों में से किसी भी एक लोकेशन पर होसुर एयरपोर्ट का निर्माण किया जा सकता है, तो उसका प्रस्ताव एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के पास भेजा जाएगा।
बता दें, जिन दो जगहों को होसुर ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट बनाने के लिए Short listed किया गया है, वह उन 5 जगहों में शामिल है जिनका राज्य सरकार के अनुरोध पर AAI ने सर्वे किया था। मिली जानकारी के अनुसार AAI ने सभी 4 लोकेशन का सर्वे करने के बाद अपनी रिपोर्ट जमा दे दी थी, जिसके बाद ही तमिलनाडु सरकार ने इस मामले को आगे ले जाने के लिए विचार-विमर्श शुरू कर दिया था।
कौन-कौन से 2 लोकेशन हुए Sort listed?
मीडिया रिपोर्ट में AAI सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सभी 5 जगहों का अध्ययन किया गया और उसमें से 3 जगहें एयरपोर्ट बनाने के लिए सही नहीं लगी। जिन 3 जगहों को एयरपोर्ट बनाने के योग्य नहीं माना गया है, उनमें से एक के पास नदी/तालाब मौजूद है। बाकी के दोनों लोकेशन पर भी कोई न कोई समस्या दिखाई दी है। इसलिए AAI ने जिन दो लोकेशन को Short listed किया है, वो हैं -
1. वर्तमान एयरस्ट्रीप के पास।
2. होसुर से 10 किमी दक्षिण में।
बता दें, जिन दो लोकेशन को होसुर एयरपोर्ट के लिए Sort listed किया गया है, उनमें से एक बेलागोंदापल्ली गांव से 2 किमी और दूसरा 10 किमी दूर होसुर के तल्ली रोड पर मौजूद है। इसी जगह पर निजी एयरस्ट्रीप भी मौजूद है। Short listed की हुई जगह निजी एयरस्ट्रीप में शामिल तो नहीं है लेकिन जमीन का टुकड़ा एयरस्ट्रीप के काफी करीब मौजूद है। एयरपोर्ट के लिए चुना गया दूसरा लोकेशन जो होसुर से 10 किमी दक्षिण में स्थित है, वह तोगराई अग्रहरम के पास मौजूद है।

मीडिया से बात करते हुए उक्त सूत्र ने बताया कि हमें दोनों लोकेशन का आगे भी अध्ययन करना होगा। हमने इन दोनों जगहों पर सरकारी जमीन की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी है। इसके साथ ही यहां निजी जमीन की उपलब्धता के बारे में भी हमने विस्तृत जानकारी मांगी है, जिसे हमें अधिग्रहित करना पड़ सकता है। इन दोनों में से किसी एक जगह को होसुर एयरपोर्ट बनाने के लिए फाइनल करने से पहले हमें एक बार फिर से सर्वे करने की जरूरत होगी।
बताया जाता है कि राज्य सरकार अब AAI को इन दोनों Short listed जगहों का विस्तृत अध्ययन करने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखने वाली है।
राज्य सरकार सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह एयरपोर्ट परियोजना बिल्कुल प्राथमिक स्तर पर है। हमें इन दोनों जगहों के बारे में काफी जानकारियों की जरूरत होगी और हमें पूरा विश्वास है कि AAI हमें इस बारे में विस्तृत अध्ययन करने में जरूर मदद करेगा।
अभी जितने भी प्रयास किये जा रहे हैं, उससे यह साबित होता है कि भारत सरकार होसुर में एयरपोर्ट का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही यह भी बताया गया है कि तनेजा एयरस्ट्रीप और BIAL के साथ पिछले कुछ सालों से संपर्क में है। हम आगे भी एयरपोर्ट के निर्माण के संबंध में आगे भी संपर्क बनाए रखेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एमके स्टैलिन ने 27 जून 2024 को तमिलनाडु विधानसभा सत्र के दौरान होसुर में नए एयरपोर्ट की घोषणा की थी, जिसका निर्माण करीब 2000 एकड़ के क्षेत्र में किया जाएगा। इस एयरपोर्ट से हर साल 3 करोड़ यात्रियों को हैंडल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नए एयरपोर्ट में एक ही रनवे बनाने का फैसला किया गया है। होसुर में नया एयरपोर्ट दक्षिण बेंगलुरु में रहने वाले लोगों के लिए भी सुविधाजनक होने की संभावना है। लेकिन तमिलनाडु सरकार का यह फैसला कर्नाटक सरकार के बेंगलुरु में दूसरा एयरपोर्ट बनाने के फैसले से टकरा गया है।
हालांकि बेंगलुरु का दूसरा एयरपोर्ट और होसुर में एयरपोर्ट दोनों की पेंच ही बेंगलुरु के वर्तमान केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के साथ हुए समझौते की वजह से अटक गयी है, जिसमें कहा गया है कि साल 2033 तक KIA से 150 किमी के दायरे में कोई भी एयरपोर्ट का संचालन नहीं किया जा सकता है। इसलिए बेंगलुरु के दूसरे एयरपोर्ट और होसुर एयरपोर्ट को साल 2033 के बाद ही शुरू करने की योजना बनायी जा रही है।



Click it and Unblock the Notifications














