Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की ये जगहें किसी विदेश से कम नहीं लगती, एक बार आप भी जाएं

भारत की ये जगहें किसी विदेश से कम नहीं लगती, एक बार आप भी जाएं

भला विदेश की यात्रा करना किसको पसंद नहीं? हर भारतीय का सपना होता है कि वो जिंदगी में एक बार विदेश की यात्रा जरूर करें। चाहें वो हनीमून डेस्टिनेशन हो या परिवार के साथ बिताने वाली छुट्टियां। लेकिन बात आकर अटक जाती है, पैसों पर। अब भला किसके पास इतने पैसे है कि वो इतने महंगे टिकट खरीदें और वहां जाकर छुट्टियां मना सकें। अब ऐसे में अगर आपको, आपके ही देश में विदेश का एहसास मिले तो क्या आप देश से बाहर जाना पसंद करेंगे, ,नहीं ना। तो हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के ऐसे डेस्टिनेशंस के बारे में, जो किसी विदेश से कम नहीं लगते बल्कि, बिल्कुल विदेशी डेस्टिनेशंस की टू कॉपी लगते हैं।

औली

औली, उत्तराखंड के चमोली जिले में सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। चारों तरफ बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियां बिल्कुल विदेश वाली फीलिंग देती है। आपको बता दें कि औली बिल्कुल अलास्का की तरह दिखता है, जो कि अमेरिका का एक राज्य है।

auli uttarakhand

खज्जियार

खज्जियार, हिमाचल की वादियों में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। भारत के सुप्रसिद्ध हिल स्टेशनों में इसकी गिनती की जाती है। यहां का सबसे प्रसिद्ध घास का मैदान है, जो आपको स्विट्जरलैंड की याद दिलाता है। खज्जियार को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। सर्दी के समय में बर्फ के चादरों से ढकी खज्जियार की खूबसूरती देखने लायक बनती है।

khajjiar hill station

थार का रेगिस्तान

जैसलमेर में स्थित थार का रेगिस्तान ऊंटों की सवारी के लिए काफी मशहूर है। इसे ग्रेट इंडियन डिजर्ट भी कहा जाता है। थार का रेगिस्तान भारत के गुजरात, पंजाब और हरियाणा में भी फैला हुआ है। यह मोरक्को के सहारा रेगिस्तान का टू कॉपी लगता है।

thar desert

गुरुडोंगमार झील

गुरुडोंगमार झील, सिक्किम के उत्तर सिक्किम जिले में स्थित एक खूबसूरत झील है, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र माना जाता है। यूं समझ लीजिए कि सिक्किम आए और गुरुडोंगमार झील नहीं देखा तो क्या देखा? ये झील बिल्कुल आईलैंड के जोकुलसरलोन झील की तरह दिखती है।

gurudongmar lake

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप, भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश है, जो कि बेहद खूबसूरत है। लक्षद्वीप एक ऐसा द्वीप समूह है, जो बिल्कुल मालद्वीप की तरह दिखती है। ये भारतीय कपल्स की पहली पसंद कही जाती है।

lakshadweep island

अंडमान आईलैंड

अंडमान आईलैंड, भारत के केंद्रशासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार का एक द्वीप है, जो समुद्र किनारे छुट्टियां मनाने के लिए एक शानदार जगह मानी जाती है। ये बिल्कुल ही फी-फी आईलैंड की तरह दिखाई पड़ती है, जो कि थाईलैंड में है।

andman island

शिलांग

शिलांग, भारत के मेघालय राज्य की राजधानी है, जो एक बेहद ही शानदार और खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यह बिल्कुल स्कॉटलैंड की तरह दिखता है। छुट्टियां मनाने के लिए भारत के शानदार जगहों में से एक है।

shillong

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+