Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कम खर्च में करना चाहते हैं विदेश यात्रा तो इन देशों को बनाएं अपना डेस्टिनेशन

कम खर्च में करना चाहते हैं विदेश यात्रा तो इन देशों को बनाएं अपना डेस्टिनेशन

कौन नहीं चाहता कि वो विदेश की यात्रा करें और वहां जाकर अपनी यादों की डायरी में उसे संजो कर रख सकें। खासतौर पर इन दिनों जैसे विदेश यात्रा आम हो गई है, लेकिन सभी के लिए नहीं भाई। देश में बढ़ती महंगाई और अपनी जेब को देखते हुए एक बार तो सभी ये सोचकर ही रूक जाते हैं कि खर्च काफी हो जाएगा। लेकिन आप चिंता ना करें, अब आप विदेश की यात्रा भी कर सकेंगे और आपकी जेब ढीली भी नहीं पड़ेगी।

दरअसल, विश्व में कई ऐसे देश है, जहां रहना-खाना काफी सस्ता है और तो और टिकट का किराया भी काफी कम है। इसका मतलब आप वहां कम पैसो में ही घूमने जा सकते हैं और वहां जाकर एंजॉय कर सकते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ चुनिंदा देशों के बारे में, जहां कम बजट में भारतीय अपनी यात्रा कर सकते हैं।

1. मलेशिया

मलेशिया, एशिया महाद्वीप का एक देश है। जहां की संस्कृति आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यहां की संस्कृति को 'मेल्टिंग पोट ऑफ कल्चर' भी कहा जाता है। मलेशिया की शानदार वास्तुकला से लेकर यहां के वन्यजीव अभयारण्य, नाइटलाइफ और समुद्र तट का किनारा आपको खूब पसंद आएगा। यहां जाने के लिए सबसे अच्छा समय दिसंबर से फरवरी तक का है। यहां के वीजा के लिए करीब 2500 रुपये लगते हैं, जो आसानी से मिल जाते हैं।

malaysia

2. कम्बोडिया

कम्बोडिया, एशिया महाद्वीप का एक देश है। इस देश का संस्कृत नाम कंबुज या कंबोज है। इसे एशिया के सबसे लोकप्रिय और खास पर्यटन वाले देशों में गिना जाता है। हिंदू धर्म से संबंधित दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर अंगकोर वाट इसी देश में स्थित है, जो कम्बोडिया और हिन्दू समुदाए की आस्था का प्रतीक है। इसके अलावा यहां काफी दर्शनीय स्थल है, जो आपका ध्यान आकर्षित करेगी। यहां का नाइटलाइफ भी पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यहां जाने का सही समय नवम्बर से मार्च तक का है। यहां के वीजा के लिए करीब 3000 रुपये लगते हैं, जो आसानी से मिल जाते हैं।

cambodia

3. सेशेल्स

सेशेल्स, अफ्रीका महाद्वीप का एक देश है, जिसे नीले स्वर्ग के नाम से भी जाना जाता है। यहां के लोग बड़े ही खुशमिजाज और दोस्ताना प्रवृत्ति के होते हैं। भारत के लोगों के लिए ये देश कम बजट वाली एक बेस्ट डेस्टिनेशन है। अफ्रीका महाद्वीप का ये स्वर्ग अपनी खूबसूरती और खास पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां आने का सही समय नवंबर से लेकर फरवरी तक है। यहां आपको एक महीने के लिए वीजा का कोई चार्ज नहीं देना पड़ता।

seychelles

4. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)

यूएई, एशिया महाद्वीप का एक देश है। इस देश को दुबई के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन आपको बता दें कि दुबई, संयुक्त अरब अमीरात का एक शहर है। यहां घूमने के लिए कई स्थान है, जैसे - दुबई, अबू धाबी, अल ऐन व हट्टा। यहां आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए काफी स्थान है। बुर्ज खलीफा, जो कि दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है, यहीं स्थित है। यहां जाने का सही समय नवंबर से लेकर फरवरी तक का है। यहां के वीजा के लिए आपको करीब 14 दिनों के लिए 5690 रुपये देने होंगे।

burj khalifa

5. वियतनाम

वियतनाम, एशिया महाद्वीप का एक शांतिप्रिय देश है। जो पर्यटन के लिहाज से काफी सुंदर माना जाता है। ये देश प्राकृतिक आकर्षण और सांस्कृतिक विविधताओं का एक अद्भुत मिश्रण है। वियतनाम की घुमावदार पहाड़ियां, हरे-भरे घने जंगल और धान के खेत पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। युवाओं के बीच यहां की नाइटलाइफ काफी फेमस है। यहां सभी त्योहारों को काफी धूम-धाम से मनाया जाता है, यही कारण है कि इसे 'त्योहारों का देश' भी कहा जाता है। सबसे खास बात यह है कि भारत का एक रुपया वहां के 325 वियतनामी के बराबर होता है। यहां जाने के लिए सही समय फरवरी से मार्च और अगस्त से लेकर अक्टूबर तक का है। यहां के वीजा के लिए करीब 4000 रुपये लगते हैं, जो आसानी से मिल जाते हैं।

vietnam

More News

    Read more about: india भारत
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+