Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देश का सबसे ऊंचा है हैदराबाद के हुसैन सागर का म्यूजिकल फाउंटेन, क्या है Timing और कितनी ऊंचाई?

देश का सबसे ऊंचा है हैदराबाद के हुसैन सागर का म्यूजिकल फाउंटेन, क्या है Timing और कितनी ऊंचाई?

पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद खबरों की सूर्खियों में छाया हुआ है। इसका कारण कोई राजनीतिक नहीं बल्कि प्रशासनिक है। दरअसल, पिछले 10 सालों तक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राजधानी बने रहने के बाद अब हैदराबाद पर सिर्फ तेलंगाना का अधिकार है। यानी अब हैदराबाद सिर्फ तेलंगाना की राजधानी कहलाएगी।

तो अगर आप तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में घूमने जाते हैं तो इसके सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक, हुसैन सागर लेक पर भी जरूर जाएंगे। लेकिन यहां आपके लिए कुछ खास ही इंतजार कर रहा है।

hyderabad hussain sagar

जी हां, हुसैन सागर लेक में मार्च 2024 से म्यूजिकल फाउंटेन शुरू किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह देश भर में सबसे ऊंचा म्यूजिकल फाउंटेन है। इस म्यूजिकल फाउंटेन की शुरुआत हैदराबाद मेट्रोपॉलीटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) की तरफ से किया गया है।

बता दें, हुसैन सागर लेक हैदराबाद के मुख्य शहर से महज 2 किमी की दूरी पर स्थित है। यह एशिया का सबसे विशाल मानवनिर्मित झील है। यह झील पूरे शहर को दो हिस्सों में बांटता और जुड़वा शहर हैदराबाद और सिकंदराबाद बनाता है। हैदराबाद आने वाले पर्यटकों के लिए यह आकर्षण का काफी बड़ा केंद्र होता है।

hyderabad telangana

म्यूजिकल फाउंटेन की ऊंचाई

हुसैन सागर झील में म्यूजिकल फाउंटेन को करीब 17.02 करोड़ रुपए की लागत से लगाया गया है। 180 मीटर लंब और 10 मीटर चौड़े इस म्यूजिकल फाउंटेन की ऊंचाई करीब 90 मीटर है। जो इसे देश का सबसे ऊंचा म्यूजिकल फाउंटेन बनाता है। फाउंटेन को जब चलाया जाता है तब इसके अंडरवॉटर लाइट्स को DMX से कंट्रोल किया जाता है। हुसैन सागर लेक में म्यूजिकल फाउंटेन NTR मार्ग पर सड़क के किनारे लगाया गया है।

क्या है म्यूजिकल फाउंटेन की Timing?

सप्ताह में वर्किंग डे पर हुसैन सागर लेक म्यूजिकल फाउंटेन के 3 शो होंगे। वहीं सप्ताहांत और छुट्टियों के दिनों में म्यूजिकल शो की संख्या में वृद्धि कर शो की संख्या 4 कर दी जाएगी। हर एक शो 20 मिनट का होगा और शाम को 7 बजे से रात को 10 बजे के बीच सभी शो आयोजित होंगे।

hyderabad musical fountain

कितनी है एंट्री फीस?

हुसैन सागर लेक में म्यूजिकल शो को देखने के लिए तो कोई एंट्री फीस निर्धारित नहीं की गयी है लेकिन अगर आप इसे लुंबिनी पार्क से देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ₹50 की एंट्री शुल्क देना पड़ेगा। लेकिन इसे मुफ्त में देखने की व्यवस्था भी की जा सकती है। इसके लिए आपको शो शुरू होने के कुछ देर पहले ही नेकलेस रोड के फुटपाथ पर अपने लिए ऐसी जगह ढूंढ लेनी होगी, जहां से म्यूजिकल फाउंटेन भी साफ-साफ नजर आएं और भीड़ बढ़ने पर आपको या दूसरों को कोई परेशानी भी न हो।

More News

    Read more about: hyderabad travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+