Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »KSR बेंगलुरु स्टेशन का ₹1,500 करोड़ की लागत से होगा कायापलट, बनेगा दूसरा KIA

KSR बेंगलुरु स्टेशन का ₹1,500 करोड़ की लागत से होगा कायापलट, बनेगा दूसरा KIA

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के दूसरे टर्मिनल को जो देखता है, हैरानी भरी निगाहों से बस देखता ही रह जाता है। पिछले दिनों जापान की एक कंटेंट क्रिएटर का बेंगलुरु एयरपोर्ट को लेकर बनाया गया वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल हुआ था। अब KIA के तर्ज पर ही होने वाला है बेंगलुरु के KSR सिटी रेलवे स्टेशन का कायापलट।

मीडिया रिपोर्ट्स को अगर सच माने तो लगभग ₹1,500 करोड़ की लागत KSR सिटी रेलवे स्टेशन को KIA की परछाई बनायी जाएगी। यहां होंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं। इस स्टेशन को ट्रांसपोर्टेशन का हब बनाने के बारे में विचार किया जा रहा है।

Hindustan Times की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने हाल ही में बेंगलुरु के KSR (क्रांतिवीर संगोली रायन्ना) सिटी रेलवे स्टेशन का कायपलट करने की अपनी योजनाओं का खुलासा किया है। बताया जाता है कि इस योजना का विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार किया जा चुका है और उसे रेलवे बोर्ड के सामने अनुमोदन के लिए प्रस्तुत भी किया गया है।

मीडिया से बात करते हुए सोमन्ना ने बताया कि बेंगलुरु स्टेशन के विस्तार और विकास के लिए लगभग 160 एकड़ की जमीन उपलब्ध है। बताया जाता है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्रियों को जिस आलीशान महल जैसा अनुभव होता है, बिल्कुल वैसा ही अनुभव KSR सिटी रेलवे स्टेशन के विकास के बाद रेल यात्रियों को भी होगा।

अपनी रिपोर्ट में सोमन्ना ने यह भी लिखा है कि इस पुनर्विकास योजना की वजह से स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस परियोजना के बारे में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ही विचार-विमर्श करेंगे जिसके बाद आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

मिल चुका है अवॉर्ड

साल 2023 में पेरिस पर आधारित एक आर्किटेक्चुरल अवॉर्ड, UNESCO का प्रिक्स वर्साइल्स से बेंगलुरु एयरपोर्ट के नये (दूसरे) टर्मिनल को नवाजा जा चुका है। इस अवॉर्ड ने बेंगलुरु एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल को विश्वस्तरीय पहचान दिलायी। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दुनिया की सबसे सुन्दर एयरपोर्ट होने का अवॉर्ड प्रदान किया गया जिसमें उसे अपने इंटिरियर के लिए स्पेशल प्राइज भी दिया गया।

बता दें, बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के पहले चरण के निर्माण में करीब ₹13,000 करोड़ की लागत आयी थी। इसे लगभग 2.5 लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र में बनाया गया है। दूसरे चरण के निर्माण में 4.41 लाख वर्ग मीटर का क्षेत्र भी टर्मिनल में जोड़ा गया था।

More News

    Read more about: bangalore travel station
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+