Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केरल के इस मंदिर को PETA का जंबो उपहार - विशेष अनुष्ठानों में हिस्सा लेगा विशालकाय रोबोट हाथी

केरल के इस मंदिर को PETA का जंबो उपहार - विशेष अनुष्ठानों में हिस्सा लेगा विशालकाय रोबोट हाथी

होटल-रेस्तारां में रोबोट को खाना परोसते हुए, अपने मालिक के ऑर्डर मानते हुए तो आपने अक्सर देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी मंदिर में विशालकाय रोबोट हाथी होने के बारे में सुना है। केरल के मंदिरों में किसी भी विशेष अनुष्ठान में हाथियों की उपस्थिति अनिवार्य होती है।

यूं तो हाथियों से अगर छेड़छाड़ न की जाए तो वे शांत प्रवृति के ही पशु माने जाते हैं लेकिन कई बार किसी कारणवश हाथियों के भड़क जाने की घटनाएं भी हमने अक्सर सुनी है। इन घटनाओं में कई बार मंदिर की संरचनाओं तो कई बार जान के नुकसान तक होने की आशंका रहती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर पीपल फॉर एथिकल ट्रिटमेंट ऑफ एनिमल (PETA) भारत और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री वेदिका ने मिलकर केरल के कन्नुर में स्थित एक लोकप्रिय मंदिर को उपहार में एक विशालकाय रोबोट हाथी दिया है। यह उपहार अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों को बनाए रखते हुए वन्यजीवों की रक्षा करने का संदेश देता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि PETA ने केरल के किसी मंदिर को रोबोट हाथी उपहार में दिया है। इससे पहले केरल के कई मंदिरों में PETA ने रोबोट हाथी का उपहार प्रदान कर चुका है।

न खरीदेगा और न ही किराए पर मंगाएगा जीवित हाथी

PETA ने केरल के कन्नुर में स्थित एदयार श्री वडक्कुम्बड शिव विष्णु मंदिर को विशालकाय रोबोट हाथी उपहार में प्रदान किया है। अपने आधिकारिक X हैंडल पर PETA भारत की तरफ से दावा किया गया कि उक्त मंदिर प्रशासन ने कसम खायी है कि मंदिर में आयोजित होने वाले किसी भी अनुष्ठान के लिए वह न तो जीवित हाथियों को खरीदेंगे और न ही किराए पर लेकर आएंगे।

बल्कि मंदिर प्रशासन ने तहेदिल से नये भक्त, एक पूर्ण वयस्क रोबोट हाथी, जिसका नाम वडक्कुम्बड शंकरनारयणन है, का स्वागत किया है। यह हाथी दिखने में बिल्कुल एक पूर्ण वयस्क हाथी जैसा ही दिखता है, जिसे बड़े ही आकर्षक तरीके से बिल्कुल किसी जीवित हाथी की तरह ही सजाया गया था।

क्या कहना है PETA का?

अपने पोस्ट में PETA का कहना है कि मंदिर में आयोजित होने वाले विभिन्न अनुष्ठानों में इस रोबोट हाथी का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह न सिर्फ सुरक्षित बल्कि इन हाथियों के लिए यह एक बेहद Cruelty-free जरिया भी होगा। रोबोट हाथियों का इस्तेमाल मंदिर के अनुष्ठानों में होने की वजह से हाथी अपने पूरे परिवार/दल के साथ जंगलों में सुरक्षित रह सकेंगे। केरल के मंदिरों में PETA की ओर उपहार में दिया गया यह चौथा रोबोट हाथी था। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इसका उद्घाटन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बाल कलाकार श्रीपथ यान ने किया।

अब तक जिन मंदिरों में PETA ने रोबोट हाथी उपहार में दिया है, वो हैं -

  • इरीनजदापिल्लई श्री कृष्ण मंदिर, त्रिशुर
  • तिरक्कईल महादेव मंदिर, कोच्चि
  • पौर्नामिकावु मंदिर, तिरुवनंतपुरम

गौरतलब है कि केरल के हेरिटेज एनिमल टास्क फोर्स सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि पिछले 15 सालों के दौरान केरल के विभिन्न जगहों पर (जंगलों में नहीं) हाथियों के हमले में 526 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से ही केरल के मंदिर और श्रद्धालु अब रोबोट हाथियों का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं।

More News

    Read more about: kerala temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+