Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली की जमाली-कमाली में क़ैद ऐतिहासिक कहानियाँ!

दिल्ली की जमाली-कमाली में क़ैद ऐतिहासिक कहानियाँ!

लोधी वंश के बीते इतिहास की यात्रा हमें शक्तिशाली मुगल साम्राज्य के काल से पहले समय में ले जाती है। दिल्ली में महरौली का जमाली-कमाली मस्जिद हमें उसी कल के महान दिनों में ले जाता है।

जमाली उर्फ शेख़ फ़ेज़लुल्लाह, महान सूफ़ी संत और कवि हुआ करते थे। वे अपनी एक यात्रा में दिल्ली आए और वहाँ लोधी साम्राज्य के संरक्षण में उनके राज कवि बन कर रह गये। कुछ ऐतिहासिक जानकारियों के मुताबिक यह भी कहा जाता है कि, वे बाबर और हुमायूँ के दरबारी कवि भी थे।

Jamali-Kamali Mosque

जमाली-कमाली मस्जिद
Image Courtesy:
Anupamg

रहस्यमयी कमाली

यहाँ की सबसे दिलचस्प बात यह है कि, इसका कमाली नाम जिस व्यक्ति पर था उनकी कोई भी जानकारी इतिहास में दर्ज ही नहीं है। हालाँकि जमाली और कमाली दोनो मकबरों का निर्माण एक साथ हुआ था पर किसी को उनकी जानकारी नहीं है। हर ऐतिहासिक दस्तावेज़ों में भी सिर्फ़ जमाली के बारे में ही उल्लेख किया गया है, कमाली के बारे में कुछ भी नहीं।

Jamali-Kamali Mosque

मस्जिद का प्रवेशद्वार
Image Courtesy: Varun Shiv Kapur

जमाली-कमाली मस्जिद की वास्तुकला

यह मस्जिद संत जमाली की मृत्यु के बाद बनवाया गया था। एक एक दीवार को सुंदर शैलियों से उकेरा गया है और यह स्मारक समय की कसौटी पर खरा भी उतरा है। कहा जाता है कि, इसे सन् 1528 से1529 के समय में बनाया गया। विशाल आँगन, तोरण और गुंबदों की उत्तम कलाकारी उस समय की कुशल वास्तुकला को दर्शाते हैं।

Jamali-Kamali Mosque

मस्जिद का आंतरिक दृश्य
Image Courtesy: Anupamg

मस्जिद के अंदर नक्काशीदार मूर्तियाँ, खिड़कियों और दीवारों पर अलंकृत बेल-बूटे पुराने इतिहास के शाही सौंदर्य और कलात्मक कथाओं को साफ दर्शाती हैं। आज के समय में जमाली कमाली का मस्जिद और स्मारक, दिल्ली के पुरातात्विक स्थलों को संरक्षित करने वाली कम्यूनिटी के अधीन है।

जमाली-कमाली को दिल्ली में बहुत कम ही लोग जानते हैं।

Jamali-Kamali Mosque

मस्जिद के अंदर स्थित क़ब्रगाह
Image Courtesy: Varun Shiv Kapur

भूतहा जमाली-कमाली मस्जिद

कुछ लेखों के अनुसार कहा जाता है कि, जमाली कमाली मस्जिद भूतहा है। कुछ लोगों को वहाँ किसी अंजान परछाईं का एहसास हुआ है, तो किसी ने रात को वहाँ से आने वाली डरावनी आवाज़ें सुनी हैं। हालाँकि अभी यह निश्चित तौर पर नहीं कहा गया है कि जमाली कमाली मस्जिद सच में भूतहा है। यह उन लोगों के लिए ज़्यादा उत्साही जगह है जो रहस्यमयी कहानियों में मज़े लेते हैं और असाधारण गतिविधियों का निरीक्षण करना चाहते हैं।

Jamali-Kamali Mosque

जमाली-कमाली स्मारक
Image Courtesy: Varun Shiv Kapur

महरौली कैसे पहुँचें?

महरौली दिल्ली में बसा ऐसा क्षेत्र जहाँ आपको इतिहास से जुड़ी कई धरोहरें देखने को मिलेंगी और यह दिल्ली के रास्तों से आसानी से जुड़ी हुई है। कई डी.टी.सी बस की सुविधा सीधे महरौली तक उपलब्ध है। महरौली मुगल साम्राज्य के पहले से ही बसा एक प्राचीन स्थल है। इसके आस पड़ोस में भी कई ऐतिहासिक स्थल हैं जो इतिहास को लोगों से जोड़े रखते हैं।

दिल्ली कैसे पहुँचें?

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

Read more about: delhi india travel monuments
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+