Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ये हैं भारत के सबसे खतरनाक ट्रेक, जहां मिलता है एडवेंचर का फुल मजा

ये हैं भारत के सबसे खतरनाक ट्रेक, जहां मिलता है एडवेंचर का फुल मजा

ट्रेकिंग करना सभी चाहते हैं, एक तरह से देखा जाए तो ये युवाओं का सपना होता है कि वे अपनी जिंदगी में कभी न कभी ट्रेकिंग पर जरूर जाए। लेकिन कहां..ये सवाल सभी के मन में बना रहता है। होना भी चाहिए, अब ट्रेकिंग के दौरान रोमांच का अनुभव न हो तो भला मजा कैसे मिलेगा? ऐसे में हम आपके लिए भारत के खतरनाक ट्रेक के बारे में जानकारी लेकर आए हैं, जहां जाकर आप ट्रेकिंग के साथ-साथ एडवेंचर का फुल मजा ले सकते हैं।

कान्हा राष्ट्रीय पार्क, मध्य प्रदेश - Kanha National Park, Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के बालाघाट में स्थित कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का नाम असल में कान्हा टाइगर रिजर्व है, जो राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान भी है। यह पूरा क्षेत्र करीब 900 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यह प्राकृतिक स्थान अपने ट्रेकिंग के लिए भी जाना जाता है। यहां की ट्रेकिंग भारत के सबसे खतरनाक ट्रेकिंग में से एक मानी जाती है।

trek

ताडोबा राष्ट्रीय पार्क, महाराष्ट्र - Tadoba National Park, Maharashtra

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान नागपुर से करीब 150 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह अपने खूबसूरत उद्यान और टाइगर रिजर्व के लिए जाना जाता है। यहां पर वनस्पति, जीव-जंतु, पक्षियों व तितलियों की अलग-अलग प्रजातियां देखने को मिलती है, जो यहां आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र भी माना जाता है।

इसके अलावा ताडोबा राष्ट्रीय पार्क अपने ट्रेकिंग के लिए भी काफी फेमस है। यहां पर ट्रेकिंग करना काफी रोमांचकारी माना जाता है, जो भारत के सबसे खतरनाक ट्रेकिंग में से एक है। यह जगह दोस्तों या पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

टाल घाटी ट्रेक, अरुणाचल प्रदेश - Talle Valley Trek, Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश में स्थित टाल घाटी अपनी ट्रेकिंग के लिए पूरे भारत में जानी जाती है। इस प्राकृतिक स्थान पर चीड़, बांस, ऑर्किड और देवदार के पेड़ इसकी सुंदरता में चार-चांद लगाने का काम करती है। यह जीरो वैली से करीब 30 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह भारत के सबसे खतरनाक ट्रेक्स में से एक है। ये ट्रेक तब और रोमांचकारी हो जाती है, जब ट्रेक के बीच में आप नदियों के पास पहुंचते हैं।

नरसिम्हा पर्वत ट्रेक, कर्नाटक - Narasimha Parvatha Trek, Karnataka

दक्षिण भारत में स्थित कर्नाटक अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां ट्रेकिंग के लिए कई स्थान है, जहां एडवेंचर प्रेमी जाते रहते हैं। यहां का अगुम्बे भी इन्हीं ट्रेक्स के लिए जाना जाता है। नरसिम्हा पर्वत ट्रेक इन्हीं में से एक है। यह भारत के सबसे खतरनाक ट्रेकिंग में से एक है, जो सभी के बस की बात नहीं है। लेकिन एडवेंचर प्रेमी काफी आसानी से पूरा कर लेते हैं।

trek

चेम्ब्रा ट्रेक, केरल - Chembra Trek, Kerala

चेम्ब्रा ट्रेक, केरल के सबसे सुंदर जिलों में शुमार वायनाड की सबसे ऊंची चोटी है, जो अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। यहां आप दुर्लभ वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की प्रजातियों से रूबरू हो सकते हैं। इस ट्रेक के रास्ते में एक खूबसूरत सा झील भी दिखाई पड़ता है, जो आपकी इस यात्रा को और भी खूबसूरत बना देता है। यह भारत के कठिन ट्रेक्स में से एक है।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+