Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »शिवरात्रि स्पेशल 2017: भारत के प्रसिद्ध शिवालय

शिवरात्रि स्पेशल 2017: भारत के प्रसिद्ध शिवालय

भारत उन कई देशों में से एक है जहां पूजा-पाठ और मंदिर-मस्जिद की बहुत महत्‍वता है। इसी क्रम में महाशिवरात्रि के स्पेशल लेख में जानिए,भारत के खास शिव मन्दिरों के बारे में

By Goldi

ये तो हम सभी जानतें है कि ,भगवान शिव और भगवान विष्णु एक दूसरे के आराध्य हैं। साथ ही अप यह भी जानते होंगे कि भगवान शिव द्वारा भगवान विष्णू को पूजा जाता है और भगवान विष्णु के द्वारा भगवान शिव को।

इसी क्रम में आज यानी शिवरात्रि के उपलक्ष्य में हम आपको भारत के एक ऐसे कुछ ऐसे मन्दिरों के बारे में अवगत कराने जा रहे हैं जो अपने आप में ख़ास है और इससे जुडी गाथा बेहद दिलचस्प है। हमारे महाशिवरात्रि के स्पेशल लेख में जानिए,भारत के खास शिव मन्दिरों के बारे में

रामेश्वरम, तमिलनाडू-

रामेश्वरम, तमिलनाडू-

यह तमिलनाडू के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। यह तीर्थ हिन्दुओं के चार-धाम में से एक है। इसके अलावा यहां स्थापित शिवलिंग बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता हे। भारत के उत्तर में काशी की जो मान्यता है, वही दक्षिण में रामेश्वरम की है।

केदारनाथ मंदिर, उत्त्तराखंड

केदारनाथ मंदिर, उत्त्तराखंड

यह मंदिर उत्तराखंड राज्य के रूद्रप्रयाग जिले में स्थित है। उत्तराखंड में हिमालय पर्वत की गोद केदारनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंग में सम्मिलित होने के साथ चार धाम और पंच केदार में से भी एक है। यह मंदिर अप्रेल से नवंबर माह के बीच में ही दर्शन के लिए खोला जाता है। पत्थरों से बने कत्यूरी शैली से बने इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण पांडव वंश के जनमेजय ने कराया था। यहां पर मौजूद शिवलिंग काफी पुरानी है।

काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणासी

काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणासी

काशी विश्वनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंंगों में से एक है। इस मंदिर का हिन्दू धर्म में एक प्रमुख स्थान है। ऐसा माना जाता है कि एक बार इस मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

अमरनाथ

अमरनाथ

अमरनाथ शिव भगवान का एक तीर्थस्थल है। यह भारत में कश्मीर के श्रीनगर शहर में स्थित है। आपको बता दें की यहां भगवान शिव के दर्शन के लिए आपको गुफा के रास्ते जाना पड़ता है। अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है क्यों कि यहीं पर भगवान शिव ने माँ पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था।

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, गुजरात

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, गुजरात

सोमनाथ मंदिर एक महत्वपूर्ण हिन्दू मंदिर है जिसकी गिनती 12 ज्योतिर्लिंंगों में होती है। कहा जाता है कि इसका निर्माण स्वयं चंद्रदेव ने कराया था। इसे अब तक 15 बार नष्ट किया गया है और हर बार इसका पुननिर्माण किया गया।

बदरीनाथ

बदरीनाथ

भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए हर साल कई लाख लोग पहुंचते हैं। आपको बता दें कि भगवान बदरीनाथ को भारत में एक तीर्थ स्थल माना जाता है। भगवान का यह पवित्र स्थल उत्तराखण्ड के चमोली जिले में स्थित है। कहा जाता है की यहां भगवान के दर्शन के बाद मनुष्य को मोक्ष मिलता है।

मुरुदेश्वर शिव मंदिर - कर्नाटक

मुरुदेश्वर शिव मंदिर - कर्नाटक

यह मंदिर कर्नाटक में स्थित है और भगवान शिव के एक नाम मुरुदेश्वर पर ही इस मंदिर का नाम मुरुदेश्वर रखा गया है। अरब सागर के तट पर स्थित यह मंदिर बहुत ही शांत और सुंदर है यहां भी आप भगवान शिवकी आराधना कर सकते हैं।

महाकालेश्वर मंदिर, मध्‍य प्रदेश

महाकालेश्वर मंदिर, मध्‍य प्रदेश

महाकालेश्वर मंदिर, मध्‍य प्रदेश भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन नगर में स्थित, महाकालेश्वर भगवान का प्रमुख मंदिर है। पुराणों, महाभारत और कालिदास जैसे महाकवियों की रचनाओं में इस मंदिर का मनोहर वर्णन मिलता है।ऐसी मान्यता है कि इसके दर्शन मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।

बैद्यनाथ धाम, देवघर

बैद्यनाथ धाम, देवघर

देवघर भारत के झारखंड प्रान्त का एक शहर है। यह शहर हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ-स्थल है। इस शहर को बाबाधाम नाम से भी जाना जाता है क्योंकि शैव पुराण में देवघर को बारह जोतिर्लिंगों में से एक माना गया है। यहाँ भगवान शिव का एक अत्यंत प्राचीन मंदिर स्थित है। हर सावन में यहाँ लाखों शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती है जो देश के विभिन्न हिस्सों सहित विदेशों से भी यहाँ आते हैं।

मल्लिकार्जुन, आंद्र प्रदेश

मल्लिकार्जुन, आंद्र प्रदेश

यह मंदिर कुर्रनूल, आंद्र प्रदेश पर स्‍थित है। इस मंदिर पर तरह तरह कि नक्‍काशी की हुई है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+