Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मिथक और अफवाहों पर मत दें ध्यान, भारत के बारे में ये बातें सोंचना है गुनाह

मिथक और अफवाहों पर मत दें ध्यान, भारत के बारे में ये बातें सोंचना है गुनाह

By Belal Jafri

भारत, जब ये नाम सामने आता है तो ऐसी कई चीजें हैं जो खुद-ब-खुद दिमाग में आ जाती हैं, जैसे यहां की वास्तुकला, झील, झरने, पहाड़, भोजन, लोग, कला सभ्यता और संस्कृति। हालांकि भारत बहुत सुन्दर और तमाम विविधताओं और विशेषताओं से भरा हुआ है मगर फिर भी यहां विदेशी पर्यटक आने से गुरेज ही करते हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि उनके मन में ऐसी कई बातें घर कर रखी हैं जो हैं तो कोरी कल्पना मगर उन्हें ये सब ऐसे बताया गया है कि अब इन कल्पनाओं को विदेशियों ने सच मान लिया है। तो चाहिए आज हम आपको अवगत करा रहे हैं ऐसी ही चंद बातों से जिनको पढ़ने और समझने के बाद भारत के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह बदल जायगा।

साधु, योग और रहस्यवाद

रहस्यमय भारत और यहां आने के बाद शांति प्राप्त करने के बारे में आज तक बहुत कुछ लिखा जा चुका है। अब यदि आप मुझसे पूछें तो मैं यही कहूंगा ऐसा बिलकुल नहीं हैं कि यहां आने के बाद आपकी भेंट साधू, बाबाओं या फिर यहां रहने वाले रहस्यमय लोगों से हो ही जाये। जितनी तलाश आपको शांति कि है हो सकता है शायद शांति कि उतनी ही तलाश मुझे भी हो। मैं भी अपनी तरफ से भरसक प्रयास करता हूं कि मुझे भी शांति कि प्राप्ति हो।

किसी भी अन्या देश कि तरह भारत में भी ऊंची ऊंची इमारतें भीड़ भाड़ भरी सड़कें, एक से एक ब्रांडेड शो रूम, मॉल और मल्टीप्लेक्स हैं जो ये बताने के लिए काफी हैं कि भारत में मोक्ष आध्यात्म और शांति के अलावा भी बहुत कुछ है। तो अब अगली बार आप जब भी भारत की यात्रा पर आइये तो ये विचार अपने मन से निकाल दीजिये कि आपकी मुलाकात लंबी दाढ़ी लिए किसी साधू से होगी जो आपको सत्य के मार्ग में चलते हुए शांति और मोक्ष की प्राप्ति कराएगा। यहां आइये और सिर्फ और सिर्फ एन्जॉय करिये।

हाथी और संपेरे

जैसे ही भारत का नाम आता है तो खुद-ब-खुद हाथों में बीन लिए और हाथों में 3 -4 जहरीले सांप पकडे एक सपेरे और हाथियों के झुंड की तस्वीर आ जाती है। घबराइये मत अब इंडिया में सांप के खेल पर बैन और संपेरों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हमारी सरकार द्वारा रोज़गार कि व्यवस्था कर दी गयी है । रही बात हाथियों कि तो वो वहीँ हैं जहां उन्हें होना चाहिए चिड़ियाघर या जू में। अब हां अगर आपके अरमान मकहल जाएं और आपके अंदर तीव्र इच्छा हो सांप देखने की तो आप गुजरात जाकर वहाँ कि वादी जनजाति से मिल सकते हैं यहां आपको 2 साल का छोटा बच्चा भी जहरीले साँपों जैसे कोबरा और करैत से खेलते हुए मिल जायगा।

रियल इंडिया कि खोज

सबसे जटिल यही है जब भी कभी कोई विदेशी भारत आता है तो जाने क्यों वो रियल इंडिया कि खोज करना चाहता है? आपको बता दूं कि इंडिया एक है यहां कोई रियल या अनरियल जैसी चीज नहीं है। भारत को लेकर ये सब बातें ऐसे ही कही जाती हैं और हां यहां झुग्गी झोपड़ियों के बगल में ऊंची ऊंची इमारतों को और चाय की दूकान के बगल में विशाल मॉलों को देखकर आपको विचलित होने की कोई ज़रुरत नहीं है ये दोनों ही बातें सच हैं और यही है ओरिजिनल इंडिया।

गर्मी और उमस भरा भारत

इस बात कि चर्चा विदेशियों के बीच कुछ ज्यादा ही होती है कि भारत एक उमस और गर्मी भरा देश हैं जहां सिर्फ तीन ही प्रमुख मौसम होते हैं गर्मी गर्मी और गर्मी साथ ही यहां आने के बाद व्यक्ति का रंग ढाल जाता है आदमी पसीने में नहा जाता है। ऐसा कुछ नहीं है और ये बात भी भारत के सन्दर्भ में एक अफवाह है। भारत का गहनता से समझने के बाद ये कहा जा सकता है कि यहां हर एक राज का अपना एक ख़ास मौसम होता है। आप यहां आकर जहां राजस्थान की गर्मी को महसूस कर सकते हैं तो वहीँ चेरापूंजी की बारिश और लद्दाख और लेह के पहाड़ आपको एक आलौकिक ठंडक की अनुभूति कराएंगे। भारत में बेतहाशा ठंड भी है और गर्मी भी तो यहां आइये और इन दोनों का मज़ा लीजिये।

भारतीय संस्कृति के बारे में मिथक

चटपटा तीखा और मसालेदार खाना

ये मुद्दा सबसे दिलचस्प है। हालांकि भारत में तेल मसाले वाला चटपटा खाना ज्यादा खाया जाता है मगर इसका ये मतलब हरगिज़ नहीं है कि सभी भारतीय लोग तेल मसाले के शौक़ीन होते हैं यहां भी ऐसे लोगों कि बिलकुल कमी नहीं है जो तेल मसाले से गुरेज करते हों उदाहरण भारत में रहने वाले नॉर्थ ईस्ट के लोग बेहद सदा और हल्का खाना खाते हैं इनका खाना यूरोपियन देशों कि तरफ उबला हुआ और सदा होता है। भारत में आपको वो सब मिल जायगा जिसकी आपको तलाश है फिर क्या सदा और कैसा मसालेदार खाना।

इन बिंदुओं के अलावा भी कई ऐसी बातें हैं जिन्हें आप भारत में नहीं देखेंगे मगर आज भी ये विश्व मानचित्र पर कही जाती हैं जैसे यहां लोगों के घरों में शौचालय नहीं होता और वो खुले में शौंच करते हैं बहरहाल अब आप खुद भारत आये यहां अलग अलग राज्यों कि यात्रा करें और जानें असली या रियल इंडिया को।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+