Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर वालों के लिए IRCTC का तोहफा, शिरडी के साईं बाबा का दर्शन मात्र 4 दिनों की ट्रिप पर

बैंगलोर वालों के लिए IRCTC का तोहफा, शिरडी के साईं बाबा का दर्शन मात्र 4 दिनों की ट्रिप पर

शिरडी के साईं बाबा...मुंबई में रहने वाले दोस्तों से शिरडी के बारे में तो खूब सुना था लेकिन बैंगलोर से शिरडी तक जाने में होने वाले खर्चों के बारे में सोचकर हर बार प्लान कैंसिल कर देते हैं? अगर हां, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। IRCTC ने खास बैंगलोरवालों के लिए शिरडी के साईं बाबा का दर्शन करवाने के लिए स्पेशल टूर पैकेज की घोषणा की है।

इस टूर पैकेज में शिरडी के साईं धाम के अलावा शनि शिग्नापुर में भगवान शनि के मंदिर का दर्शन भी शामिल है। मात्र 4 दिनों के इस टूर पैकेज की शुरुआत बैंगलोर से होगी। सबसे अच्छी बात है कि IRCTC इस टूर पैकेज का संचालन हर दिन करता है। इसलिए ऑफिस से छुट्टी मिलना या टिकट फुल हो जाने जैसी परेशानियों के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत भी नहीं है।

shirdi sai baba temple irctc

और न ही इन परेशानियों की वजह से अपना प्लान कैंसिल करने की जरूरत है। क्योंकि अगर किसी एक दिन छुट्टी नहीं मिली या टिकट फुल हो गया तो आप दूसरे दिन के लिए आसानी से बुकिंग कर सकेंगे।

टूर पैकेज का नाम : शिरडी रेल टूर पैकेज

टूर की तारीख : प्रत्येक दिन

टिकट बुकिंग की श्रेणी :

  • शयनयान श्रेणी - 6 सीट (स्टैंडर्ड)
  • 3AC श्रेणी - 6 सीट (कंफर्ट)

कितने दिनों का टूर : 3 रात और 4 दिन

टूर की Itinerary

Day 1
बैंगलोर से ट्रेन संख्या 12627 से रवाना।

Day 2
कोपरगोन पहुंचना। स्टेशन से शिरडी होटल ट्रांसफर। अपनी सुविधानुसार खुद जाकर शिरडी साईं बाबा के मंदिर में दर्शन। रात को शिरडी में रुकना।

Day 3
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद शनि शिग्नापुर मंदिर के लिए रवाना। साइटसीइंग के बाद कोपरगोन रेलवे स्टेशन से शाम को ट्रेन संख्या 12628 से वापस बैंगलोर रवाना।

Day 4
दोपहर 12:30 बजे बैंगलोर के केएसआर स्टेशन पहुंच जाना।

irctc tour package bangalore to shirdi sai baba temple

कैसे करें बुकिंग

इस टूर पैकेज की बुकिंग या इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।

कितना किराया (प्रति व्यक्ति)

श्रेणी सिंगल शेयरिंग ट्वीन शेयरिंग ट्रिपल शेयरिंग
कंफर्ट ₹10,460 ₹8,170 ₹7,780
स्टैंडर्ड ₹7,980 ₹5,690 ₹5,300

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • 3AC या शयनयान श्रेणी का आने-जाने का ट्रेन का टिकट।
  • शिरडी में एक रात रुकने का एसी होटल।
  • 1 डिनर और 1 ब्रेकफास्ट।
  • शेयर के आधार पर साइटसीइंग और ट्रांसफर के लिए एसी वाहन।
  • सभी टोल, पार्किंग फीस।

टूर पैकेज में क्या नहीं शामिल

  • एंट्रेंस या दर्शन टिकट।
  • लंच और ट्रेन में भोजन।

More News

    Read more about: bangalore shirdi irctc
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+