Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जन्माष्टमी स्पेशल : वो मथुरा जहां गोपियों को बंसी से मन्त्र मुग्ध करते थे कान्हा

जन्माष्टमी स्पेशल : वो मथुरा जहां गोपियों को बंसी से मन्त्र मुग्ध करते थे कान्हा

By Syedbelal

अपनी इस विशेष जन्माष्टमी सीरीज में आज हम आपको जिस स्थान से अवगत कराने जा रहे हैं उसे भगवान कृष्ण का जन्मस्थान कहा जाता है। जी हां, सही पहचाना आपने हम बात कर रहे हैं मथुरा की। ज्ञात हो कि मथुरा को पहले और आज भी ब्रज भूमि या 'अनंत प्रेम की धरती' की तरह पूजा जाता है। आज मथुरा हिन्दू श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थान है जहाँ पर भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित कई मंदिर हैं।

आपको बताते चलें कि 8वीं शताब्दी तक इस शहर में बौद्ध धर्म के मानने वाले रहते थे और ये स्थान बौद्ध धर्म का एक महत्त्वपूर्ण केंद्र था और यहाँ कई मठ थे जिसमें 3000 से अधिक सन्यासी वास करते थे। मथुरा पूरे साल श्रद्धालुओं को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहता है और खासकर होली और जन्माष्टमी त्योहार के दौरान (जो अगस्त या सितम्बर में पड़ता है) तो यहाँ पर लोगों का तांता लग जाता है।

Read : इस जन्माष्टमी जानिये भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के लिए क्यों ख़ास है वृंदावन

गौरतलब है कि मथुरा को भारतीय संस्कृति और सभ्यता का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। आज भी देश और विदेश के कई लोग शान्ति और ज्ञानोदय की तलाश में यहाँ के आश्रमों और मंदिरों की ओर रुख करते हैं। मथुरा को हिन्दुओं, बौद्ध धर्म के लोगों और जैन समुदाय के लोगों द्वारा पवित्र माना जाता है। यदि बात पर्यटन की हो तो यहाँ ऐसा बहुत कुछ है जो देश दुनिया के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। कोणार्क : सूर्य देवता को समर्पित अनोखा मंदिर

यदि आप मथुरा में हैं तो श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर या कृष्ण का जन्म स्थान जो यहाँ का सबसे पवित्र मंदिर है इसे देखना बिलकुल न भूलें। इसके अलावा आप विश्राम, जहाँ पर माना गया है कि अपने मामा कंस का वध करने से पहले उन्होंने विश्राम किया था। द्वारकाधीश मंदिर आदि स्थान देखना न भूलें। तो अब देर किस बात कि आइये कुछ तस्वीरों के जरिये देखें कैसा है मथुरा।

कुछ तस्वीरों में देखें मथुरा को

कुछ तस्वीरों में देखें मथुरा को

मथुरा शहर के प्रवेश द्वार का रात के समय लिया गया एक फ़ोटो।

कुछ तस्वीरों में देखें मथुरा को

कुछ तस्वीरों में देखें मथुरा को

मथुरा का ये प्रवेश द्वार ही ये बताने के लिए काफी है कि ये शहर कितना खूबसूरत है।

कुछ तस्वीरों में देखें मथुरा को

कुछ तस्वीरों में देखें मथुरा को

मथुरा के इस प्राचीन मंदिर की तस्वीर ये बताती है कि यहां भवन निर्माण में उच्च कोटि की वास्तु का इस्तेमाल किया गया है।

कुछ तस्वीरों में देखें मथुरा को

कुछ तस्वीरों में देखें मथुरा को

मथुरा को इस नाम से इसलिए भी जाना जाने लगा है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने अपने बचपन और जवानी के दिन यहीं पर बिताए थे।

कुछ तस्वीरों में देखें मथुरा को

कुछ तस्वीरों में देखें मथुरा को

मथुरा स्थित जय गुरु देव योग साधना मंदिर की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर।

कुछ तस्वीरों में देखें मथुरा को

कुछ तस्वीरों में देखें मथुरा को

मथुरा रेलवे ट्रैक का शाम के समय लिया गया एक बेहद खूबसूरत फ़ोटो।

कुछ तस्वीरों में देखें मथुरा को

कुछ तस्वीरों में देखें मथुरा को

आज मथुरा हिन्दू श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थान है जहाँ पर भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित कई मंदिर हैं। हालांकि 8वीं शताब्दी में जब इस शहर में हिन्दुओं का बोलबाला हुआ उससे पहले यह बौद्ध केंद्र था और यहाँ कई मठ थे जिसमें 3000 से भी ज़्यादा सन्यासी रहते थे।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+