Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा से कोलकाता एयरपोर्ट तक मेट्रो से पहुंचे मात्र 30 मिनट में! कब से शुरू हो रहा है एयरपोर्ट मेट्रो?

हावड़ा से कोलकाता एयरपोर्ट तक मेट्रो से पहुंचे मात्र 30 मिनट में! कब से शुरू हो रहा है एयरपोर्ट मेट्रो?

अगर आप उत्तर कोलकाता के आसपास के उपनगरीय क्षेत्रों में रहते हैं, हावड़ा में रहते हैं या न्यू गड़िया की तरफ रहते हैं। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल (NSCBI) एयरपोर्ट तक मेट्रो से पहुंचने में आपको लगेगा मात्र 30 मिनट का समय। कैसे? अरे भई, जल्द ही नोआपाड़ा-एयरपोर्ट मेट्रो कॉरिडोर का कोलकाता एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन, जिसे जय हिंद मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना है, शुरू होने वाला है। इंतजार है तो बस...

कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) की इस मेट्रो लाइन की सुरक्षा जांच करने का। एक बार जांच हो जाती है और CRS की मंजूरी मिल जाती है तो उसके तुरंत बाद ही इस मेट्रो लाइन पर यात्री सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन कब CRS की जांच होगी और कब से शुरू हो सकता है एयरपोर्ट मेट्रो लाइन? हावड़ा से कैसे मात्र 30 मिनट में पहुंच सकेंगे कोलकाता एयरपोर्ट? क्या होगा रूट?

kolkata metro howrah to airport line

कब होगी CRS की जांच और कब से शुरू हो सकती हैं यात्री सेवाएं?

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार CRS नोआपाड़ा से एयरपोर्ट तक 7 किमी लंबे मेट्रो स्टेशन मेट्रो कॉरिडोर की जांच अप्रैल में कर सकते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा और इस जांच के बाद मेट्रो लाइन को खोलने की मंजूरी CRS की तरफ से मिल जाती है तो जून अथवा जुलाई तक इस मेट्रो लाइन पर यात्री सेवाओं को शुरू किया जा सकता है।

बता दें, पहले यलो लाइन के फेज 1 के तहत नोआपाड़ा से बारासात तक 18 किमी लंबे कॉरिडोर में से नोआपाड़ा से दमदम कैंट तक के 3 किमी स्ट्रेच का CRS जांच करवा कर मंजूरी ली जा चुकी है। मेट्रो रेलवे निर्माण के चीफ इंजीनियर देविंदर कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब दमदम कैंट से बिमानबंदर स्ट्रेच के 4 किमी लंबे कॉरिडोर की जांच के लिए अप्रैल में CRS को आमंत्रित किया जाएगा।

क्या होंगी इस मेट्रो स्टेशन व कॉरिडोर की विशेषताएं?

  • जय हिंद मेट्रो स्टेशन (एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन) कोलकाता एयरपोर्ट से 13 मीटर जमीन के नीचे बनाया गया है।
  • कोलकाता एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन में कुल स्टेशनों की संख्या - 05 (प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 नोआपाड़ा-बारासात यलो लाइन, प्लेटफार्म 3, 4 और 5 न्यू गड़िया-एयरपोर्ट ऑरेंज लाइन के लिए)
  • टिकट काउंटरों की संख्या - 8 (इनमें से 2 टिकट काउंटर दिव्यांगों के लिए आरक्षित)
  • एंट्री व एग्जिट - कुल 5 प्रवेश और निकासी द्वार (एक जशोर रोड में भी)
  • सबवे - 2, एक सबवे एयरपोर्ट से मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा और दूसरा सबवे जशोर रोड से जोड़ेगा, जो बिराटी, बारासात, मध्यमग्राम आदि इलाकों से आने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा। एयरपोर्ट से जोड़ने वाले सबवे में 2 वॉकलेटर्स भी होंगे। दोनों सबवे में सीढ़ियां भी रहेंगी।
  • एयरपोर्ट से जोड़ने वाले सबवे से होकर यात्री टैक्सी स्टैंड तक भी जा सकेंगे।
  • कोलकाता एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर 6 एस्केलेटर, 4 लिफ्ट और 2 आपातकालिन सीढ़ियां होंगी।
  • उम्मीद की जा रही है कि इस मेट्रो स्टेशन के शुरू होने से हर दिन करीब 80,000 यात्री इससे होकर आवाजाही करेंगे।
howrah metro to kolkata airport

हावड़ा से मात्र 30 मिनट में एयरपोर्ट

जी हां, दावा किया जा रहा है कि कोलकाता एयरपोर्ट लाइन मेट्रो के शुरू होने के बाद हावड़ा मैदान से कोलकाता एयरपोर्ट तक पहुंचने में मात्र 30 मिनट लगेगा। हालांकि वास्तविकता के धरातल पर ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। हावड़ा मैदान से कोलकाता एयरपोर्ट तक मेट्रो से आने-जाने के लिए यात्रियों को 2 स्टेशनों पर मेट्रो बदलना पड़ेगा। पहले यात्रियों को ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर पर हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड (इंटरचेंज स्टेशन) तक के लिए मेट्रो लेना होगा।

एस्प्लेनेड में यात्री मेट्रो बदलकर ब्लू लाइन मेट्रो पकड़ना होगा। एस्प्लेनेड से यात्रियों को दमदम की तरफ जाने वाली नॉर्थ-साउथ मेट्रो कॉरिडोर पर नोआपाड़ा (इंटरचेंज स्टेशन) तक आना होगा। इसके बाद नोआपाड़ा में फिर से ट्रेन बदलकर उन्हें एयरपोर्ट तक जाने के लिए जय हिंद मेट्रो स्टेशन पर उतरना पड़ेगा। इस पूरी प्रक्रिया में अंदाजन 40-50 मिनट का वक्त लगने की संभावना है।

हालांकि सड़क मार्ग के मुकाबले मेट्रो से आवाजाही कहीं ज्यादा आसान और तेज जरूर होगी। सड़क मार्ग से इस रास्ते को तय करने में कम से कम डेढ़ से 2 घंटे का समय लग जाता है और अगर दिन के व्यस्त समय में आना-जाना हुआ तो यह समय और ज्यादा भी लग सकता है।

अगर कोई यात्री जो रूबी मोड़ की तरफ रहता है, उसे एयरपोर्ट तक मेट्रो से आने-जाने के लिए न्यू गड़िया-रूबी ऑरेंज लाइन मेट्रो से न्यू गड़िया (इंटरचेंज स्टेशन) आना होगा। यहां से फिर ब्लू लाइन मेट्रो पकड़कर न्यू गड़िया से नोआपाड़ा और नोआपाड़ा से एयरपोर्ट (जय हिंद) मेट्रो स्टेशन पर पहुंचना होगा।

More News

    Read more about: kolkata metro howrah
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+