Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद का यह है सबसे Spooky रेस्तरां, टेबल पर कंकाल करते हैं मेहमानों का इंतजार

हैदराबाद का यह है सबसे Spooky रेस्तरां, टेबल पर कंकाल करते हैं मेहमानों का इंतजार

दोस्तों, ऑफिस के सहकर्मियों या भाई-बहनों की टोली के साथ रात को डिनर पर बाहर जाने का प्लान बना है। लेकिन सही रेस्तरां नहीं मिल रहा है? नाचना-गाना, लाउड म्यूजिक और इस तरह के रेस्तरां में तो हमेशा जाते हैं, क्यों न इस बार किसी ऐसे रेस्तरां में जाएं जो आपको बचपन में सुनी भूत-प्रेतों की कहानियों की याद दिलाए।

वहां बैठकर खाने में तो रोमांचक लगे ही, वहां से बाहर निकलने के बाद भी आ रेस्तरां के माहौल को जल्दी न भूल पाएं। हम आज बात करने वाले हैं हैदराबाद के सबसे Spooky रेस्तरां 'घोस्ट मंडी' (Ghost Mandi) रेस्तरां की।

hyderabad ghost mandi restaurant

अगर दोस्तों या भाई-बहनों के साथ इस रेस्तरां में आप खाने के लिए जा रहे हैं तो यकीन मानिए आपको बचपन के वो दिन फिर से जरूर याद आ जाएंगे जब सर्दियों की रातों में कंबल या रजाई के नीचे छिपकर सभी भाई-बहन मिलकर दादी-नानी से आप भूतों की कहानियां सुना करते थे। इस रेस्तरां के बारे में कहा जाता है कि यह हैदराबाद का एकलौता Ghost थीम रेस्तरां है।

अंदर घुसते ही टकराएंगे नर-कंकाल से

Ghost Mandi रेस्तरां का मुख्य द्वार खोलकर जैसे ही आप अंदर जाते हैं, सबसे पहले आपका ध्यान लाल रंग की डरावनी लाइट अपनी तरफ खींचेगी। अगर आपने इस समय ध्यान नहीं दिया तो आसपास की दीवारों से लटक रहे न इंसानों के कंकाल आपसे जरूर टकरा जाएंगे। कहीं पुरानी फिल्मों की पुरानी हवेलियों जैसी पेड़ों की जड़ों के साथ खोपड़ी लटक रही होगी जो माहौल को थोड़ा और डरावना बना देती है। आगे बढ़कर इसके सीटिंग एरिया के तरफ आते हैं।

hyderabad spooky restaurant

खाने की चौकी की रखवाली करता है खोपड़ी

इस रेस्तरां में बैठने के लिए टेबल-चेयर नहीं बल्कि परंपरागत गद्दी और चौकी मिलती है। लेकिन जरा रुकिए। यहां गद्दियों और चौकियों को अलग-अलग सेक्शन में बिछाया गया है और हर सेक्शन की सजावट पर इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि वह डरावना माहौल जरूर क्रिएट करें। जैसे डीम लाइट, लाल रंग की जलती हुई आंखें और भूतों वाले विशाल पोस्टर।

इतना ही नहीं, संभव है कि आप जिस चौकी पर खाने के बैठ रहे हों उसके ठीक बगल वाली चौकी पर एक खोपड़ी रखी हो जिसके अंदर जल रही लाल रंग की रोशनी माहौल को और डरावना बना दे। सोफा पर बैठने के थोड़ी देर बाद आपको महसूस हो सकता है कि आपके ठीक बगल में पड़ा हुआ है किसी का कटा हुआ हाथ या सिर के ऊपर छत से कोई काले कपड़ों में झांक रहा है।

hyderabadi briyani

बजट का रखा गया है पूरा ख्याल

हैदराबाद का Ghost Mandi रेस्तरां अपने मेहमानों को न सिर्फ काफी अलग थोड़ा डरावना, थोड़ा रोमांचक अनुभव करवाता है बल्कि यहां लजीज व्यंजनों को परोसते समय आपकी पॉकेट का भी पूरा ख्याल रखा गया है। रेस्तरां के मेनू में कई तरह के व्यंजनों का विकल्प मौजूद है जिसमें वेज और नॉन-वेज दोनों ही शामिल हैं और उनकी कीमत निम्न हैं :

  • चिकन 65/चिकेन लॉलीपॉप - ₹269
  • पनीर 65 - ₹250
  • तंदूरी लेग्स - ₹269
  • पनीर मंडी (फुल) - ₹500
  • पनीर मंडी (हाफ) - ₹300
  • चिकेन फ्राई मंडी - ₹500
  • चिकेन जूसी मंडी - ₹520
  • मटन फ्राई मंडी - ₹580
  • मटन जूसी मंडी - ₹940
  • मटन घी रोस्ट मंडी - ₹660
  • फिश मंडी - ₹790
  • प्रॉन मंडी (फुल) - 810
chicken food hyderabad

इसके अलावा मंडी के और भी कई प्रकार यहां उपलब्ध है। पर जरा रुकिये सिर्फ मंडी खाकर ही पेट भरने से काम कैसे चलेगा। डेजर्ट के लिए भी तो पेट में थोड़ी जगह रखनी पड़ेगी...

  • एप्रीकॉट डिलाइट - ₹150
  • डबल का मीठा - ₹60
  • फ्रुट कस्टर्ड - ₹60
  • कद्दू खीर - ₹60

कहां है Ghost Mandi?

हैदराबाद का सबसे डरावना और अनोखा यह रेस्तरां दोपहर 12.30 बजे से रात को 12 बजे तक खुला रहता है। साई नियर, सदन एनक्लेव एच.नंबर 23-28/2, अशोक नगर, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमीटेड, रामचंद्रपुरम, तेलंगाना।

More News

    Read more about: hyderabad food
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+