Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बहुतों की नजरों से दूर गुजरात का खूबसूरत हिल स्टेशन, जानिए खासियत

बहुतों की नजरों से दूर गुजरात का खूबसूरत हिल स्टेशन, जानिए खासियत

गुजरात का सापुतारा हिल स्टेशन । less visited hill station of gujarat saputara

सापुतारा डांग जिले स्थित भारत के गुजरात राज्य का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन सह्याद्री सीमा और डांग वन के साथ समुद्र तल से लगभग 873मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह भारत के उन खास अज्ञात स्थलों में गिना जाता है जो अबतक बहुतों की नजरों दूर है।लेकिन आज हम इस खास लेख के माध्यम से आपको इस प्राकृतिक स्थल की खासियत और कई महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

सापुतारा एक हिल स्टेशन होने के साथ-साथ गुजरात का एक शानदार शहर भी है। सापुतारा का शाब्दिक अर्थ है 'सापों का घर', और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यहां की सर्पगन नदी के पास सांप देवता का एक छोटा स्थल है जिनकी पूजा यहां के आदिवासी लोग करते हैं।

सापुतारा की हसीन पहाड़ियों के बीच एक आरामादायक अवकाश बिताने के लिए होटल, पार्क, स्विमिंग पूल, बोट क्लब, सिनेमाघर और संग्रहालय जैसी सभी सुख-सुविधाएं पर्यटकों के लिए मौजूद हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से यह हिल स्टेशन आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

इको प्वाइंट

इको प्वाइंट

PC- Vaibhaviupadhyay

सापुतारा हिल स्टेशन भ्रमण की शुरूआत आप यहां के इको प्वाइंट से कर सकते हैं। इको प्वाइंट वह जगह है जहां थोड़ा जोर से बोलने पर खुद की आवाज की गुंज सुनाई देती है। यह स्थल सापुतारा के पास माथेरन में स्थित है। इको प्वाइंट सापुतारा के सबसे नजदीकी पर्यटन आकर्षणों में गिना जाता है।

यह इको प्वाइंट कई झरनों के साथ पर्यटकों को एक शानदार परिवेश प्रदान करता है। यहां के आप खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं। यहां का वातावरण काफी शांत है जहां थोड़ा एकांत समय बिताया जा सकता है।

फोरेस्ट लॉग हट

फोरेस्ट लॉग हट

सापुतारा हिल स्टेशन में आप खूबसूरत फोरेस्ट लॉग हट आरामदायक सुविधा का आनंद ले सकते हैं। यहां के लॉग हट यहां आने वाली सैलानियों के मध्य काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। अलग अलग जगह बने हुए खूबसूरत फोरेस्ट झोपड़े यहां के मुख्य आकर्षणों में गिने जाते हैं। सैलानियों में खासकर नवविवाहित जोड़ों को यहां रूकना काफी ज्यादा पसंद है। ये झोपड़े काफी सुंदर तरीके से बनाए जाते है, इनकी वास्तुकला देखने लायक होती है, जो किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। सैलानियों को जंगल की बीच इन झोपड़ियों में दिन और रात बिताने की इजाजत है। यहां थोड़ा वक्त गुजार कर आप प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद जी भरकर ले सकते हैं।

हतगढ़ का किला

हतगढ़ का किला

सापुतारा के प्राकृतिक आकर्षणों के साथ-साथ आप यहां के नजदीकी एतिहासिक स्थलों की सैर का आनंद भी ले सकते हैं। आप यहां गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा सापुतारा के करीब हतगढ़ के किले की सैर कर सकते हैं। यह किला 3,600 फीट की ऊंचाई के साथ अपनी आकर्षक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह भारत के प्राचीन किलों में से एक है। यहां से आप सह्याद्री पर्वत श्रृंखला के अद्भुत दृश्यों का लुत्फ उठा सकते हैं।
चट्टानी इलाकों के माध्यम से एक संकीर्ण मार्ग किले की ओर जाता है। जिसके सहारे आप यहां तक पहुंच सकते हैं। अगर आप इतिहास के साथ-साथ एडवेंचर का भी शौक रखते हैं तो यहां आ सकते हैं।

लेक गार्डन

लेक गार्डन

PC- ritesh169O

सापुतारा के प्राकृतिक आकर्षणों में आप यहां बने लेक गार्डन की सैर का प्लान भी बना सकते हैं। सापुतारा झील के पास बना यह गार्डन एक शानदार पिकनिक स्पॉर्ट भी माना जाता है। इस बगीचे में आप कई किस्मों के खूबसूरत फूल देख सकते हैं।

आप इस लेक गार्डन के माध्यम से ये दुर्लभ वनस्पतियों को भी देख सकते हैं। इस गार्डन में मनोरंजन की कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। परिवार के साथ एक क्वालिटी टाइम यहां बिताया जा सकता है।

सापुतारा झील

सापुतारा झील

PC- ritesh169O

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप यहां के मुख्य आकर्षणों में शामिल सापुतारा झील का भ्रमण कर सकते हैं। सापुतारा लेक एक शांत और निर्बाध पिकनिक स्पॉट है जो सापुतारा घाटी के केंद्र में स्थित है। यह झील हिल पहाड़ी की तलहटी पर स्थित है, जहां से आप पहाड़ी सौंदर्यता का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं। झील के आसपास मनोरंजन की कई सारी सुख सुविधाएं उपलब्ध हैं।

आप इस झील में नौकायन का रोमांचक अनुभव भी ले सकते हैं। आत्मिक और मानसिक शांति के लिए यहां का भ्रमण काफी ज्यादा मायने रखता है। वीकेंड यहां कुछ 2 दिन का वक्त निकाल कर सापुतारा का भ्रमण किया जा सकता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+