Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जामनगर में अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग वेन्यू में लगे हैं 180 साल पुराने स्पेन के दो पेड़, जानिए खासियत

जामनगर में अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग वेन्यू में लगे हैं 180 साल पुराने स्पेन के दो पेड़, जानिए खासियत

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर उद्योगपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का 3 दिनों का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में चल रहा है। यह प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन रिलायंस ग्रींस टाउनशिप में आयोजित हो रहा है।

anant ambani radhika merchant

मुकेश अंबानी ने अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए गुजरात के जामनगर को ही क्यों चुना, इस बारे में अब तक काफी कुछ लिखा जा चुका है। हम आपको अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के वेन्यू के बारे में कुछ खास बताने वाले हैं। मुकेश अंबानी की मां और धीरुभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन अंबानी जामनगर से थी। इतना ही नहीं मुकेश अंबानी ने अपने पिता के साथ मिलकर व्यवसाय की शुरुआत जामनगर से ही थी। इसलिए अंबानी परिवार के लिए जामनगर बेहद खास है।

mukesh ambani radhika merchant

चलिए अब आपको प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन वेन्यू की सबसे खास चीज के बारे में बताते हैं -

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन रिलायंस ग्रींस टाउनशिप में आयोजित हो रहा है जो जामनगर मुख्य शहर से लगभग 30 किमी की दूरी पर मौजूद है। रिलायंस ग्रींस टाउनशिप एक हाई सिक्योरिटी ज़ोन जैसा है, जहां बिना अनुमति के किसी भी आम व्यक्ति को प्रवेश करने या आवाजाही की अनुमति नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार यह टाउनशिप 500 एकड़ के क्षेत्र में फैला है जिसमें 4000 से अधिक परिवार रहते हैं।

mukesh and neeta ambani radhika merchant

ये सभी परिवार रिलायंस के कर्मचारियों के हैं। टाउनशिप परिसर में ही बच्चों के पढ़ने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल भी है जिसमें लगभग 3500 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इसके अलावा रिलायंस ग्रींस टाउनशिप के अंदर ही रिलायंस मार्ट भी मौजूद है ताकि यहां रहने वाले लोगों को खरीदारी करने के लिए जामनगर के मेन मार्केट में जाने की जरूरत न पड़े। इसके अलावा किसी भी आम टाउनशिप की तरह ही यहां खेलने के लिए फुटबॉल का मैदान, टेनिस-वॉलीबॉल कोर्ट, जिम, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

अंबानी परिवार के बंगले में लगे 180 साल पुराने दो पेड़

ambani family

रिलायंस ग्रींस टाउनशिप के अंदर ही अंबानी परिवार का आलिशान बंगला भी मौजूद है। जब भी किसी व्यापारिक काम या किसी भी कारणवश अंबानी परिवार का कोई भी सदस्य जामनगर आता है, तो वह इसी बंगले में ठहरता है। इसी बंगले के आंगन में मौजूद हैं वो 2 खास पेड़, जिनकी उम्र 180 साल बतायी जाती है। मिली जानकारी के अनुसार स्पेन से आंध्र प्रदेश की गौतमी नर्सरी ने खास किस्म के जैतून के दो पेड़ों को मंगवाया था।

mahindra and mahindra

ये पेड़ सिर्फ स्पेन में ही उगने वाले बताये जाते हैं। नर्सरी ने इन पेड़ों को भारतीय जलवायु में ढल जाने का मौका कुछ वक्त के लिए दिया। जब 150 साल से भी पुराने ये दोनों पेड़ अच्छी तरह से भारतीय पर्यावरण के अनुकूल ढल गये तो उन्हें बिक्री के लिए रखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैसे ही रिलायंस इंडस्ट्रीज को इन दोनों पेड़ों के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने बिना एक पल गंवाए इन्हें खरीद लिया और जामनगर के इस टाउनशिप में अंबानी परिवार के बंगले के आंगन में लगा दिया गया।

mark juckerbarg

मान्यताओं के अनुसार घर के आंगन में जैतून के पेड़ का होना काफी पवित्र माना जाता है। जैतून का पेड़ उन चुनिंदा पेड़ों में से एक बताया जाता है जिनकी आयु 1000 साल तक हो सकती है।

More News

    Read more about: gujarat ahmedabad jamnagar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+