गोवा की ट्रिप पर जाना हर युवा के बकेट लिस्ट में जरूर शामिल होता है। गोवा ऐसा डेस्टिनेशन है जो दोस्तों, कजिन, ऑफिस के कलिग्स से लेकर हनीमुन कपल तक, हर किसी की फेवरेट जगह है। बेहद खुबसूरत गोल्डन Beaches, ओल्ड गोवा की शानदार वास्तुकला, नाइट लाइफ...सब कुछ इसे 'टूरिस्ट का Paradise' बनाता है।

पर गोवा जाने में सबसे बड़ी मुश्किल जो सामने आती है, वह है प्लानिंग। तो अब इस बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि IRCTC हर सप्ताह मुंबई से गोवा की 'ग्लोरियस गोवा रेल टूर पैकेज' करवा रही है। 6 दिनों का यह ट्रिप हर शुक्रवार को मुंबई से शुरू होगा और वापस मुंबई आने के बाद खत्म होगा।
IRCTC ग्लोरियस गोवा ट्रिप की डिटेल्स :
6 दिनों का ट्रिप मुंबई से शुरू
मुंबई-गोवा-मुंबई की यह ट्रिप 6 दिन और 5 रातों की होगी। IRCTC ट्रेन से ही यह ट्रिप करवा रही है। हर शुक्रवार को 3AC और 2AC श्रेणियों में सैलानियों को गोवा ले जाया जाएगा। कुल 12 पर्यटक गोवा टूर पैकेज के लिए अपनी बुकिंग कर सकेंगे। IRCTC का यह टूर तभी होगा, जब प्रत्येक टूर के लिए कम से कम 3 लोगों की बुकिंग होगी।

हर शुक्रवार को इस टूर पैकेज की बुकिंग कम से कम 3 लोग करेंगे, उसके बाद ही IRCTC उस शुक्रवार को गोवा टूर पर लेकर जाएगी। पर्यटक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के साथ ही दादर, ठाणे और पनवेल से भी ट्रेन में बोर्डिंग और पनवेल व ठाणे से डि-बोर्डिंग कर सकेंगे। यात्री इस टूर पैकेज की बुकिंग IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com/ पर जाकर कर सकते हैं।
कौन सा ट्रेन
- मुंबई-गोवा हर शुक्रवार को कोंकण कन्या एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 10111)
- गोवा-मुंबई हर मंगलवार को मत्स्यगंधा एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 12620)
कहां-कहां घूमाया जाएगा
Day 1
शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन से रात को 11.05 बजे ट्रेन खुलेगी। (रात का खाना खुद से)
Day 2
गोवा के थीवीम रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.06 बजे ट्रेन पहुंचेगी। रेलवे स्टेशन से होटल पहुंचाएगा। उस दिन पर्यटकों को पूरा दिन दिया जाएगा। वे खुद घूम सकते हैं। (दोपहर का खाना खुद से) रात को होटल में डिनर और ठहरना।
Day 3
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद नॉर्थ गोवा में घुमाने के लिए ले जाया जाएगा। फोर्ट अगुडा, कैंडोलिम बीच, बाघा बीच, अंजुना बीच, डोना पाउला और कैलांगुट बीच पर घुमाया जाएगा। (लंच खुद से) होटल में डिनर और ठहरना।

Day 4
होटल में ब्रेकफास्ट के बाद साउथ गोवा में घुमाने ले जाया जाएगा। वहां मीरामार बीच, ओल्ड गोवा चर्च, मंगेशी टेम्पल में घुमाया जाएगा। अगर पर्यटक चाहे तो अपने खर्चे पर मंडोवी नदी में क्रुज बोट पर भी जा सकता है। (लंच खुद से) होटल में डिनर और ठहरना।
Day 5
ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट। मडगांव स्टेशन पहुंचाया जाएगा जहां से शाम को 7.05 बजे मुंबई की ट्रेन में सवार होना है। इस दिन लंच और डिनर दोनों अपने खर्च पर ही करना है।
Day 6
सुबह 6.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पहुंचने के बाद गोवा की खट्टी-मीठी यादों के साथ यह ट्रिप पूरी होगी।
कितना होगा खर्च
| पैकेज | क्लास | 1 व्यक्ति का किराया | 2 लोगों का किराया | 3 लोगों का किराया | बच्चा* (बेड समेत) | बच्चा* (बिना बेड) |
| कंफर्ट | 3AC | ₹27175 | ₹18375 | ₹17375 | ₹14775 | ₹14375 |
| डिलक्स | 2AC | ₹29375 | ₹19975 | ₹19675 | ₹16775 | ₹16375 |
*बच्चे की आयु : 5-11 साल
नोट :- यहां दिया गया किराया 30 सितंबर 2023 तक वैध।
क्या-क्या होगा शामिल

- कम्फर्ट क्लास के लिए 3AC और डिलक्स क्लास के लिए 2AC का टिकट।
- गोवा में 3 Star या समकक्ष होटल में ठहराया जाएगा।
- गोवा में AC वाहनों से घुमाया जाएगा।
- सभी टोल व पार्किंग।
- Itinerary के अनुसार भोजन।
- बच्चों के लिए एक्सट्रा बेड या ट्रिपल शेयरिंग के लिए एक्स्ट्रा मैट्रेस उपलब्ध करवाया जाएगा।
- भोजन का मेन्यू पहले से सेट है।
- ट्रेन में भोजन प्रदान नहीं किया जाएगा।
सीट उपलब्धता
- 3AC (कम्फर्ट क्लास) : 8 सीट
- 2AC (डिलक्स क्लास) : 4 सीट
अधिक जानकारी के लिए https://irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications













