Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर में क्रिसमस की शॉपिंग के लिए Hit हैं ये मार्केट्स

बैंगलोर में क्रिसमस की शॉपिंग के लिए Hit हैं ये मार्केट्स

कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर, एक व्यस्त शहर। हमेशा अपने काम में व्यस्त। लेकिन हर त्योहार को यहां जमकर मनाना ही एक रिवाज सा बन गया है। दिसंबर का मतलब ही स्लेज पर ढेर सारे गिफ्ट्स लेकर आने वाले सांता क्लाज और क्रिसमस के आना होता है। और क्रिसमस का मतलब बर्फ, सर्दियां, केक और क्रिसमस ट्रि होता है।

christmas 2023

क्रिसमस ट्रि चाहे छोटा हो या बड़ा लेकिन रंग-बिरंगी कागजों, घंटियों (Bells) और दूसरी सजावटी सामानों से उसे सजाया जरूर जाता है। आखिर क्रिसमस की जान ही तो केक और क्रिसमस ट्रि होता है।

आइए आपको बैंगलोर के उन मार्केट्स के बारे में बताते हैं जिन्हें खासतौर पर क्रिसमस के लिए तैयार किया जाता है।

शिवाजीनगर

decoration

क्रिसमस के समय शिवाजीनगर में सड़क के किनारे पर अस्थायी स्टॉल लग जाते हैं जहां काफी किफायती कीमतों पर क्रिसमस की सजावट का सारा सामान आपको मिल जाएगा। खास तौर पर सेंट मेरीज बेसीलिका के आसपास का इलाका तो ढेर सारी रंग-बिरंगी सजावटी सामानों की दुकानों से भर जाती हैं। इन स्टॉल्स पर क्रिसमस ट्रि को सजाने के लिए चटख रंगों की घंटियां, बिड्स, रिबन आदि मिलते हैं। शिवाजीनगर में सिर्फ अस्थायी ही नहीं बल्कि कई स्थायी दुकानें भी हैं, जहां क्रिसमस के समय सजावट के लेटेस्ट सामानों का ढेर सारा स्टॉक आता है।

ब्रिगेड रोड

shopping

ब्रिगेड रोड पर लगने वाली दुकानों में क्रिसमस और नये साल की पार्टी को ध्यान में रखते हुए ही सामानों का स्टॉक आपको मिल जाएगा। यहां लगभग हर दुकान और मॉल में क्रिसमस और नये साल पर घर को डेकोरेट करने के सामान जिसमें क्रिसमस ट्रि और रेनडियर, स्लेज कार्ट तक शामिल हैं, मिल जाएंगे। यहां आपको ज्यादा दूर तक घूमना भी नहीं पड़ेगा। सभी दुकान और स्टोर्स के सामने ही ये सजावटी सामान टंगे हुए दिख जाएंगे।

कमर्शियल स्ट्रीट

shopping

हर वह चीज जो क्रिसमस सेलीब्रेशन के लिए जरूरी होती है, यहां आपको मिलेगी। फिर चाहे वह क्रिसमस ट्रि हो, कपड़े हो, क्रिसमस ट्रि को सजाने का सामान हो या क्रिसमस के समय घर को सजाने का सामान। आपका वन स्टॉप शॉपिंग डेस्टिनेश कमर्शियल स्ट्रीट होता है। यहां आपको कम कीमतों पर सभी सामान मिलते हैं। इस जगह की सबसे मजेदार बात यह है कि यहां हर दुकानदार आपको कम से कम कीमतों पर सामान ले जाने का ऑफर देता है।

चिकपेट

christmas shopping

क्रिसमस के लिए अगर आप सजावटी सामान जैसे ऑर्नामेंट, फेयरी लाइट और झुमर आदि को होलसेल कीमत पर खरीदना चाहते हैं तो चिकपेट आइए। यहां क्रिसमस से काफी पहले से ही स्टॉल सजने शुरू हो जाते हैं। चिकपेट में आपको केआर मार्केट और राजा मार्केट के आसपास के इलाके में स्टॉल्स सजे हुए मिलेंगे। क्रिसमस पर अगर कम बजट में शॉपिंग करना चाहते हैं तो क्रिसमस की डेकोरेशन का सामान चिकपेट से ही लीजिए। यह ऐसी जगह है जहां आपको दूसरे मार्केट्स से निश्चित रूप से कम कीमतों पर सामान जरूर मिलेंगे।

किफायती कीमतों पर क्रिसमस ट्रि कहां से खरीदें :-

home decore
  • सांता स्टोर, पता - रंका पार्क अपार्टमेंट, लाल बाग मेन रोड, सम्पंगी रामनगर
  • रावी'ज रॉय वंडरलैंड, पता - प्लैनेट फैशन बिल्डिंग बेसमेंट, कमर्शियल स्ट्रीट, टस्कर टाउन, शिवाजीनगर
  • कुशाल इनडोर गार्डन, पता - शॉप नंबर - 8, ज्वेलर्स स्ट्रीट, कमर्शियल स्ट्रीट, शिवाजीनगर
  • स्प्रिंग एंड ब्लॉसम, पता - श्रीनीवंगिलू मेन रोड, कोरमंगला चौथा ब्लॉक, कोरमंगला
  • एडवेंट क्रिसमस ट्रि, पता - हाई स्ट्रीट होटल, ग्राउंड फ्लोर मेन गार्ड क्रॉस रोड, कमर्शियल स्ट्रीट के पास
  • वी आर प्लाजा, पता - मेन गार्ड क्रॉस रोड, शिवाजी नगर

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+