Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »स्मारकीय भारत: दिल्ली के जामा मस्जिद से जुड़ी 7 दिलचस्प बातें!

स्मारकीय भारत: दिल्ली के जामा मस्जिद से जुड़ी 7 दिलचस्प बातें!

लाल किले के सामने विपरीत ही, दिल्ली में स्थापित भारत के प्रमुख प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक दुनिया का संभवतः सबसे अधिक भव्‍य मस्जिद, जामा मस्जिद। जामा मस्जिद भारत ही नहीं विश्व की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। इसे मस्जिद- ए- जहानुमा भी कहते हैं, जिसका अर्थ है, विश्‍व पर विजय दृष्टिकोण वाली मस्जिद।

जीवन का एक संपूर्ण मार्ग इस पुराने ऐतिहासिक स्‍मारक की छाया में, इसकी सीढियों पर, इसकी संकरी गलियों में भारत के लघु ब्रह्माण्ड का एक सारतत्‍व मिलता है, जो भारत की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत की कहानी कहता है।

मस्जिद का फर्श सफ़ेद एवं काले संगमरमर से आवृत है, जो एक अलंकृत मुस्लिम प्रार्थना चटाई की तरह दिखाई देता है। एक सुंदर झऱोखानुमा दीवार इसे मुख्‍य सड़क से अलग करती है। चलिए आज भारत के इसी भव्यता के बारे में कुछ दिलचस्प बातों को जानते हैं, जो शायद ही आपको पता होंगे।

सबसे बड़ा मस्जिद

सबसे बड़ा मस्जिद

जामा मस्जिद को भारत के सबसे बड़े व भव्य मस्जिद के रूप में जाना जाता है।

Image Courtesy:Shashwat_Nagpal

शाहजहाँ की आखिरी निशानी

शाहजहाँ की आखिरी निशानी

जामा मस्जिद, मुगल शासक शाहजहाँ द्वारा बनवाई गई आखिरी ईमारत थी। इसके बाद उन्होंने किसी कलात्मक इमारत का निर्माण नही करवाया।

Image Courtesy: Ekabhishek

निर्माण कार्य

निर्माण कार्य

इसका निर्माण कार्य लगभग 12 सालों तक चला। सन् 1644 से 1656 तक इस स्मारक का निर्माण कार्य चला।

Image Courtesy:Daniel Mennerich

कारीगरों की संख्या

कारीगरों की संख्या

मस्जिद को 12 साल में 5000 कारीगरों ने मिलकर बनाया था।

Image Courtesy:Jean-Pierre Dalbéra

 निर्माण कार्य की लागत

निर्माण कार्य की लागत

मस्जिद का निर्माण 10 करोड़ रूपए की लागत से कराया गया था और इसे आगरा में स्थित मोती मस्जिद की एक अनुकृति कहा जा सकता है। इसमें वास्‍तुकला शैली के अंदर हिन्‍दु और मुस्लिम दोनों ही तत्‍वों का समावेश है।

Image Courtesy:Ryan

मस्जिद की क्षमता

मस्जिद की क्षमता

इस मस्जिद में एक साथ 25,000 लोग बैठ कर प्रार्थना कर सकते हैं। इस मस्जिद का माप 65 मीटर लम्‍बा और 35 मीटर चौड़ा है। इसके आंगन में 100 वर्ग मीटर का स्‍थान है।

Image Courtesy:nborun

मस्जिद के नाम का अर्थ

मस्जिद के नाम का अर्थ

जामा मस्जिद का मुख्यतः अर्थ है, "जुमा मस्जिद" यानि कि "शुक्रवार मस्जिद"।

Image Courtesy:Sourav Das

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+