Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हाईटेक बन रहे हैं रेलवे स्टेशन, माथेरान स्टेशन पर यात्रियों के लिए मिलेंगे Sleeping Pods

हाईटेक बन रहे हैं रेलवे स्टेशन, माथेरान स्टेशन पर यात्रियों के लिए मिलेंगे Sleeping Pods

महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन आने वाले सैलानियों को और भी बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए माथेरान स्टेशन पर अब भारतीय रेलवे स्लीपिंग पॉड (Sleeping pod) उपलब्ध करवाने वाली है। स्लीपिंग पॉड्स को जापान के कैप्सूल होटल से प्रेरित होकर बनाया गया है। इस तरह के स्लीपिंग पॉड्स भारत के हर रेलवे स्टेशन पर बनाने के बारे में सोच-विचार किया जा रहा है।

Sleeping Pods

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर इस तरह के स्लीपिंग पॉड तैयार किये जा चुके हैं जो अब यात्रियों के लिए किसी होटल से कम नहीं है।

क्यों बनाएं जा रहे हैं स्लीपिंग पॉड

विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्लीपिंग पॉड मुख्य रूप से यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार किये जा रहे हैं। इससे रेलवे को नॉन फेयर कमाई करने का भी मौका मिल जाएगा। यानी ट्रेनों का किराया बढ़ाकर यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ डाले बगैर ही रेलवे को आमदनी का नया स्रोत मिल जाएगा। मुंबई के CSMT रेलवे स्टेशन के बाद अब माथेरान स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड्स तैयार किये जा रहे हैं, जो सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन में ही आता है।

क्या होते हैं स्लीपिंग पॉड

स्पीपिंग पॉड या कैप्सूल होटल यात्रियों को ध्यान में रखकर ही बनाए जाते हैं। ये छोटे और Cozy आरामदायक जगहें होती हैं, जिसमें साफ बिस्तर, चार्जिंग प्वाएंट और खाने-पीने के कुछ सामान उपलब्ध होते हैं। होटल के कमरों से अलग स्लीपिंग पॉड्स में टहलने या चलने जैसी जगह नहीं होती है और ना ही अटैच बाथरुम होंगे। स्लीपिंग पॉड्स में सिर्फ सोने की सुविधा ही उपलब्ध होती है और यहां ठहरने वाले लोगों के लिए कॉमन बाथरुम होता है। इन्हें मुख्य तौर पर रेलवे स्टेशन के आसपास की जगहों में ही तैयार किया जाता है जहां यात्रियों को किफायती कीमतों पर होटल जैसी सुविधा मिल सकें।

sleeping pods 2

माथेरान स्टेशन पर रेलवे के जोनल हेड की तरफ से स्लीपिंग पॉड बनाने का ऑनलाइन टेंडर भी आमंत्रित किया गया है जिसे 25 सितंबर 2023 से खोल दिया जाएगा। इस स्टेशन पर 758.77 वर्ग मीटर के क्षेत्र में स्लीपिंग पॉड बनाने का फैसला लिया गया है।

बजट फ्रेंडली होटल का विकल्प है स्पीलिंग पॉड

मुंबई के CSMT स्टेशन पर बनाया गया नमह स्लीपिंग पॉड सुविधा यात्रियों को किसी भी किफायती होटल से भी कम कीमत पर ठहरने की सुविधा प्रदान करता है। पुरी तरह से AC, 6 फीट चौड़ा और 8 फीट लंबे स्लीपिंग पॉड होटल को CSMT स्टेशन पर महिला वेटिंग रुम के ठीक बगल में 131.61 वर्ग मीटर के क्षेत्र में तैयार किया गया है। इन स्लीपिंग पॉड होटल में फायर अलार्म, इंटरकॉम, मोबाइल चार्जिंग प्वाएंट के साथ ही अपना सामान रखने के लिए लगेज रुम की सुविधा भी दी जाती है।

CSMT namah sleeping

CSMT स्टेशन के स्लीपिंग पॉड होटल में कुल 40 स्लीपिंग कैप्सूल हैं, जिसमें 30 सिंगल, 6 डबल और 4 फैमिली पॉड शामिल हैं। इनके लिए अलग Eating area की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शॉवर रुम की सुविधा भी दी जाती है।

कैसे करें बुकिंग और कितना होता है किराया

मुंबई के CSMT स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड की बुकिंग स्मार्टफोन ऐप या फिर रिसेप्शन पर जाकर की जा सकती है। संभावना है कि माथेरान स्टेशन पर बनाए जाने वाले स्लीपिंग पॉड होटल की बुकिंग भी इसी पद्धति से हो सकेगी। 12 घंटे के लिए अगर कोई व्यक्ति सिंगल बेड स्लीपिंग पॉड बुक करता है तो उसे सिर्फ ₹499 ही चुकाने पड़ेंगे।

खास तौर पर साउथ मुंबई में जो लोग महंगे होटल का खर्च नहीं उठा पाते हैं, उनके लिए स्लीपिंग पॉड किसी गेम चेंजर से कम नहीं है। माथेरान स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड का क्या किराया होगा, इस बारे में रेलवे ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+