Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जल्द शुरू हो सकती है कोलकाता मेट्रो की एयरपोर्ट को जोड़ने वाली हल्दीराम-एयरपोर्ट सेक्शन और डिजीटल पेमेंट

जल्द शुरू हो सकती है कोलकाता मेट्रो की एयरपोर्ट को जोड़ने वाली हल्दीराम-एयरपोर्ट सेक्शन और डिजीटल पेमेंट

कोलकाता मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर आयी है। अब एयरपोर्ट-हल्दीराम स्ट्रेच पर मेट्रो का संचालन जल्द ही शुरू हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस साल के अंत तक न्यू गड़िया-एयरपोर्ट लाइन पर चलने वाली ऑरेंज लाइन मेट्रो की विमानबंदर-हल्दीराम स्ट्रेच को शुरू किया जा सकता है।

ऑरेंज लाइन मेट्रो में न्यू गड़िया से रुबी के बीच मेट्रो का संचालन अभी किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ डिजीटाइजेशन की तरफ एक कदम आगे बढ़ते हुए कोलकाता मेट्रो में जल्द ही टिकट खरीदने के लिए डिजीटल पेमेंट की सुविधा भी मुहैया करवायी जाएगी।

kolkata metro haldiram-airport strech

हाल ही में मीडिया को दिये अपने बयान में कोलकाता मेट्रो के जनरल मैनेजर पी. उदय कुमार रेड्डी ने कहा कि कोलकाता मेट्रो की ऑरेंज लाइन मेट्रो सिर्फ न्यू गड़िया से ही नहीं बल्कि इस स्ट्रेच पर मेट्रो सेवा दूसरी तरफ यानी एयरपोर्ट स्टेशन से भी शुरू की जाएगी। हालांकि 2.4 किमी लंबी एयरपोर्ट-हल्दीराम सेक्शन पर मेट्रो सेवा कब से शुरू होगी, इस बाबत कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं करवायी गयी है।

सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो इस सेक्शन को पूरा करने का काम तेजी से चल रहा है और संभावना है कि इस साल के अंत तक लोग न्यू गड़िया से कोलकाता एयरपोर्ट तक का सफर मेट्रो से पूरा कर सकेंगे। बता दें, न्यू गड़िया से रुबी क्रॉसिंग के बीच चलने वाली ऑरेंज लाइन मेट्रो अभी 5.4 किमी लंबा सफर तय करती है। एयरपोर्ट की तरफ से ऑरेंज लाइन मेट्रो का पहला स्टेशन वीआईपी रोड अथवा हल्दीराम होने वाला है, जो 2.4 किमी लंबा स्ट्रेच होगा। एयरपोर्ट से हल्दीराम तक मेट्रो से पहुंचने में 7 मिनट का वक्त लगेगा।

ऑरेंज और यलो लाइन का इंटरचेंज स्टेशन होगा एयरपोर्ट

kolkata metro digital payment

मेट्रो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता मेट्रो के यलो लाइन में नोआपाड़ा से एयरपोर्ट स्ट्रेच का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। संभावना जतायी जा रही है कि जिस समय तक न्यू गड़िया से कोलकाता एयरपोर्ट तक के ऑरेंज लाइन मेट्रो को शुरू किया जाएगा, तब तक नोआपाड़ा से एयरपोर्ट के बीच का मेट्रो सेक्शन भी शुरू हो जाएगा।

बता दें, रुबी या न्यू गड़िया की तरफ से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट का विमानबंदर मेट्रो स्टेशन इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन होगा। इस बारे में मेट्रो रेलवे के जीएम ने बताया कि नोआपाड़ा डीपो से मेट्रो के रेक को एयरपोर्ट स्टेशन पर लाया जाएगा, जिसे नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर (ब्लू लाइन) और यलो लाइन क्रॉस करेगी।

मेट्रो में भी अब UPI से पेमेंट

कोरोना काल के बाद से डिजीटल पेमेंट को काफी ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है। अब इसी तरफ एक कदम आगे बढ़ते हुए कोलकाता मेट्रो ने भी यात्रियों को डिजीटल पेमेंट की सुविधा प्रदान की है। हाल ही में मेट्रो प्रबंधन की तरफ से इस बाबत की गयी घोषणा के अनुसार कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन में यात्री डिजीटल यानी UPI पेमेंट की मदद से टिकट खरीद सकेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही कोलकाता मेट्रो के इस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर में सबसे पहले डिजीटल पेमेंट की शुरुआत की जाएगी। कोलकाता मेट्रो ग्रीन लाइन पर UPI के आधार पर टिकट खरीदने की पद्धति की शुरुआत के लिए मेट्रो रेल प्रबंधन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सेंटर ऑफ रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम के साथ करार किया है।

मेट्रो में कैसे काम करेगा डिजीटल पेमेंट

  • डिजीटल पद्धति से पेमेंट कर टिकट खरीदने के लिए यात्रियों को सबसे पहले अपने गंतव्य स्टेशन से संबंधित जानकारी देनी पड़ेगी।
  • इसके बाद क्यूआर कोड को स्कैन कर डिजीटल माध्यम से टिकट का किराया चुकाना पड़ेगा।
  • किराया चुका देने के बाद यात्रियों को पेपर टिकट मिल जाएगा, जिसका इस्तेमाल कर वे अपनी यात्रा को पूरी कर सकेंगे।
  • जल्द ही यात्री डिजीटल पेमेंट के आधार पर स्मार्ट कार्ड भी रिचार्ज कर सकेंगे।

More News

    Read more about: india kolkata metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+