Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस : आवाजाही में लगेगा आधा समय, कब तक बनकर होगा तैयार और क्या होगा इसका रूट?

हैदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस : आवाजाही में लगेगा आधा समय, कब तक बनकर होगा तैयार और क्या होगा इसका रूट?

इस समय देश में कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से एक है हैदराबाद-रायपुर एक्सप्रेसवे (Hyderabad-Raipur Expressway)। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्यों के बीच बन रहा यह एक्सप्रेसवे इन दोनों शहरों के बीच की दूरी को घटाने के साथ-साथ इन दोनों शहरों के बीच आने-जाने में लगने वाले समय को भी आधा से कम करने का दावा करता है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह एक्सप्रेसवे हैदराबाद-रायपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण भाग है, जो इन दोनों शहरों की आर्थिक उन्नति के साथ-साथ मध्य और दक्षिण भारत के आर्थिक विकास को भी सुनिश्चित करेगा।

raipur-hyderabad expressway

तीन राज्यों से होकर गुजरेगा हैदराबाद-रायपुर एक्सप्रेसवे

हैदराबाद-रायपुर एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 530 किमी होने वाली है, जो 3 राज्यों से होकर गुजरेगा - छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना। इस एक्सप्रेसवे का सबसे लंबा हिस्सा, लगभग 338 किमी, तेलंगाना राज्य से होकर गुजरने वाला है। इसका मतलब है कि राजधानी हैदराबाद के साथ आसपास के शहरों का यातायात संपर्क भी इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से काफी बेहतर बनने वाला है।

महाराष्ट्र से होकर इस एक्सप्रेसवे का लगभग 104 किमी लंबा हिस्सा गुजरने वाला है और छत्तीसगढ़ में इस एक्सप्रेसवे का 77 किमी लंबा हिस्सा गुजरेगा। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद-रायपुर एक्सप्रेसवे न सिर्फ यातायात का सुरक्षित और बेहतरीन विकल्प बनकर उभरने वाला है बल्कि औद्योगिक हब में सामानों को भेजने के लिए भी यह एक्सप्रेसवे काफी कारगर साबित होगा।

घटा देगा आधा समय

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बीच सड़क मार्ग से आने-जाने में वर्तमान समय में 12 से 14 घंटे का समय लगता है। लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से इन दोनों शहरों के बीच की दूरी घटकर आधी हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक्सप्रेसवे से होकर रायपुर से हैदराबाद तक आने-जाने में महज 6 घंटे का समय लगेगा। यह एक्सप्रेसवे दुर्ग, राजनंदगांव, गढचिरोली, गोंदपिपरी, रामगुंदम और करीमनगर से होकर जाएगी।

कब तक बनकर होगा तैयार?

रायपुर से हैदराबाद के बीच आवाजाही में लगने वाले समय को आधा से भी ज्यादा कम करने के साथ-साथ इस एक्सप्रेसवे के बन जाने की वजह से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच व्यापार के सिलसिले में आने-जाने वाली गाड़ियों को भी अपने गंतव्यों तक पहुंचने में समय कम लगेगा।

इस वजह से आर्थिक उन्नति को यह एक्सप्रेसवे काफी ज्यादा समर्थन प्रदान करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस एक्सप्रेसवे का निर्माण अगस्त 2025 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके आधार पर ही एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

तो अगर इस साल के अंत में आप भी रायपुर से हैदराबाद या हैदराबाद से रायपुर के बीच का सफर सड़क मार्ग से तय करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस एक्सप्रेसवे को आवाजाही का एक बेहतरीन विकल्प के तौर पर जरूर चुने।

More News

    Read more about: hyderabad expressway travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+