Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता मेट्रो के 3 स्टेशनों पर नहीं रहेगा बुकिंग काउंटर, कौन-कौन और कैसे टोकन खरीदेंगे यात्री?

कोलकाता मेट्रो के 3 स्टेशनों पर नहीं रहेगा बुकिंग काउंटर, कौन-कौन और कैसे टोकन खरीदेंगे यात्री?

ऑफिस के व्यस्त समय में मेट्रो का टोकन खरीदने की लंबी लाइन में लगना किसी को भी पसंद नहीं आता। कोलकाता मेट्रो के जिन यात्रियों के पास स्मार्ट कार्ड होता है वे तो सीधे प्लेटफार्म की तरफ बढ़ जाते हैं। लेकिन जिन यात्रियों को टोकन खरीदना होता है, उनके पास 30-35 मिनट तक लाइन में लगकर टोकन खरीदने के अलावा और कोई चारा नहीं होता।

अब जरा सोचिए...कोलकाता मेट्रो के किसी स्टेशन पर आप टोकन खरीदने या अपना स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए टिकट काउंटर ढूंढ रहे हैं लेकिन कुछ ही देर में आपको पता चलता है कि उस स्टेशन पर कोई टिकट काउंटर ही नहीं है। जी हां, कुछ दिनों में ऐसा ही नजारा कोलकाता मेट्रो के 3 स्टेशनों पर देखने को मिलेगा।

kolkata metro ticket counterless

कोलकाता मेट्रो की ऑरेंज और पर्पल लाइन के 3 स्टेशनों को काउंटरलेस स्टेशन बनाया जा रहा है।

कौन-कौन से तीन मेट्रो स्टेशन -

1. तारातला (पर्पल लाइन)
2. शखेरबाजार (पर्पल लाइन)
3. कवि सुकांत (ऑरेंज लाइन)

जानकारी के अनुसार 1 अगस्त से इन सभी 3 स्टेशनों पर कोई भी टिकट काउंटर खुला नहीं मिलेगा।

क्यों तीनों स्टेशनों पर टिकट काउंटर किया जा रहा बंद?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों स्टेशनों पर ही सबसे कम संख्या में यात्री आवाजाही करते हैं। इस वजह से इन तीनों स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर को बंद कर दिया गया है। यह व्यवस्था 1 अगस्त से लागू होने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार तारातला स्टेशन से हर दिन औसतन 70 यात्री, शखेरबाजार स्टेशन से हर दिन औसतन 55 यात्री और कवि सुकांत स्टेशन से होकर हर दिन औसतन 220 यात्री ही यात्रा करते हैं।

ऐसे में इन स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बनाए रखना और वहां शिफ्ट में कर्मचारियों को रखना मेट्रो रेल प्रबंधन का खर्च काफी बढ़ा दे रहा है। इसलिए इन स्टेशनों को पूरी तरह से स्मार्ट स्टेशन बनाते हुए यहां टिकट काउंटर को ही हटा दिया जा रहा है।

3 ticket counterless metro station

कैसे खरीदेंगे टोकन?

अगर मेट्रो स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर ही नहीं होगा, तो यात्री टोकन कैसे खरीदेंगे और जरूरत पड़ने पर स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज कैसे करेंगे? स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के मामले में यात्रियों के पास दो विकल्प होंगे...पहला कोलकाता मेट्रो के 'मेट्रो राइड कोलकाता' ऐप के माध्यम से यात्री अपना स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कर उसे मेट्रो स्टेशन पर लगे मशीन के माध्यम से अपडेट कर सकेंगे।

वहीं दूसरे विकल्प में यात्री टिकट या टोकन वेंडिंग मशीन का इस्तेमाल कर अपना स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कर सकेंगे। उसी तरह जिन यात्रियों को टोकन (टिकट) खरीदना होगा, वे भी टोकन वेंडिंग मशीन का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक का टोकन आसानी से खरीद सकते हैं।

मीडिया से बात करते हुए कोलकाता मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा का कहना है कि इन स्टेशनों पर यूपीआई का इस्तेमाल कर यात्री स्मार्ट कार्ड रिचार्ज अथवा टोकन खरीद सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन तीनों स्टेशनों पर ही 2-2 ASCRM मशीन लगाया गया है। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट की तरह अगले 6 महीने तक इन तीनों स्टेशनों पर टिकट काउंटर को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा और मेट्रो रेल प्रबंधन इन स्टेशनों पर अच्छी तरह से नजर रखेगी। 6 महीने बाद ही इन स्टेशनों पर टिकट काउंटर खोलने को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा।

More News

    Read more about: kolkata metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+