बचपन में हैरी पॉटर की फिल्में देखकर हम अक्सर सोचते थे, काश हमारे लिए भी कोई ऐसा स्कूल होता जहां जादू सिखाया जाता...जादू वाली बोलती किताबें और टोपी होती...स्कूल जाने के लिए घर के कोने में रखी झाड़ू की सवारी करते... और तो और, परीक्षाएं भी जादू वाली ही होती। कितना मजेदार होता ना ये सब...।

हैरी पॉटर की दुनिया लगभग हर बच्चे का ड्रीम होती है। अगर आपने भी हैरी पॉटर की उस जादुई दुनिया को असल जिंदगी में जीने का सपना देखा है तो अब इस सपने को सच करने का वक्त आ गया है। अरे रुकिए...हमारी असली वाली दुनिया से सच में किसी जादुई दुनिया में जाने के लिए साढ़े 10 नंबर के प्लेटफार्म का पता नहीं चल गया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं हैदराबाद में छिपे हुए एक महल की...जो काफी हद तक हैरी पॉटर के हॉगवर्ड्स जैसा ही दिखता है।

यह है हैदराबाद में 30 एकड़ के क्षेत्र में फैला 'The Hidden Castle' रिसॉर्ट। क्रिसमस हो या न्यू ईयर या फिर कोई और छुट्टी का दिन...अगर रोज की भागदौड़ वाली जिंदगी से उब गये हैं, तो कुछ समय इस जादू से भरी रोमांचक दुनिया में भी बिताकर देखिए। सारी थकान पल भर में ठीक वैसे ही उड़न छु हो जाएगी जैसे हरमाइनी ग्रेंजर 'Laviossa' मंत्र पढ़कर पंख को उड़ाती थी।
कुछ दिन रुककर कर सकते हैं Relax
छुट्टियों में या फिर ऑफिस से कुछ दिनों की छुट्टी लेकर किसी जगह पर सिर्फ आराम करने और हल्की-फुल्की एक्टिविटिज के साथ अपना कुछ दिन बिताना चाहते हैं तो The Hidden Castle रिसॉर्ट में आ सकते हैं। इस रिसॉर्ट में आप अलग-अलग श्रेणियों वाले कमरे बुक कर सकते हैं। The Hidden Castle रिसॉर्ट में आपको बुकिंग के लिए प्रेसिडेंसियल सूट, हेरिटेज सूट, एटिक रुम से लेकर कैम्पिंग और ग्रुप बुकिंग का भी विकल्प मिलेगा।

इन सभी तरह के रूम बुकिंग के साथ आपको कई तरह की एक्टिविटिज जैसे ज़िप लाइन, आर्चरी, बोनफायर, कमांडो नेट, क्रिकेट, वुड वॉक, साइक्लिंग आदि करने का मौका मिलेगा। इन सभी तरह के रुम में 5 साल तक के बच्चों का किराया नहीं लगेगा। उससे ऊपर की आयु के लोगों के लिए प्रति रात 7,000-8000 रुपए तक चुकाना पड़ सकता है।
क्या-क्या सुविधाएं हैं उपलब्ध
जैसा हमने पहले ही बताया है, The Hidden Castle रिसॉर्ट में हर श्रेणी के कमरे की बुकिंग के साथ-साथ आपको कई तरह की एक्टिविटिज करने का मौका भी मिलेगा। इसके अलावा इस रिसॉर्ट में खाने-पीने के लज़ीज व्यंजनों, पार्किंग, स्वीमिंग पुल, ट्रेकिंग, कैरावके, एक्वा सर्किट, रेन डांस, वर्टिकल लिमिट, बीच वॉलीबॉल, म्यूजियम, लंदन ब्रिज, ट्रि टॉप वॉक, आर्मी एक्टिविटि आदि भी उपलब्ध है।
कर सकते हैं वन डे ट्रिप

अगर आपके पास समय की कमी है लेकिन छुट्टी का एक दिन कुछ अलग तरीके से बिताना चाहते हैं, तब भी The Hidden Castle रिसॉर्ट में आपके लिए काफी कुछ मौजूद है। आप चाहे तो The Hidden Castle रिसॉर्ट में डे ट्रिप बुक करते हैं। 8 घंटे के इस ट्रिप में आपको कई एक्टिविटिज को एंजॉय करने का मौका मिलेगा, जो हैं :
- वेलकम ड्रिंक, लंच, हाई टी और एक वेज स्नैक्स
- रेन डांस
- सभी राइड्स और गेम्स
- स्वीमिंग पुल
- एक्वा सफारी
- मैजिक शो
- म्यूजियम और बहुत कुछ।
8 घंटे के इस ट्रिप के लिए आपको करीब ₹1,500 प्रति व्यक्ति चुकाना होगा। इसकी आप इंस्टैंट ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं।
फोटोग्राफी के मिलेंगे शानदार लोकेशन
अगर आप हैदराबाद या आसपास में फोटोग्राफी, प्री वेडिंग शूट आदि के लिए किसी एपिक और शानदार लोकेशन की तलाश कर रहे हैं तो The Hidden Castle रिसॉर्ट में आपको इसकी सुविधा भी मिलेगी। अगर आपको हैरी पॉटर की थीम पर फोटो खींचवानी है, तो आपको ऐसी जगहें और बैंकग्राउंड यहां आसानी से मिल जाएंगी। इसके अलावा वेस्टर्न स्टाइल के बैकग्राउंड में कपल फोटोशूट भी करवा सकते हैं।

The Hidden Castle रिसॉर्ट में आपको फोटोशूट बुकिंग पर चेंजिंग रूम, ड्रोन की सुविधा मिलेगी। हालांकि फोटोशूट के लिए आपको The Hidden Castle की तरफ से कोई फोटोग्राफर मुहैया नहीं करवाया जाएगा। फोटोग्राफर आपका खुद का होगा। फोटोग्राफी के लिए कोई प्रॉप भी नहीं दिया जाएगा। इस पैकेज में वेलकम ड्रिंक, लंच, हाई टी और एक वेज स्नैक्स परोसा जाएगा।
कैसे पहुंचे The Hidden Castle
The Hidden Castle रिसॉर्ट सिकंदराबाद-करीमनगर हाईवे पर सिकंदराबाद/हैदराबाद के जुबली बस स्टैंड से 69 किमी दूरी पर मौजूद है। यह रिसॉर्ट गजवेल के पास प्रेग्नापुर शहर से 17 किमी की दूरी पर मौजूद है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको हैदराबाद से कैब, टैक्सी या फिर किराए पर गाड़ियां आसानी से मिल जाएगी।
नोट :- यहां दी गयी सारी जानकारी The Hidden Castle रिसॉर्ट के आधार पर दी गयी है। किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी या बुकिंग के लिए आप The Hidden Castle रिसॉर्ट की वेबसाइट https://thehiddencastle.in पर जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications














