Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »करना चाहते हैं शांत जगह की यात्रा, करें कोडाइकनाल के मन्नावनूर झील की सैर

करना चाहते हैं शांत जगह की यात्रा, करें कोडाइकनाल के मन्नावनूर झील की सैर

अगर किसी शांत जगह घूमना चाहते हैं तो आपको कोडाइकनाल के मन्नावनूर झील का दौरे जरूर करना चाहिए। मन्नावनूर झील बेहद खूबसूरत और शांत जगह है। यह झील मन्नावनूर गांव में स्थित है, जो कोडाइकनाल से लगभग 34 किमी की दूरी पर स्थित है।

Mannavanur Lake

यह झील, गांव की ओर जाते हुए देखी जा सकती है। वहीं कुछ दूरी पर राजसी पहाड़ियों के साथ हरे-भरे घास के मैदानों के बीच झील का नजारा बेहद शानदार दिखता है। झील के दोनों तरफ सड़क हैं जिनके आसपास नीलगिरी और देवदार के पेड़ हैं। जैसे ही आप इन पेड़ों के पास से गुजरते हैं, हरी-भरी हरियाली मन्नावनूर में आपका स्वागत करती नजर आती है।

यहां कई पक्षियों को स्वतंत्र रूप से उड़ते देखा जा सकता है। कहा जाता है कि यहां कभी-कभार कुछ जंगली जानवरों को भी देखा जाता है। आपको बता दें मन्नावनूर झील भेड़ के खेत के अंदर स्थित है।

Mannavanur Lake

अगर आप प्रकृति से प्यार करते हैं तो मन्नावनूर आपके लिए एक आदर्श स्थान है। साथ ही यह स्थान सब्जियों की खेती के लिए भी जाना जाता है। यहां गाजर, फूलगोभी, पत्तागोभी, मटर, आलू, ब्रोकली, फ्रेंच जैसी सब्जियों की खेती की जाती है।

मन्नावनूर में आपको बहुत सारी दुकानें या भोजनालय नहीं मिलेंगे। लेकिन चाय और नाश्ते की बिक्री करने वाली कुछ छोटी दुकानों पर आप अच्छे व्यंजन चख सकते हैं। और अगर आप बाहर का खाना पसंद नहीं करते तो बेहतर होगा कि आप अपना भोजन और जरूरी सामान अपने साथ ले जाएं। यहां रहने के लिए, कैंपर क्लब एकमात्र विकल्प है।

मन्नावनूर झील में प्रवेश शुल्क

झील परिसर में प्रवेश करने के लिए, आपको 10 रूपय का प्रवेश शुल्क देना होगा। वहीं बोट राइड के लिए 200 रूपय देने होंगे।

मन्नावनूर झील का समय

अगर आप मन्नावनूर झील आना चाहते हैं तो बता दें की झील 9:30 से 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

कैसे पहुंचे

कोडाइकनाल से लगभग 34 किमी की दूरी पर स्थित है मन्नावनूर झील। यहां सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। सड़क ज्यादातर सुनसान रहती है, इसलिए यहां के लोगों द्वारा यह सलाह दी जाती है कि आप दिन में इस झील की यात्रा की योजना बनाएं और शाम से पहले वापस लौट जाएं।

More News

Read more about: kodaikanal mannavanur lake
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+