Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या आप जानते हैं, उत्तर प्रदेश की इन खास झीलों के बारे में?

क्या आप जानते हैं, उत्तर प्रदेश की इन खास झीलों के बारे में?

By Goldi

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जोकि भारत के उत्तरी हिस्से में स्थित है। यह भारत गणराज्य के साथ-साथ दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देश उपखंड में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।

ताज की धरती, कथक नृत्य का उत्पत्ति स्थान, बनारस की पावन हिन्दू धरती, भगवान कृष्ण का जन्म स्थान, वह जगह जहाँ बुद्ध ने अपना पहला धर्मोपदेश दिया था, यह सब उत्तर प्रदेश के अन्दर ही आता है। उत्तर प्रदेश की सीमा पर उत्तराखंड, हिमाचल और नेपाल उत्तर दिशा में पड़ते हैं, मध्य प्रदेश दक्षिण दिशा में पड़ता है, बिहार पूर्व में और हरयाणा पश्चिम में पड़ता है। पर्यटन के मामले में उत्तर प्रदेश नम्बर वन है। उत्तर प्रदेश में पर्यटकों के देखने के लिए काफी कुछ है, जिसमे यहां की झीलें भी शामिल हैं, तो आइये जानते हैं,उत्तर प्रदेश की खास झीलों के बारे में

कीथम झील

कीथम झील

कीथम झील सिकंदरा से 12 किमी और आगरा से 20 किमी दूर नेशनल हाइवे-2 पर स्थित है। यह सुरम्य झील शांत वातावरण के बीच है और पिकनिक मनाने का एक बेहतरीन विकल्प मुहैया कराता है। साथ ही शहरी जीवन की भाग-दौड़ के बीच यहां आराम के कुछ पल बिताए जा सकते हैं। करीब 7.13 स्क्वायर किमी के जलग्रहण क्षेत्र में पानी के जमा होने से बने पंचभूज आकार के कीठम झील में ढेर सारी पानी की पक्षियां हैं। साथ मछलियों की विशाल श्रृंखला से इसके सौंदर्य में और भी वृद्धि हो जाती है।

अगर आप रंग बिरंगे पक्षी देखने के शौक़ीन हैं, तो आप यहां प्रवासी पक्षियों को भी देख सकते हैं, जिनमे 100 से ज्यादा प्रजातियां शामिल हैं। साथ ही 12 प्रजाति के स्तनपायी और 18 प्रजाति के सरीसृप का भी यह ठिकाना है। स्पूनबिल, साइबेरियन सारस, सरने सारस, ब्राहमनी बत्तख, बार-हेडेड गीसे और गाडवॉल्स व शोवेलर्स यहां पाई जानी वाली पक्षियों की कुछ प्रमुख प्रजातियां है।

शेखावत झील

शेखावत झील

अलीगढ से पांच किमी की दूरी पर स्थित शेखावत झील समृद्ध जैव विविधता से भरी एक सुंदर झील है।यह एक सिंचाई नहर के साथ मुख्य शहर से 17 किलोमीटर दूर स्थित है। कुल मिलाकर, यह क्षेत्र के लिए पानी का एक प्रमुख स्रोत है। झील के एक तरफ दूर दूर तक फैली कृषि भूमि है और दूसरी तरफ सर्दियों के दौरान प्रवासी पक्षियों की एक किस्म का निवास है।कई वनस्पति विशेषज्ञ या पक्षी प्रेमी नियमित रूप से सर्दियों के मौसम में विभिन्न प्रजातियों का अध्ययन करने के लिए यहां इकट्ठा होते हैं. आगंतुक झील के प्राकृतिक सौंदर्य और परिवेश का आनंद लेने के लिये यहां आते हैं।

मोती झील

मोती झील

कानपुर में स्थित मोती झील एक बेहद ही खूबसूरत झील है, जोकि कानपुर के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में शुमार है। भारत में ब्रिटिश शासन के समय इस झील का निर्माण पीने के पानी के स्त्रोत के रूप में किया गया था। बाद में इसके पास बच्चों का पार्क और कलात्मक रूप से बनाया गया उद्यान होने के कारण यह शहर का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया। फूलों और इसमें तैरते हुए बतखों के कारण मोती झील शहर के मनोरंजन का प्रमुख केंद्र है। यहाँ बच्चों को विभिन्न खेल जैसे क्रिकेट और बैडमिन्टन खेलना अच्छा लगता है वहीं सामान्य लोग यहाँ झील के चारों ओर टहलने के बनाए गए रास्ते पर सुबह शाम टहलने आते हैं।

सुरहा ताल

सुरहा ताल

रामगढ़ ताल

रामगढ़ ताल

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+