Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून में मदुरै से घूम आएं कुर्ग IRCTC के साथ, मात्र ₹10 हजार में 4 दिनों का टूर पैकेज

मानसून में मदुरै से घूम आएं कुर्ग IRCTC के साथ, मात्र ₹10 हजार में 4 दिनों का टूर पैकेज

कुर्ग, कर्नाटक का एक हिल स्टेशन, मानसून के समय जिसकी सुन्दरता की मिसालें दी जाती हैं। कुर्ग का मौसम सालभर धुंध और कोहरे से घिरा रहता है। लेकिन बारिश के मौसम में जब हर तरफ हरियाली छा जाती है, तब यह जगह प्रकृतिप्रेमियों और घूमने-फिरने वालों के लिए स्वर्ग बन जाता है।

अगर रोजमर्रा की जिन्दगी से बोर हो चुके हैं और कुछ दिनों के ब्रेक पर कुर्ग घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो IRCTC ने टूर पैकेज की घोषणा की है। इस टूर पैकेज को बुक करना बड़ा ही आसान है। अगर किसी कारणवश आप अपनी पसंद की किसी एक तारीख पर टूर पैकेज को बुक करने में असफल रहे तो आप टूर की अगली तारीख को इसे बुक कर सकते हैं। IRCTC का कुर्ग टूर पैकेज मदुरै से संचालित की जा रही है।

coorg tour package

टूर पैकेज का नाम : मदुरै-मैसूर कुर्ग टूर पैकेज

बोर्डिंग-डीबोर्डिंग

  • टूटीकोरिन
  • रिरुधनगर
  • मदुरै

कब - हर गुरुवार

ट्रेन - ट्रेन नंबर 16235। हर बार आने और जाने के लिए ट्रेन के 3AC और शयनयान कोच में कुल 6 सीट आरक्षित रहेंगी।

कैसे करें बुक

इस टूर पैकेज की बुकिंग के लिए आपको IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जाना होगा। अगर आपकी मनपसंद तारीख पर टूर पैकेज की सारी सीट बुक हो चुकी हो, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। यह टूर हर सप्ताह करवायी जाती है। इसलिए आप अगले सप्ताह की बुकिंग एडवांस में कर सकते हैं।

coorg misty morning

क्या है टूर की Itinerary

Day 1
टूरीकोरिन-मैसूर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 16235) से रवाना।

Day 2
मैसूर पहुंचकर कुर्ग ट्रांसफर। कुर्ग में होटल में चेकइन। दोपहर को आब्बे फॉल्स, मदिकेरी फोर्ट, ओमकारेश्वरा मंदिर, राजा के मकबरे और राजा के सीट पर घूमने जाना।

Day 3
सुबह तलकावेरी और बाघमंडल - कावेरी नदी के उद्गम को देखने के लिए रवाना। वहां दुबार एलिफैंट कैम्प पर भी घूमाया जाएगा। शाम को शॉपिंग के लिए खाली रखा गया है।

Day 4
होटल से चेकआउट कर मैसूर रवाना। रास्ते में गोल्डन टेम्पल, कावेरी निसर्गधाम में घूमाया जाएगा। मैसूर पहुंचकर चामुंडी हिल्स और विश्व प्रसिद्ध मैसूर पैलेस में घूमाया जाएगा, जिसके बाद मैसूर रेलवे स्टेशन पर ड्रॉप। मैसूर रेलवे स्टेशन से मैसूर-टूटीकोरिन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 16236) से वापसी।

Day 5
मदुरै पहुंचने के साथ टूर खत्म।

mysore palace coorg trip

कितना होगा किराया

इस टूर पैकेज की बुकिंग ग्रुप (4-6 लोग) और व्यक्तिगत (1-3 लोग) दोनों तरीकों से हो सकती है।

व्यक्तिगत पैकेज का किराया

श्रेणी सिंगल शेयरिंग ट्वीन शेयरिंग ट्रिपल शेयरिंग
कंफर्ट (3A) ₹24,920 ₹14,300 ₹11,250
स्टैंडर्ड (शयनयान) ₹22,950 ₹12,350 ₹9300

ग्रुप पैकेज का किराया

श्रेणी सिंगल शेयरिंग ट्वीन शेयरिंग ट्रिपल शेयरिंग
कंफर्ट (3A) -- ₹11,950 ₹11,400
स्टैंडर्ड (शयनयान) -- ₹10,000 ₹9,450

More News

    Read more about: coorg madurai irctc
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+