Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता में खुला देश का पहला अक्षय ऊर्जा संग्रहालय 'Solar Dome' Museum, कहां और क्या है यह?

कोलकाता में खुला देश का पहला अक्षय ऊर्जा संग्रहालय 'Solar Dome' Museum, कहां और क्या है यह?

कोलकाता में छुट्टियों या फिर सप्ताहांत में घूमने जाने के सबसे पसंदीदा जगह में से एक है न्यू टाउन में स्थित इको पार्क (Eco-Park)। यहां घूमने और देखने लायक काफी कुछ था। लेकिन अब इको-पार्क का नया आकर्षण बन गया है सोलर डोम म्यूजियम (Solar Dome Museum)। यह एक अक्षय ऊर्जा संग्रहालय है जिसका हाल ही में कोलकाता महानगरपालिका के मेयर और राज्य के मंत्री फिरहाद हकिम ने उद्घाटन किया।

यह म्यूजियम अपनी तरह का भारत में पहला म्यूजियम है। दूर से देखने पर यह म्यूजियम किसी धातु से बना कोई गोलाकार या फिर धातु का इग्लू जैसा दिखाई देता है।

क्या है सोलर डोम म्यूजियम? कितनी लागत से हुआ इसका निर्माण? क्या-क्या देखने को मिलेगा यहां? आइए, इन सभी सवालों का जवाब ढूंढते हैं -

देश का पहला अक्षय ऊर्जा म्यूजियम

5 नवंबर 2024 को मंत्री व मेयर फिरहाद हकीम ने सोलर डोम म्यूजियम का उद्घाटन किया। यह म्यूजियम लगभग 2.89 एकड़ के क्षेत्र में फैला 27 मीटर ऊंचा और 45 मीटर की गोलाई वाला है। The Telegraph की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस म्यूजियम का शिलान्यास वर्ष 2017 में किया गया था लेकिन अतिमारी कोरोना की वजह से इस परियोजना को पूरा करने में विलंब हुआ।

बताया जाता है कि इस म्यूजियम में कुल 1986 सोलर पैनल लगाए गये हैं जो अधिकतम 180 KW की बिजली पैदा कर सकते हैं। इतनी बिजली म्यूजियम के अंदर लगी लाइट्स को जलाने के लिए पर्याप्त है। दावा किया जा रहा है कि यह देश का पहला अक्षय ऊर्जा म्यूजियम (Renewable Energy Museum) है।

अलग-अलग मंजीलों में बंटा है म्यूजियम

सोलर डोम म्यूजियम 3 मंजिला है, जिसके हर मंजिल पर अलग-अलग तरह की चीजें देखने को मिलेंगी। इस डोम म्यूजियम में 50 टीवी डिस्प्ले, 6 LED टनल, 30 प्रोजेक्टर और 6 रोबोट काम करते हैं। डोम के हर मंजिल पर ऊर्जा के अलग-अलग स्रोतों के बारे में जानकारी दी गयी है जैसे जल, वायु, सोलर, जियोथर्मल आदि। इसके साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरुकता जगाते हुए कई विलुप्त हो चुकी पक्षियों जैसे डोडो, स्पिक्स मैकाऊ, कमाओ, पैसेंजर पिजन आदि के फाइबर से बने मॉडल भी रखे गये हैं।

म्यूजियम में प्रवेश करते ही एक रोबोट मेहमानों का स्वागत करेगा। पहली मंजिल पर जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभावों को दर्शाया गया है जहां ब्राजिल में आयी अत्यधिक बाढ़, दुबाई में बारिश और बाढ़, समुद्र में तेल का फैल जाना, मैडागास्कर में चक्रवात, भारत का हिटवेव और जंगल की आग आदि के बारे में जानकारी दी गयी है।

म्यूजियम के दूसरे मंजिल पर 4 विजन थिएटर हैं, जहां शॉर्ट फिल्में दिखाई जाती हैं। समय-समय पर इन फिल्मों को भी बदला जाएगा। तीसरी मंजिल गेमिंग ज़ोन है, जहां एलबर्ट आइंस्टाइन मेहमानों का स्वागत करते हैं। यहां जलवायु से जुड़े क्वीज, जलवायु परिवर्तन को लेकर वर्चुअल गेम, स्मार्ट साइकिल फिक्स्ड स्पॉट आदि गेम खेल सकेंगे।

  • कितनी है एंट्री फीस - इस म्यूजियम की एंट्री फीस ₹100 है। 25-25 लोगों के समुह में लोगों को म्यूजियम के अंदर भेजा जाता है।
  • कैसे करें प्रवेश - इको पार्क के गेट नंबर 6 से प्रवेश करने पर सामने ही आपको सोलर डोम म्यूजियम सामने ही दिखाई देगा। टिकट काउंटर से टिकट खरीदकर आप इसमें प्रवेश कर सकते हैं।

More News

    Read more about: kolkata museum travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+