Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रामभक्तों के लिए IRCTC तोहफा, 18 दिनों में करें अयोध्या से लेकर आंजनेय मंदिर तक 'श्री रामायण यात्रा'

रामभक्तों के लिए IRCTC तोहफा, 18 दिनों में करें अयोध्या से लेकर आंजनेय मंदिर तक 'श्री रामायण यात्रा'

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से ही राम भक्तों की भीड़ अयोध्या में बढ़ने लगी है। लेकिन सिर्फ अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में ऐसी कई जगहें हैं, जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से जुड़ी हुई हैं। IRCTC ने भगवान राम से जुड़ी कई जगहों को एक ही ट्रिप में दर्शन करवाने के लिए 'श्री रामायण यात्रा' की घोषणा की है।

irctc tour package sri ramayana yatra

इस ट्रिप की शुरुआत दिल्ली के सफरदरजंग स्टेशन से होगी। हालांकि इस ट्रिप में रास्ते में कई स्टेशन होंगे जहां से यात्री बोर्ड व डी-बोर्ड कर सकेंगे। इस टूर पैकेज की बुकिंग या टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।

IRCTC के 'श्री रामायण यात्रा' टूर पैकेज के बारे में विस्तार से आगे बता रहे हैं :

ट्रिप शुरू होने की तारीख : 5 मार्च 2024

कितने दिनों का ट्रिप : 18 दिन और 17 रातें

ट्रेन : भारत गौरव डिलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन

कुल सीटों की संख्या : 180 (एसी कुपे : 28, एसी केबिन : 48, 2एसी : 48, 3एसी : 56)

कौन-कौन सी जगहें कवर होंगी

  • अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट।
  • नंदीग्राम : भरत-हनुमान मंदिर, भरत कुंड।
  • जनकपुर : राम-जानकी मंदिर, धनुष धाम मंदिर, परशुराम कुंड।
  • सीतामढ़ी : जानकी मंदिर, पुनौरा धाम।
  • बक्सर : राम रेखा घाट, रामेश्वरनाथ मंदिर।
  • वाराणसी : तुलसी मानस घाट, संकट मोचन मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती।
  • सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी : सीता माता मंदिर।
  • प्रयागराज : भरद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम, हनुमान मंदिर।
  • श्रृंगवेरपुर : श्रृंगी ऋषि समाधी और शांता देवी मंदिर, रामचौरा।
  • चित्रकुट : गुप्त गोदावरी, राम घाट, सती अनुसुआ मंदिर।
  • नासिक : त्र्यंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीतागुफा, कालाराम मंदिर।
  • हम्पी : अंजनाद्री पर्वत, विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठाल मंदिर।
  • रामेश्वरम : रामनाथस्वामी मंदिर, धनुषकोडी।
  • भद्रचलम : श्री सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर, आंज्नेय मंदिर।
  • नागपुर : रामटेक किला और मंदिर।
ayodhya ram mandir lighting

बोर्डिंग

  • दिल्ली - सफदरजंग
  • गाजियाबाद
  • अलीगढ़
  • टुंडला
  • इटावा
  • कानपुर
  • लखनऊ

डी-बोर्डिंग

  • झांसी
  • ग्वालियर
  • आगरा कैंट
  • मथुरा
  • दिल्ली - सफदरजंग

टूर पैकेज की Itinerary

Day 1
दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से ट्रेन खुलेगी।

Day 2
अयोध्या पहुंचकर सरयू नदी में स्नान के लिए जाना। होटल में चेक-इन। श्रीराम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन। शाम को सरयू आरती। रात को अयोध्या में ही रुकना।

Day 3
होटल से चेक-आउट। अयोध्या से 20 किमी दूर नंदीग्राम बस से जाना। वापस लौटकर अयोध्या स्टेशन से सीतामढ़ी रवाना।

Day 4
सीतामढ़ी पहुंचकर बस (70 किमी) से जनकरपुर (नेपाल) रवाना। जनकपुर होटल में चेकइन। लंच के बाद जानकी माता मंदिर, सीता-राम विवाह मंडप और गंगासागर लेक में आरती देखना। रात को जनकपुर में ही ठहरना।

