Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या है कर्नाटक में बैंगलोर से 60 किमी की दूरी पर तैयार हो रहा KWIN सिटी, जाने यहां

क्या है कर्नाटक में बैंगलोर से 60 किमी की दूरी पर तैयार हो रहा KWIN सिटी, जाने यहां

हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने मंत्रिमंडल के साथ बैंगलोर शहर के पास ही KWIN सिटी को लॉन्च किया है। पहले इस परियोजना का नाम KHIR सिटी था, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर KWIN सिटी कर दिया गया है। कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर से महज 60 किमी की दूरी पर इस परियोजना को पूरा किया जाएगा लेकिन KWIN सिटी को क्यों तैयार किया जा रहा है? आखिर KWIN सिटी है क्या?

आइए विस्तार से इसे जानते और समझते हैं :

kwin city near bangalore

क्या है KWIN और KHIR सिटी?

बैंगलोर से 60 किमी की दूरी पर जिस KWIN सिटी को लॉन्च किया गया है उसका नाम पहले KHIR सिटी यानी नॉलेज (Knowledge), हेल्थ (Health), इनोवेशन (Innovation) और रिसर्च (Research) था। लेकिन बाद में इसे KWIN सिटी के नाम से लॉन्च किया गया जिसका अर्थ होता है नॉलेज (Knowledge), वेलबिइंग (Wellbeing) और इनोवेशन (INnovation)।

क्या है KWIN Project?

Hindustan Times की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बैंगलोर के समानांतर एक नए शहर को बसाना है जिसमें बैंगलोर के समान ही सभी सेक्टर के लिए विकास और आगे बढ़ने की संभावनाएं हो। इस परियोजना को तैयार करते समय इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि यहां से कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर तक आवाजाही करने में कोई असुविधा न हो। KWIN सिटी में सबसे पहले शीर्ष के शैक्षणिक संस्थानों, स्टार्ट-अप, शोध केंद्रों और वैश्विक स्वास्थ्य केंद्रों को आकर्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

what is kwin city near bangalore karnataka

कहां बनेगा KWIN सिटी?

मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर से करीब 60 किमी की दूरी पर 2000 एकड़ के क्षेत्र में KWIN सिटी को बसाया जाएगा। राज्य सरकार ने डोड्डास्पेटे (Doddaspete) और डोड्डाबल्लपुर (Doddaballapur) के बीच के स्थान को KWIN सिटी के लिए चुना है, जो सैटेलाइन टाउन रिंग रोड पर मौजूद है। वाणिज्य और उद्योग विभाग इस परियोजना पर काम कर रही है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास होने की वजह से उम्मीद की जा रही है कि इसके लिए निवेशक भी मिलेंगे। बता दें, केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट KWIN सिटी से महज 1 घंटे की दूरी पर ही मौजूद होगा।

कितनी हो सकता है निवेश?

कर्नाटक मंत्रिमंडल के सदस्य एमबी पाटिल ने पहले ही दावा किया था कि KWIN सिटी राज्य के GDP को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी। उस समय अपने बयान में उन्होंने कहा था कि कर्नाटक पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप की वजह से जाना जाता है, जिसे KHIR (अब बदला हुआ नाम KWIN) सिटी बखूबी बढ़ाएगा। लेकिन इस नए शहर को बसाने के लिए कितना निवेश होने की संभावना है? पाटिल ने अपने बयान में संभावना जाहिर करते हुए कहा था कि सभी चार श्रेणियों में करीब ₹40,000 करोड़ का निवेश होने की संभावना है। साथ ही उन्होंने कहा कि KWIN सिटी को बसाने में कम से कम 80,000 नये रोजगार उत्पन्न होने की भी संभावना है।

More News

    Read more about: bangalore karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+