Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खूबसूरत वादियों से घिरा महाबलेश्वर

खूबसूरत वादियों से घिरा महाबलेश्वर

By Khushnuma

महाराष्ट्र का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन महाबलेश्वर हमेशा से ही अपने दिलकश नज़ारों के कारण पर्यटकों की पसंद रहा है। यहाँ की बेमिसाल खूबसूरती, हसीन वादियां, कल-कल करते झरने, हरे भरे विशाल वृक्ष और आकर्षक झीलें महाबलेश्वर को पर्यटन की दृष्टि से स्वर्ग बनाते हैं। महाराष्‍ट्र के सतारा जिले में महाबलेश्वर एक प्रसिद्ध हिल स्‍टेशन है। महाबलेश्‍वर का शाब्दिक अर्थ होता है- गॉड ऑफ ग्रेट पॉवर यानि भगवान की महान शक्ति।

यहां की घाटियां, जंगल,झरने और झीलें यात्रियों की सारी थकान को मिटा देती है। यहां आकर शाम को विल्‍सन प्‍वांइट को देखनाकाफी अच्‍छा लगता है। ईको प्‍वांइट, बच्‍चों की पसंदीदा जगह है जहां तेजी से चिल्‍लाने पर आवाज वापस सुनाई देती है। तो चलिए महाबलेश्वर के आकर्षक स्थलों की इस वेकेशन सैर की जाये।
एक्सपीडिया की तरफ से होटल बुकिंग में 50% की छूट

वेप्णा झील

वेप्णा झील


महाबलेशवर के आकर्षक दर्शनीय स्थलों में वेप्णा झील भी आती है। इसके सम्मोहित नज़ारे देख पर्यटक यहाँ की वादियों में ही खो से जाते हैं। आप आप आकर इस झील में बोटिंग का आंनद भी ले सकते हैं।

Image Courtesy:Ganeshrg

लौडविक पॉइंट

लौडविक पॉइंट


लौडविक पॉइंट हाथी के सर की तरह दिखाई पड़ता है। इसके अद्भुत करिश्माई रूप को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है। यहाँ का आकर्षक वातावरण आपके दिल को जीत लेगा।

Image Courtesy:Ms.Mulish

विलसन पॉइंट

विलसन पॉइंट


विलसन पॉइंट महाबलेश्वर का सबसे ऊँचा स्थल है। आप यहाँ आकर इस दर्शनीय स्थल की सैर करने के साथ साथ महाबलेश्वर के आकर्षक नज़ारों को भी देख सकते हैं।

Image Courtesy:Tropicana

बॉम्बे पॉइंट

बॉम्बे पॉइंट

बॉम्बे पॉइंट पर आकर आप सूर्यास्त का अद्भुत नज़ारा देख आश्चर्यचकित रह जायेंगे। यहाँ का दृश्य देख ऐसा लगता है जैसे आसमान में सूरज की लाली बिखर गई हो।

Image Courtesy:Flickr upload bot

पंचगनी

पंचगनी


पंचगनी में आकर आप अनेक खेलों का लुफ्त उठा सकते हैं। यहाँ का मनमोहक दृश्य देख आप दंग रह जाएंगे। साथ ही यहाँ आप महाबलेश्वर के और भी अद्भुत नज़ारों के दर्शन कर सकेंगे।

Image Courtesy:Shalini31786

प्रपातगढ़ किला

प्रपातगढ़ किला

महाबलेश्वर का प्रपातगढ़ किला महाबलेश्वर के इतिहास को बयान करता है। बताया जाता है कि इस ऐतिहासिक इमारत में छत्रपति शिवाजी की अफज़ल खां से ऐतिहासिक मुलाक़ात हुई थी। यह किला इतिहास की कहानियों से पूरा रचा हुआ है।

Image Courtesy:Shreenath

पुराना महाबलेश्वर

पुराना महाबलेश्वर


पुराना महाबलेश्वर में महाबलेश्वर देवता का मंदिर है जो दर्शनीय है। यहाँ का शांत वातावरण आपको बेहद पसंद आएगा।

Image Courtesy:Tatiraju.rishabh

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

वायु मार्ग द्वारा- अगर आप हवाई जहाज से महाबलेश्वर आना चाहते है तो पुणे एयरपोर्ट सबसे नजदीक पड़ेगा। जहां से प्राइवेट टैक्‍सी या बस से महाबलेश्वर तक आ सकते है। मुंबई का छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी दूसरा ऑप्‍शन है जिससे आप महाबलेश्‍वर तक पहुंच सकते है।

रेल मार्ग द्वारा- ट्रेन से आने पर आपको वाल्‍थर तक का टिकट लेना होगा क्‍योकि महाबलेश्वर के लिए यही सबसे निकटतम रेलवे स्‍टेशन है। 60 किमी. की दूरी पर स्थित वाल्‍थर से महाबलेश्वर के लिए सीधे कई टैक्‍सी चलती है।

सड़क मार्ग द्वारा- महाबलेश्वर आने के लिए महाराष्‍ट्र सरकार ने कई प्राइवेट और सरकारी बसों को चलवाया है। यह बसें राज्‍य के प्रत्‍येक शहर से मिल जाती हैं जिनका किराया 75 से लेकर 250 रू तक होता है।

Image Courtesy:Rdglobetrekker

कब जाएँ

कब जाएँ


महाबलेश्वर का मौसम सदाबहार है अतः यहाँ किसी भी मौसम में जाया जा सकता है।

Image Courtesy:Yashadau

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+