Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ वालों को IRCTC का खास तोहफा है यह केरल पैकेज, जानिए कितना आयेगा खर्च?

लखनऊ वालों को IRCTC का खास तोहफा है यह केरल पैकेज, जानिए कितना आयेगा खर्च?

दक्षिण भारतीय राज्यों में अपनी प्राकृतिक संपदा, सुन्दरता और धार्मिक मान्यताओं की वजह से केरल का अपना अलग ही स्थान होता है। हर साल बड़ी संख्या में लोग केरल की हरियाली और यहां मौजूद विभिन्न मंदिरों में भगवान का दर्शन करने के आते रहते हैं। अगर आप नवाबों की शहर लखनऊ या आसपास रहते हैं और केरल घूमने जाने के बारे में सोच तो रहे हैं लेकिन कहां रुकना है, क्या-क्या देखना है आदि सवालों में उलझकर ही हर बार अपना प्लान कैसिंल कर रहे हैं तो अब अपना बैग पैक कर ही डालिए।

IRCTC ने लखनऊ से केरल के लिए 7 दिनों के टूर पैकेज 'अमेजिंग केरल' (Amazing Kerala) की घोषणा की है। इस टूर पैकेज में केरल के उन सभी प्रमुख जगहों को शामिल किया गया है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं। खास बात है कि यह टूर ट्रेन से नहीं बल्कि विमान से करवाया जाएगा, इसलिए केरल तक के सफर में अधिक समय बर्बाद होने की आशंका भी नहीं रहेगी।

lucknow to kerala irctc tour package

कहां-कहां घूमाया जाएगा : कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और त्रिवेंद्रम
टूर की तारीख : 6 जून 2024 से 12 जून 2024
भोजन : ब्रेकफास्ट और डिनर

क्या होगी टूर पैकेज की Itinerary

लखनऊ से कोच्चि के लिए विमान से रवाना होकर पहले दिन कोच्चि में ही रुकवाया जाएगा। दूसरे दिन मुन्नार ले जाया जाएगा, जहां रास्ते में चीयापारा वाटरफॉल भी दिखाया जाएगा। मुन्नार के होटल में चेकइन करने के बाद टी म्यूजियम में घूमने जा सकते हैं। इसके बाद पुनर्जनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठा सकते हैं। रात को मुन्नार में ही रुकना।

तीसरे दिन मुन्नार के इराविकुलम नेशनल पार्क, कुंडला डैम लेक, मेट्टूपेट्टी डैम, इको प्वाएंट और भी काफी कुछ घूमने के लिए ले जाया जाएगा। इस दिन कुछ समय खाली भी मिलेगा जब आप चाहे तो शॉपिंग कर सकते हैं। रात को मुन्नार में ही रुकना है। चौथे दिन थेक्कडी के लिए रवाना। होटल में चेकइन के बाद दोपहर में लेक में बोटिंग के लिए ले जाया जाएगा जो पेरियार वाइल्डलाइफ सेंचुअरी का हिस्सा है। या फिर मसालों के बागिचे में भी घूमाया जा सकता है। रात को थेक्कडी में ही ठहराया जाएगा।

irctc kerala to lucknow tour package

5वें दिन अल्लेपप्पी में कुमारकोम ले जाया जाएगा। वापस लौटकर इस दिन हाउसबोट में ठहराया जाएगा। क्रुज में घूमना, लंच और भी बहुत कुछ। 6ठवें दिन हाउसबोट से चेकआउट कर तिरुवनंतपुरम तक सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा। फ्रेश होने के बाद कोवलम बीच और पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। 7वें दिन होटल से चेकआउट कर लखनऊ वापसी के लिए एयरपोर्ट रवाना।

कितना होगा खर्च?

सिंगल डबल ट्रिपल
₹74,800 ₹55,200 ₹52,300

लखनऊ से केरल के इस टूर पैकेज की बुकिंग आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जाकर बुक कर सकते हैं। IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट पर इस पैकेज के बारे में सभी विस्तृत जानकारियां उपलब्ध हैं।

More News

    Read more about: irctc lucknow kerala
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+