Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Navratri Special! छिंदवाड़ा में स्थित है मां सिद्धिदात्री का 1200 साल पुराना मंदिर, नौवें दिन होती है माता की

Navratri Special! छिंदवाड़ा में स्थित है मां सिद्धिदात्री का 1200 साल पुराना मंदिर, नौवें दिन होती है माता की

नवरात्रि का अंतिम दिन यानी नवमी का दिन काफी शुभ माना जाता है। इस दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन माता के मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त आते हैं और माता से सफलता की कामना करते हैं। ऐसे में अगर माता के मंदिर की बात की जाए तो माता का मंदिर देश में कई स्थानों पर है। लेकिन मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में माता सिद्धिदात्री का 1200 साल पुराना मंदिर है, साल के 12 महीने भक्तों की भीड़ दर्ज की जाती है।

सुख, समृद्धि और सफलता की देवी है माता सिद्धिदात्री

दरअसल, नवरात्रि के नौवें दिन माता सिद्धिदात्री का दिन होता है और इस दिन माता की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आज नौवें दिन होने के चलते माता के मंदिर में हजारों की संख्या में भक्तगण आते हैं और माता से सुख, समृद्धि और सफलता की कामना करते हैं। कहा जाता है माता दयालु स्वभाव की है, भक्त सच्चे दिल से जो भी उनसे वरदान मांगते हैं, माता उन्हें अवश्य देती हैं।

mata siddhidatri

सिद्धियों को देने वाली देवी हैं मां सिद्धिदात्री

माता सिद्धिदात्री का यह मंदिर छिंदवाड़ा में कलेक्टर बंगला के पास गुरैया रोड पर स्थित है, जहां आप मां के अंतिम स्वरूप का दर्शन कर अपने आप कृतार्थ कर सकते हैं। माता के नाम में ही सिद्धि है, अत: मां को सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली देवी भी कहा जाता है। माता के चार हाथ है- इनमें दाहिनी ओर के नीचे वाले हाथ में चक्र और ऊपर वाले हाथ में गदा है। वहीं, बाईं ओर के नीचे वाले हाथ में कमल का फूल और ऊपर वाले हाथ में शंख सुशोभित होता है।

माता सिद्धिदात्री की पूजा का महत्व

पौराणिक मान्यताओं की मानें तो त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु व महेश) भी माता सिद्धिदात्री के भक्त हैं। नवरात्रि के महानवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से भक्तों को भय, शोक और रोग से मुक्ति मिलती है। इसके साथ उन्हें सभी प्रकार की सिद्धियां भी प्राप्त होती है। कहा जाता है अगर माता अपने किसी भक्त से प्रसन्न हो जाती हैं तो उसे मोक्ष प्रदान करती हैं। माता की पूजा करने से उनके भक्तों को अलौकिक शक्तियां व अष्ट सिद्धियां प्राप्त होती है।

मंदिर में प्रवेश करने का समय - सुबह 06:00 बजे से लेकर रात के 09:00 बजे तक

माता सिद्धिदात्रि मंदिर कैसे पहुंचें

नजदीकी एयरपोर्ट - नागपुर हवाई अड्डा (130 किमी.)
नजदीकी रेलवे स्टेशन - छिंदवाड़ा जंक्शन (8 किमी.)
सड़क मार्ग - नागपुर (125 किमी.), जबलपुर (215 किमी.) या भोपाल (286 किमी.)

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+