Day 5
होटल से चेकआउट। धनुष धाम मंदिर, परशुराम कुंड रवाना (जनकपुर से 20 किमी दूर)। जनकपुर से सीतामढ़ी वापस लौटना। बक्सर के लिए ट्रेन से रवाना।

Day 6
बक्सर पहुंचकर रामरेखा घाट घूमना और गंगा स्नान। ऑटो से रामेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जाना। वापस लौटकर वाराणसी रवाना। वाराणसी पहुंचकर होटल में चेकइन। शाम को काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरिडोर में घूमना, गंगा आरती देखना। रात को वाराणसी में ही रुकना।

Day 7
अहले सुबह तुलसी मंदिर और संकट मोचन मंदिर में दर्शन। लंच के बाद होटल से चेकआउट। प्रयाग में सीता समाहित स्थल के लिए बस (80 किमी) से रवाना। इसके बाद प्रयागराज रवाना, बस द्वारा। प्रयागराज में होटल में चेकइन। रात को प्रयागराज रुकना।

Day 8
संगम में पूण्य स्नान। (संगम में नाव का किराया खुद भरना होगा।) होटल में वापस लौटकर ब्रेकफास्ट और चेकआउट। भरद्वाज आश्रम रवाना। लंच के बाद बस से श्रृंगवेरपुर जाना, जो प्रयाग से 1 घंटे/40 किमी की दूरी पर मौजूद है। उसके बाद चित्रकूट (75 किमी) होटल रवाना। रात को चित्रकूट में रुकना।

Day 9
सुबह सती अनुसुआ आश्रम, गुप्त गोदावरी, राम घाट आदि घुमना। शाम को मणिकपुर रेलवे स्टेशन से नासिक रवाना।

Day 10
दोपहर को नासिक पहुंचकर होटल में चेकइन। रात को नासिक में रुकना।

Day 11
ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट। त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जाना। वापस लौटकर लंच के बाद नासिक में ही पंचवटी जाना। नासिक रोड स्टेशन से ट्रेन में हम्पी रवाना।

Day 12
शाम को होस्पाते स्टेशन पहुंचकर बस से हम्पी के होटल जाना। चेकइन के बाद रात को हम्पी में ही रुकना।

Day 13
सुबह अंजनाद्री पर्वत, विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर में दर्शन करना। लंच के बाद होस्पाते स्टेशन से रामेश्वरम रवाना।

Day 14
देर शाम को रामेश्वरम पहुंचकर होटल में चेकइन।

ram mandir rangoli

Day 15
अहले सुबह रामनाथस्वामी मंदिर जाना। ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट और धनुषकोडी जाना। वापस रामेश्वरम स्टेशन लौटना और भद्रचलम स्टेशन रवाना।

Day 16
दोपहर में भद्रचलम स्टेशन पहुंचकर बस (50 किमी) से लोकल साइटसीइंग के लिए शहर रवाना। शाम को भद्रचलम रोड स्टेशन से नागपुर रवाना।

Day 17
नागपुर पहुंचकर होटल में वॉश एंड चेंज के लिए ट्रांसफर। रामटेक फोर्ट और मंदिर ले जाना। शाम को दिल्ली के लिए नागपुर से रवाना।

Day 18
दोपहर को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन पर पहुंचने के साथ ही टूर खत्म।

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • 8 रात अयोध्या, जनकपुर, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वर में होटल में रुकना और 1 दिन नागपुर में वॉश एंड चेंज के लिए होटल में ले जाया जाएगा।
  • ऑनबोर्ड ट्रेन में मॉर्निंग टी, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर दिया जाएगा। (केवल शाकाहारी)
  • हर रोज लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट दिया जाएगा (केवल शाकाहारी)।
  • सभी ट्रांसफर एसी बस द्वारा।

कितना होगा किराया

श्रेणी सिंगल शेयर डबल शेयर त्रिपल शेयर बच्चे (5-11 साल)
एसी कुपे -- ₹1,66,801 -- --
एसी केबिन ₹1,61,670 ₹1,45,745 ₹1,43,470 ₹1,33,375
2एसी ₹1,50,625 ₹1,34,710 ₹1,32,435 ₹1,22,340
3एसी ₹1,10,430 ₹96,575 ₹94,600 ₹88,450

नोट - किराया प्रति व्यक्ति का।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+