Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा बुकिंग हो गयी है Open, जानिए किराया

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा बुकिंग हो गयी है Open, जानिए किराया

महादेव के प्रसिद्ध धामों में से एक है केदारनाथ धाम जो उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में ऊंची पहाड़ी पर बसा है। यह महादेव के द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक है। इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई से खोल दिये जाएंगे। ट्रेकिंग के अलावा केदारनाथ जाने का सबसे आसान रास्ता हेलीकाप्टर के माध्यम से होता है।

इस साल केदारनाथ के लिए हेलीकाप्टर यात्रा की बुकिंग ओपेन हो चुकी है। अगर आप भी इस साल केदारनाथ की यात्रा पर हेलीकाप्टर के माध्यम से जाने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दी से बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें। क्योंकि केदारनाथ के लिए हेलीकाप्टर की बुकिंग बड़ी ही तेजी से फुल हो जाती है।

kedarnath temple

कैसे कर सकते हैं हेलीकाप्टर बुकिंग?

जिन लोगों को लंबा सफर तय करने, पहाड़ी रास्तों पर ज्यादा चलने या यूं ही ज्यादा चलने में तकलीफ होती है उन लोगों की सुविधा के लिए केदारनाथ धाम तक हेलीकाप्टर सेवा को शुरू किया गया है। हेलीकाप्टर की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे बड़ी ही आसानी से पूरी की जा सकती है। लेकिन केदारनाथ के लिए हेलीकाप्टर यात्रा की बुकिंग के लिए भी चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। इसलिए हेलीकाप्टर बुकिंग से पहले अपनी चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

कहां से बुक करें हेलीकाप्टर?

केदारनाथ धाम के लिए हेलीकाप्टर यात्रा की बुकिंग IRCTC के निर्धारित वेबसाइट पर ही जाकर करना होगा। हेलीकाप्टर बुकिंग के लिए IRCTC के वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर जाना होगा।

कौन सी तारीख का हेलीकाप्टर कर सकते हैं बुक?

केदारनाथ की हेलीकाप्टर यात्रा के लिए IRCTC की निर्धारित वेबसाइट के मुताबिक अभी 10 मई से 20 जून और 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2024 तक के लिए हेलीकाप्टर की बुकिंग चल रही है। 21 जून से 14 सितंबर के लिए हेलीकाप्टर बुकिंग की तारीख और बुकिंग से संबंधित जानकारी के बारे में बाद में बताया जाएगा।

कैसे करें केदारनाथ के लिए हेलीकाप्टर बुकिंग?

helicopter booking for kedarnath

चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद तीर्थ यात्री को IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अपने ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर को OTP के माध्यम से वेरिफाई कर लें। एक तीर्थ यात्री के लिए हेलीकाप्टर की बुकिंग के लिए यूजर को रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।

अगर व्यक्ति समूह में तीर्थ यात्रियों के लिए हेलीकाप्टर की बुकिंग करता है तो समूह आईडी दर्ज करना होगा। एक समूह आईडी पर अधिकतम 2 हेलीकाप्टर टिकट बुक किये जा सकते हैं। प्रति टिकट अधिकतम 6 तीर्थ यात्रियों की बुकिंग यानी दो टिकट में अधिकतम 12 यात्रियों के लिए हेलीकाप्टर में सीट की बुकिंग की जा सकेगी।

कब बुक करें हेलीकाप्टर?

केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकाप्टर की बुकिंग हमेशा एडवांस में ही होती है लेकिन एक बड़ा सवाल होता है कि कौन सी तारीख के लिए किस दिन हेलीकाप्टर बुकिंग का विंडो खुलेगा। तो चलिए इस समस्या का भी हल कर देते हैं। केदारनाथ के लिए हेलीकाप्टर बुकिंग के लिए यात्रा तिथि -3 और यात्रा तिथि +2 के आधार पर बुकिंग विंडो खुलता है। यानी अगर किसी यात्री को 5 मई को यात्रा करना है तो उसके लिए हेलीकाप्टर बुकिंग विंडो 2 मई (यात्रा तिथि -3) से 7 मई (यात्रा तिथि +2) (कुल 6 दिन) के लिए बुकिंग विंडो खुलेगा।

कितना किराया?

जगह किराया
गुप्तकाशी-केदारनाथ ₹8126
फाटा-केदारनाथ ₹5774
सिरसी-केदारनाथ ₹5772

नोट - सुविधा शुल्क व अन्य अतिरिक्त

More News

    Read more about: kedarnath uttarakhand
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+