Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता की ये जगहे हैं Night Riders का स्वर्ग, देर रात तक आती है पकवानों की खुशबू

कोलकाता की ये जगहे हैं Night Riders का स्वर्ग, देर रात तक आती है पकवानों की खुशबू

कई सालों के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने एक बार फिर से आईपीएल का खिताब जीत कर दुनिया भर के क्रिकेट फैन्‍स का दिल जीत लिया है। ऐसे में आईपीएल टीम के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के बारे में बात करना भी बनता है। अरररे सब्र करिये.... हम Knight नहीं Night की बात कर रहे हैं।

जी हां, ऐसे पंछी जो रात को कोलकाता की सड़कों पर निकलते हैं, पूरे महानगर में कई पसंदीदा जगहों पर घूमते-फिरते हैं। कहा जाता है कि कोलकाता की Night Life सबसे अलग होती है जो इसे दूसरे शहरों से अलग बनाती है। जिन लोगों को रात के समय कोलकाता की सुनसान सड़के आकर्षित करती हैं, उनके लिए यह फायदेमंद आर्टिकल हो सकता है।

kolkata night life

आधी रात को कोलकाता में कहां घूमें -

कोलकाता एक ऐतिहासिक शहर है, जहां आधी रात को भी घूमने के लिए कुछ चुनिंदा जगहें हैं। अगर आप भी कोलकाता के Night Riders हैं, जिन्हें रात में घूमने निकलना पसंद है तो इन जगहों को लिस्ट में जरूर शामिल करें -

1. विक्टोरिया मेमोरियल - रात के समय भले ही विक्टोरिया मेमोरियल में आपको प्रवेश करने की अनुमति न हो लेकिन चांदनी रात में सफेद संगमरमर से बनी इस ऐतिहासिक इमारत की सुन्दरता में मानों चार चांद ही लग जाता है।

victoria memorial kolkata night heritage walk

2. जीपीओ - रात को रोमांच किसे नहीं पसंद। अगर आप भी कुछ भूतिया और थोड़ा रोमांचक करना चाहते हैं तो विक्टोरिया से निकलकर GPO पहुंच जाएं। रात के सन्नाटे और अंधेरे में GPO और उससे सटा राइटर्स बिल्डिंग आपको और आपके दोस्तों के पूरे ग्रुप को जरूर रोमांचित करेगा।
3. प्रिंसेप घाट - रोमांच का डोज अगर ज्यादा लगने लगे, तो हावड़ा में विद्यासागर सेतु या फिर प्रिंसेप घाट पर जा सकते हैं। दिन के समय तो इन जगहों की खूबसूरती को आपने कई बार निहारा होगा लेकिन रात के अंधेरे और सुनसान सड़कों से इस जगह की खूबसूरती का स्तर काफी अलग ही होता है।
4. हावड़ा ब्रिज - कोलकाता में देर रात को घूमने निकले और हावड़ा ब्रिज पर चहलकदमी नहीं की, तो आपकी नाइट राइड ही अधूरी मानी जाएगी। रात के समय रोशनी से जगमगाता हावड़ा अलग ही सुन्दर नजारा प्रस्तुत करता है।

howrah bridge kolkata night walk

5. बग्गी की सवारी - कोलकाता की हेरिटेज वॉक हमेशा घोड़ागाड़ी की सवारी के साथ ही पूरी होती है। एस्प्लेनेड और मैदान इलाके में ऐसे कई बग्गीचालक मिल जाएंगे जो रात के समय आपकी इस रोमांचक यात्रा को बहुत ही सुन्दर तरीके से पड़ाव तक पहुंचा देंगे।

आधी रात को कहां मिलेगा खाना -

रात को घूमने निकले हैं पर इसका मतलब यह तो नहीं है कि भूख को घर पर ही छोड़कर निकले। कुछ देर घूमने-फिरने के बाद भई भूख तो सभी को लगती है। तो चलिए आपको कुछ ऐसे इलाके और रेस्तरां का पता बताते हैं, जहां से देर रात को भी आप खाली हाथ नहीं लौटेंगे -

1. पार्क स्ट्रीट - पार्क स्ट्रीट कोलकाता का सबसे पौश इलाका है। यहां देर रात तक क्लबिंग करने वाले लोग जिनमें खासतौर पर युवाओं की संख्या काफी ज्यादा होती है, वे आते रहते हैं। पार्क स्ट्रीट के कुछ रेस्तरां जैसे ओली पब और पार्क होटल आदि आपको देर रात को भी खुले मिल जाएंगे।

food with friends at night walk in kolkata

2. द ललिल - ग्रेट इस्टर्न - पार्क स्ट्रीट के किसी रेस्तरां में टेबल न मिले या घूमते हुए रात ज्यादा हो जाने की वजह से अगर पार्क स्ट्रीट के रेस्तरां आपको बंद मिलते हैं, तो थोड़ा सा पीछे जाकर एस्प्लेनेड चले आएं। यहां आपको द ललित- ग्रेट इस्टर्न का अलफ्रेस्को रेस्तरां देर रात तक खुला जरूर मिलेगा।
3. बड़ा बाजार - किसी बड़े रेस्तरां में खाना खाने जाने का मन नहीं है और रोड साइड ढाबा पर खाना खाना चाहते हैं तो बड़ा बाजार या महात्मा गांधी रोड से थोड़ा आगे राम मंदिर इलाके में पहुंच जाएं। यहां आपको अधिकांश शाकाहारी भोजन ही मिलेगा लेकिन व्यंजनों का स्वाद इतना अच्छा होगा कि आप अपनी ऊंगलियां ही चाटते रह जाएंगे।
4. आजाद हिंद ढाबा - मध्य कोलकाता से आगे बढ़कर दक्षिण कोलकाता की तरफ अगर घूम रहे हैं तो आप आजाद हिंद ढाबा को अपने फूड जंक्शन के तौर पर चुन सकते हैं। यह ढाबा बालीगंज इलाके में मौजूद है, जो देर रात तक अपने ग्राहकों को स्वादिष्ट भोजन परोसता है।

More News

    Read more about: kolkata travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+