Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC के 'दो धाम यात्रा' टूर पैकेज के साथ कर आएं केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम की यात्रा

IRCTC के 'दो धाम यात्रा' टूर पैकेज के साथ कर आएं केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम की यात्रा

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने प्रतिदिन लाखों की संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। 10 मई से चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है। अगर आप भी केदारनाथ धाम जाकर महादेव के दर्शन और बद्रीनाथ धाम जाकर बद्रीविशाल का आर्शिवाद लेना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए सुनहरा मौका लाया है।

IRCTC 'दो धाम यात्रा' टूर पैकेज लाया है, जिसकी शुरुआत हरिद्वार से होगी। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाकर देवों का आर्शिवाद लेने का यह सुनहरा मौका हाथ से बिल्कुल मत जाने दें। IRCTC के 'दो धाम यात्रा' टूर पैकेज की बुकिंग आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं।

irctc badrinath tour package

IRCTC के 'दो धाम यात्रा' टूर पैकेज से संबंधित विस्तृत जानकारी आगे दी जा रही है :

यात्रा का माध्यम : सड़क मार्ग
प्रत्येक समूह में तीर्थ यात्रियों की संख्या : 10
यात्रा का प्रकार : डिलक्स
यात्रा शुरू होने की तारीख :-

  • 23 मई 2024 (Booking Full)
  • 23 जून 2024 (Available)
  • 23 सितंबर 2024 (Available)

क्या होगी टूर पैकेज की Itinerary

Day 1

हरिद्वार से गुप्तकाशी रवाना। गुप्तकाशी पहुंचकर होटल में चेकइन। रात को गुप्तकाशी में ही रुकना।
दूरी : 205 किमी
समय : 7 से 8 घंटे।

Day 2

गुप्तकाशी से सोनप्रयाग रवाना। यहीं से केदारनाथ की 20 किमी लंबी ट्रेकिंग शुरू होती है। तीर्थ यात्री चाहे तो अपने खर्च पर डोली, घोड़ा-खच्चर बुक कर सकता है। केदारनाथ से मंदाकिनी नदी निकलती है जो गंगा की प्रमुख सहायक नदी है। केदारनाथ पहुंचकर होटल में चेकइन। रात को केदारनाथ में ही रुकना।
दूरी : 30 किमी+20 किमी ट्रेक

Day 3

केदारनाथ में स्नान के बाद अहले सुबह 4.45 बजे बाबा केदार का अभिषेक करना। इस समय सभी श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश कर ज्योतिर्लिंग को स्पर्श करने की अनुमति होती है। दर्शन और पूजा के बाद होटल लौटना। थोड़ी देर आराम करने के बाद केदारनाथ से सोनप्रयाग की 20 किमी लंबी ट्रेक शुरू। सोनप्रयाग के कार पार्किंग में गाड़ी खड़ी मिलेगी। रात को गुप्तकाशी के होटल में ठहरना।

Day 4

गुप्तकाशी से जोशीमठ होते हुए बद्रीनाथ रवाना। बद्रीनाथ के होटल में चेकइन। थोड़ा आराम करने के बाद श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ मंदिर में शाम को दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। रात को बद्रीनाथ में ही ठहरना।

Day 5

सुबह बद्रीनाथ के दर्शन के लिए जाना। वापस लौटकर लोकल साइटसीइंग जैसे माना गांव, व्यास गुफा, गणेश गुफा और माता मूर्ति मंदिर आदि जाना। दोपहर को कर्णप्रयाग होते हुए रुद्रप्रयाग आना। रुद्रप्रयाग एक छोटा सा धार्मिक शहर है जहां अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का पवित्र संगम होता है, जिसके बाद वह गंगा के नाम से आगे बहती हैं। रात को रुद्रप्रयाग में ठहरना।

Day 6

अहले सुबह ऋषिकेश रवाना, जिसे योग की राजधानी कहा जाता है। ऋषिकेश में राम झुला या लक्ष्मण झुला घुमना। शाम को हरिद्वार वापस लौटना। रात को हरिद्वार में ही रुकना।

irctc 2 dham tour package

कितना होगा किराया?

ऑक्यूपेंसी किराया (प्रति व्यक्ति)
सिंगल ₹37,510
डबल ₹37,510
ट्रिपल ₹33,100

नोट - सभी तीर्थ यात्रियों को चार धाम और दो धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन खुद से करना होगा।

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल?

  • 7 रात-8 दिनों के लिए होटल।
  • हरिद्वार से पूरे टूर के लिए एसी टेम्पो ट्रैवलर।
  • ब्रेकफास्ट और डिनर।
  • प्रति दिन 1 लीटर पानी।

टूर पैकेज में क्या नहीं होगा शामिल?

  • हेलीकाप्टर का किराया।
  • कोई फ्लाइट टिकट।
  • पालकी, घोड़ा-खच्चर का किराया।
  • गाईड का चार्ज।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+