Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »स्मारकीय भारत: इंडिया गेट से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें!

स्मारकीय भारत: इंडिया गेट से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें!

इंडिया गेट दिल्ली का सबसे प्रमुख आकर्षक केंद्र है और भारत का सबसे पसंदीदा पर्यटक स्थल। इस स्मारक से ही कई सारी बातें भी जुडी हैं जो काफी दिलचस्प हैं। हर साल पूरी दुनिया से इंडिया गेट को देखने के लिए करोड़ों की संख्या में पर्यटक यहाँ आते हैं।

चलिए आज हम ऐसे ही कुछ दिलचस्प बातों को जानें जो इस भारतीय स्मारक को महान और पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध बनाता है।

India Gate

इंडिया गेट
Image Courtesy:
Larry Johnson

1. राष्ट्रीय स्मारक

इंडिया गेट भारत का राष्ट्रीय स्मारक होने के साथ-साथ, दुनिया के सबसे बड़े युद्ध स्मारकों में से भी एक है।

2. स्मारक की वास्तुकला

इंडिया गेट का डिज़ाईन पेरिस के आर्क डे ट्रिओम्फे के समान है। इस संरचना की नींव सर एडविन लुट्यन्स द्वारा रखी गयी थी जो उस समय दिल्ली के मुख्य वास्तुकार(आर्किटेक्ट) थे। इंडिया गेट की ऊंचाई लगभग 42 मीटर है। पूरी रचना संगमरमर के पत्थर से बनी हुई है और उसमे लिखे गए शब्द पीले बलुई पत्थर से लिखे गए हैं।

India Gate

अमर जवान ज्योति
Image Courtesy: Os Rúpias

3. अमर जवान ज्योति

वहां जलने वाली अनन्त लौ अमर जवान ज्योति उन सारे सैनिकों को श्रद्धांजली है जिन्होंने सन् 1914-1921 की लड़ाई में अपनी जान गंवाई। इसका अनावरण समारोह सन् 1972 के गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को तब की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी द्वारा किया गया है। यह अनन्त लौ शहीद सैनिक के स्मारक पर स्थित है जो काले रंग के संगमरमर से बना हुआ है। इसके ऊपर ही एक राइफल खड़ी है जिसपर सैनिक की हेलमेट शोभा दे रही है।

4. स्मारक को बनने में लगने वाला समय

हालाँकि इस संरचना की नींव सन 1921 में ही रखी गयी थी पर इसे बन कर तैयार होने में लगभग एक दशक का समय लगा।

India Gate

इंडिया गेट की दीवार पर चिह्नित शहीदों के नाम
Image Courtesy:Pratheep P S

5. इंडिया गेट की दीवारें

इंडिया गेट की दीवारों पर शहीद सैनिकों के नाम चिह्नित हैं।

6. ग्रेट जॉर्ज वी की प्रतिमा

इंडिया गेट के परिसर पर ही तब के सम्राट ग्रेट जॉर्ज वी की प्रतिमा भी लगी थी। कुछ विवादों की वजह से उस प्रतिमा को वहां से हटा कर अन्य प्रतिमाओं के साथ जो उस समय से संबंद्ध रखते हैं, उनके साथ कोरोनेशन पार्क में स्थापित कर दिया गया।

India Gate

गणतंत्र दिवस के मौके पर सजा हुआ अमर जवान ज्योति
Image Courtesy: Pmsarangi

7. गणतंत्र दिवस परेड
हर साल यहाँ 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित होती है। यह परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होती हुई इंडिया गेट के परिसर से गुज़रती है।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Read in English: Interesting Facts About India Gate in Delhi!

More News

    Read more about: india travel delhi india gate
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+