Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एक दिन में घुमें साईंनगर शिरडी, कितना होगा खर्च और कहां-कहां घूमें, Trip Plan

एक दिन में घुमें साईंनगर शिरडी, कितना होगा खर्च और कहां-कहां घूमें, Trip Plan

शिरडी महान संत साईं बाबा का घर है। शिरडी में हर साल लाखों की तादाद में लोग घूमने और साईं बाबा के दर्शन करने जाते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि शिरडी में घूमने के लिए कम से कम 3-4 दिनों का वक्त लगता है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। मात्र 1 दिन में आप शिरडी जाकर साईं बाबा के दर्शन कर सकते हैं और वह भी किफायती कीमतों पर।

इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई से एक दिन में साईंनगर शिरडी घूमने जाने, वहां घूमने लायक जगहों और खर्च के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

shirdi saibaba

साईंनगर शिरडी के लिए अपने ट्रिप की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज स्टेशन (CSMT) से वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ करें। CSMT-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस दादर स्टेशन से सुबह करीब 6.20 बजे खुलती है, जो आपको साईंनगर शिरडी सुबह 11.40 बजे पहुंचाएगी। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया लगभग ₹975 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1840 होगा।

स्टेशन के बाहर ही आपको साईं बाबा के मंदिर के लिए ऑटो मिल जाएगा। स्टेशन से साईंबाबा के मंदिर तक के लिए ऑटो का किराया प्रति व्यक्ति ₹20 होता है। मंदिर में अगर बहुत ज्यादा भीड़ नहीं हुई तो दोपहर में लगभग 1.30 बजे तक आपको साईं बाबा के दर्शन हो जाएंगे। इसके बाद दोपहर का खाना आप शिरडी के ही प्रसादालय में कर सकते हैं जहां भोजन मुफ्त में मिलता है। प्रसादालय शिरडी के मंदिर से थोड़ी दूरी पर ही मौजूद है। प्रसादालय सुबह 10 बजे से रात को 10 बजे तक खुली रहती है।

shirdi-csmt vande bharat express

प्रसादालय के लिए टिकट लेना पड़ता है जिसका मूल्य बेहद कम होता है। अगर आपको स्पेशल सीटिंग अरेंजमेंट में खाना है तो उसके लिए 50 रूपए (वयस्क) और 30 रूपए (बच्चे) का टिकट खरीदना पड़ता है। स्पेशल सीटिंग अरेंजमेंट में आपको टेबल पर खाने के लिए बैठाया जाएगा। अगर आप जमीन पर बैठकर खाने में Comfortable हैं तो आप इससे कम कीमत वाली टिकट खरीद सकते हैं। प्रसादायलय के लिए टिकट सुबह 9.30 बजे से रात को 9.30 बजे तक उपलब्ध है।

खाना खाने के बाद शिरडी के साईं बाबा मंदिर से महज 5-7 मिनट की दूरी पर स्थित साईं तीर्थ में चले जाएं। यह भारत का पहला डिवोशनल थीम पार्क है। यहां साईं बाबा की जीवनी को बड़े ही आकर्षक अंदाज में दिखाया गया है। इसके अलावा यहां एक ही स्थान पर भारत के प्रसिद्ध 10 मंदिरों के दर्शन एक साथ होते हैं। साईं तीर्थ थीम पार्क में साईं बाबा का सबसे बड़ा मोजाइक भी बना हुआ है, जिसे 4,212 रुबिक्स क्यूब से बनाया गया है। शाम को 5.25 बजे साईंनगर शिरडी से वंदे भारत एक्सप्रेस खुलती है, जो मुंबई के CSMT पर रात को 10.50 बजे पहुंचती है।

साईं तीर्थ डिवोशनल थीम पार्क से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लीक करें :

अगर आप एक रात के लिए शिरडी में रूक सकते हैं तो साईं तीर्थ डिवोशनल थीम पार्क में शाम को 6 बजे से होने वाले मैजिक शो, एक्रोबेटिक शो, लेजर-म्यूजिक शो और भी कई तरह के शो का लुत्फ जरूर उठाएं। खास तौर पर ये शो बच्चों को खूब पसंद आते हैं। कोई भी ट्रिप शॉपिंग के बिना पूरा नहीं होती है। अगर आपको अपने और बच्चों के लिए शॉपिंग करना है तो यहां कई शॉप हैं, जिनसे आप शॉपिंग कर सकते हैं।

More News

    Read more about: maharashtra mumbai shirdi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+