Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गणतंत्र दिवस के Long Weekend में देख आएं पचमढ़ी में पांडवों की गुफाएं, जल्दी करें बुकिंग

गणतंत्र दिवस के Long Weekend में देख आएं पचमढ़ी में पांडवों की गुफाएं, जल्दी करें बुकिंग

शांत वातावरण, हरे-भरे जंगल, झरने, ढेर सारी नदियां और हरियाली से भरा जंगल 'सतपुरा की रानी' पचमढ़ी में हर वो चीज मौजूद है जो किसी भी स्थान को जन्नत बना सकती है। विंटर वेकेशन हो या फिर लॉन्ग वीकेंड मध्य प्रदेश की नैसर्गिक सुन्दरता समेटे हिल स्टेशन पचमढ़ी का कोई जोड़ नहीं है। अगर आप भी गणतंत्र दिवस के लॉन्ग वीकेंड पर किसी शांत जगह से घुमकर आना चाहते हैं तो पचमढ़ी आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।

pachmarhi

खासतौर पर अगर आप गुजरात में अहमदाबाद या आसपास के किसी जगह पर रहते हैं तो फिर बिना देर किये IRCTC का पचमढ़ी के लिए टूर पैकेज 'सेरेन पचमढ़ी' बुक कर लें। 6 दिनों के यह टूर हर सप्ताह करवाया जाता है।

गणतंत्र दिवस पर पचमढ़ी टूर

6 दिन और 5 रातों का IRCTC का पचमढ़ी टूर हर शुक्रवार को करवाया जाता है। यानी शुक्रवार को टूर की शुरुआत गुजरात के वेरावल से होती है। इस साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) शुक्रवार को है। इसका मतलब है कि यह एक लॉन्ग वीकेंड होने वाला है। अगर 1 या 2 दिनों के लिए आप ऑफिस से छुट्टियां ले लेते हैं तो बड़ी आसानी से ही पचमढ़ी की यह ट्रिप कर सकते हैं।

शुक्रवार को शुरू हुआ टूर बुधवार को खत्म हो जाएगी। इस टूर पैकेज के लिए आप AC और शयनयान श्रेणियों के लिए अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। बता दें, इस टूर पैकेज के लिए 3AC और शयनयान श्रेणियों में केवल 6-6 यात्री ही बुकिंग कर सकते हैं। इसलिए 26 जनवरी के लॉन्ग वीकेंड की बुकिंग फुल होने से पहले अपना टिकट जरूर बुक कर लें।

pandav cave pachmarhi

बोर्डिंग-डिबोर्डिंग

  • वेरावल
  • राजकोट जं.
  • सुरेंद्रनगर
  • विक्रमगम जं.
  • अहमदाबाद जं.
  • नदियाड़ जं.
  • आनंद जं.
  • छायापुरी
  • उज्जैन जं.

होटल

  • MPT ग्लेन व्यू, पचमढ़ी
  • MPT चंपक बंगलो, पचमढ़ी या समकक्ष

'सेरेन पचमढ़ी' टूर पैकेज की Itinerary

waterfall pachmarhi

Day 1 (शुक्रवार)

वेरावल-जबलपुर एक्सप्रेस से रवाना

Day 2 (शनिवार)

पिपारिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर 55 किमी दूर पचमढ़ी तक का रास्ता सड़क मार्ग से तय किया जाएगा। होटल में चेकइन के बाद शाम को खाली रखा गया है। रात को होटल में रुकना।

Day 3 (रविवार)

सुबह ब्रेकफास्ट के बाद पचमढ़ी में साइटसीइंग के लिए ले जाया जाएगा। इस दिन पांडव गुफा, अप्सरा विहार, बी फॉल, रिचगढ़, पैरासेलिंग, धूपगढ़ घुमाने के बाद रात को होटल वापस लाया जाएगा। इस दिन मुख्य रूप से उन जगहों पर घुमाया जाएगा जहां एंट्री फीस लगती है।

Day 4 (सोमवार)

ब्रेकफास्ट के बाद साइटसीइंग के लिए ले जाया जाएगा। इस दिन महादेव, गुप्त महादेव, हंडिखो, प्रियदर्शनी, जटाशंकर, लेक बोटिंग, राजेंद्रगिरी घुमाया जाएगा। चौथे दिन उन जगहों पर घुमाया जाएगा जहां एंट्री फीस नहीं लगती है।

Day 5 (मंगलवार)

ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट। पिपरिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचा दिया जाएगा।

Day 6 (बुधवार)

टूर समाप्त।

कितना होगा खर्च

श्रेणी 1 व्यक्ति का किराया 2 लोगों का किराया 1 बच्चा समेत कुल 3 लोगों का किराया
कंफर्ट ₹40,700 ₹45,600 ₹61,000 (बच्चे के लिए अलग बेड समेत)
स्टैंडर्ड ₹37,800 ₹40,000 ₹52,500 (बच्चे के लिए अलग बेड समेत)
bee fall pachmarhi

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • 3AC या शयनयान श्रेणी ट्रेन की टिकट
  • पिपरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रांसफर
  • हर रोज का खाना (3 ब्रेकफास्ट, 3 लंच और 3 डिनर)
  • होटल में ठहरना
  • Itinerary के मुताबिक सभी साइटसीइंग

टूर पैकेज में क्या नहीं होगा शामिल

  • जंगल इलाके में कोई साइटसीइंग
  • जीप्सी कार का खर्च
  • ऑनबोर्ड भोजन
  • जंगल या किसी भी जगह की एंट्री टिकट

नोट :- IRCTC के इस टूर पैकेज की बुकिंग या इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप भारतीय रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com पर जा सकते हैं। यहां दी गयी सभी जानकारी उक्त वेबसाइट के आधार पर ही दी गयी है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+