Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तराखंड का यह हिल स्टेशन कहलाता है 'मिनी स्विट्जरलैंड', एक बार आप भी घूम आएं

उत्तराखंड का यह हिल स्टेशन कहलाता है 'मिनी स्विट्जरलैंड', एक बार आप भी घूम आएं

उत्तराखंड अपनी वादियों के लिए जाना जाता है। यहां कई ऐसे स्थान है, जो आपको बिल्कुल स्वर्ग की तरह दिखाई पड़ेंगे। यानी कि जब आप यहां पहुंचेंगे तो आपको एक अलग ही प्रकार की अनुभूति होगी। यहां के ऊंचे-ऊंचे पहाड़, चारों तरफ फैली हरियाली, कटीले वृक्ष और बर्फ की परतें आपको अपनी ओर आकर्षित करती है। कुछ ऐसा ही है यहां का 'मिनी स्विट्जरलैंड'। कुदरत के इस खास अनोखे स्थान पर घूमने का एक अलग ही मजा है।

उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड

उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड

हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड की वादियों में बसे चोपता हिल स्टेशन की, जिसे मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर समय बिताने की बात ही अलग है। यहां पर आपको बर्फ से ढके हुए पहाड़ दिख जाएंगे। सर्दियों में तो यहां पर बर्फ की मोटी चादर जम जाती है, यही कारण है कि इस हिल स्टेशन को उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां जाने के बाद आपको एहसास ही नहीं होगा कि आप कि किसी भारतीय स्थान पर है। यह लोकेशन बिल्कुल ही किसी विदेशी स्थान पर तरह दिखाई देता है।

खूबसूरत नजारों के लिए प्रसिद्ध

खूबसूरत नजारों के लिए प्रसिद्ध

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मौजूद यह जगह अपनी खूबसूरत नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर भगवान शिव का एक मंदिर है, जिसे विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर भी कहा जाता है और इस मंदिर का नाम तुंगनाथ मंदिर है। यह मंदिर 6 महीने तक बर्फ की चादरों तले दबा रहता है।

एडवेंचर के लिए भी काफी प्रसिद्ध है चोपता

एडवेंचर के लिए भी काफी प्रसिद्ध है चोपता

अगर आप अपनी चोपता की ट्रिप में एडवेंचर स्पोर्ट्स भी करना चाहते हैं तो बस आप अपना बैग पैक कर लीजिए। क्योंकि ये स्थान आपके लिए बिल्कुल सर्वोत्तम स्थान है। ट्रेकिंग लवर्स के लिए एकदम बेस्ट लोकेशन है। यहां का चंद्रशिला ट्रेक काफी फेमस ट्रेकों में से एक है, इस दौरान आप पंचचुली, नंदा देवी जैसी चोटियों का दीदार भी कर सकते हैं।

एक कम्पलिट टूर है चोपता

एक कम्पलिट टूर है चोपता

हालांकि इस ट्रेकिंग के दौरान आपको ज्यादा कुछ खाने को नहीं मिलेगा। लेकिन अगर आप चोपता की ट्रेडिशनल फूड का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो यहां पर आपको कैफे भी मिल जाएंगे, जहां जाकर आप यहां के खानों का स्वाद चख सकते हैं। साफतौर अगर कहा जाए तो इसे एक कम्पलिट टूर माना जाता है। यहां पर प्राकृतिक नजारों के साथ एडवेंचर का भी मजा सकते हैं। इसके साथ अगर आप धार्मिक प्रवृत्ति रखते हैं तो समझ लीजिए कि ये स्थान बिल्कुल आपके लिए ही बना है।

जाने की सही समय - अप्रैल से नवंबर के बीच

कैसे पहुंचें चोपता हिल स्टेशन

कैसे पहुंचें चोपता हिल स्टेशन

चोपता हिल स्टेशन का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा देहरादून में स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है, जो यहां से करीब 220 किमी. है। वहीं, यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश में है, जो कि यहां से करीब 200 किमी. दूर स्थित है। इसके अलावा यहां पर आप सड़क मार्ग की सहायता से भी आसानी से पहुंच सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+