Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केरल: कुमारकोम के साथ कुछ यूं बनाएं मानसून को यादगार

केरल: कुमारकोम के साथ कुछ यूं बनाएं मानसून को यादगार

कुमारकोम में सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in kumarakom Kerala

अगर आपने मानसून की शुरूआत में कहीं घूमने-फिरने का प्लान नहीं बनाया है तो आप केरल के खूबसूरत गंतव्य कुमारकोम आ सकते हैं। प्रकृति का अनमोल खजाना लिए बैठा यह स्थल अपनी हरियाली और बैकवाटर आकर्षण के लिए जाना जाता है। यहां आप मानसून के दौरान प्रकृति को करवट लेते देख सकते हैं। मनमोहक आबोहवा और ताजगी का अनुभव कर सकते हैं। कुमारकोम सुरम्य वेम्बनाड झील के चारों ओर सुंदर द्वीपों का समूह है।

यह शहर प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के लिए एक आदर्श गंतव्य है। यहां की मिट्टी बहुत उपजाऊ है इसलिए आप यहां चारों तरफ वनस्पतियों को देख सकते हैं। यहां की खूबसरती को देखते हुए इसे 'सीएन ट्रैवेलर' पत्रिका द्वारा 25 दूरस्थ और विदेशी स्थलों में शामिल किया गया था। इस खास लेख में जानिए यहां का सबसे खास स्थलों के बारे में जहां का प्लान आप इस दौरान बना सकते हैं।

वेम्बनाड झील

वेम्बनाड झील

PC-Rahuldb

वेम्बनाड देश की सबसे लंबी और केरल में सबसे बड़ी झील है। इसका विस्तार उत्तर में कोच्चि से लेकर दक्षिण में एलेप्पी तक है। इस विशाल झील को वेम्बनाड कायल के नाम से भी जाना जाता है। कुमारकोम का मुख्य आकर्षण यह झील जलीय खूबसूरती के साथ पक्षी विहार के लिए एक आदर्श विकल्प है। यहां दुनिया के कई बड़े हिस्सों से प्रवासी पक्षी उड़ कर आते हैं। यह झील तीन नदियों का संगम स्थल भी है।

कुमारकोम की खूबसूरती को और करीब से जानने के लिए आप यहां एक बोट किराए पर ले सकते हैं। वेम्बनाड 150 से अधिक विभिन्न प्रकार की मछली प्रजाति के साथ समृद्ध झील है।

अरूवीक्कुज़ही जलप्रपात

अरूवीक्कुज़ही जलप्रपात

PC- Alv910

झील के अलावा आप यहां के खूबसूरत जलप्रपातों की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। कोट्टायम से 18 किमी की दूरी पर स्थित अरूवीक्कुज़ही जलप्रपात एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस झरने से पानी के तेज धारा 100 फीट की ऊंचाई से गिरती है। प्राकृतिक खूबसूरती से सजा यह जलप्रपात एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉर्ट भी है।

रबड़ के बागानों के बीच स्थित बहने वाली धाराएं इसे कुमारकोम का मुख्य आकर्षणों में शामिल करती है। अगर आप ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधि के शौकीन हैं तो आप इस स्थल का चुनाव कर सकते हैं।

कुमारकोम पक्षी अभयारण्य

कुमारकोम पक्षी अभयारण्य

कुमारकोम में लगभग 14 एकड़ में फैला पक्षी अभयारण्य दुनिया के लगभग सभी हिस्सों से आने वाले प्रवासी पक्षियों का पसंदीदा स्थान है। यह अभयारण्य वेम्बनाड झील के तट पर स्थित है। यहां पक्षियों की एक विस्तृत श्रृंखला है जिसमें आप कोयल, पानी के बत्तख, उल्लू, किंगफिशर आदि को देख सकते हैं।

सैलानियों का ध्यान आकर्षित करने वाले प्रवासी पक्षियों में आप साइबेरियन क्रेन, स्टील, वुड बीटल को देख सकते हैं। यह जगह पक्षियों के शौकिनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। आप हाउसबोट और मोटरबोट कि जरिए इस स्थल का भ्रमण कर सकते हैं।

कुमारकोम बीच

कुमारकोम बीच

PC-Rajkrishnan R

एक शानदार अवकाश के लिए यह स्थान पूरी तरह से उपयुक्त है। अन्य प्राकृतिक आकर्षणों के साथ आप यहां के रेतीले किनारों और शांत तटीय रेखाओं की सैर का प्लान बना सकते हैं। मानसिक और आत्मिक शांति के लिए यह एक शांत स्थल है। इसके अलावा आप यहां विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं।

आप यहां तैराकी, नौकायन,वींड सर्फिंग, स्कीइंग और पैरासेलिंग जैसे खेलों का आनंद ले सकते हैं। अगर आपकी सिर्फ भ्रमण की इच्छा है तो आप हाउसबोट क्रूज़ का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां के रिसॉर्ट्स में आप आयुर्वेदिक मालिश का लग्जरी अनुभव भी ले सकते हैं।

कुमारकोम बैकवॉटर

कुमारकोम बैकवॉटर

PC- Ashwin Kumar

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप कुमारकोम बैकवॉटर की खूबसूरत का आनंद भी ले सकते हैं। यह स्थान विभिन्न वनस्पति और जीवों का निवास स्थान है। अगर आप जी भरकर कुमारकोम बैकवॉटर की सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं तो आप हाउसबोट का सहारा लें, जो आपको विभिन्न नहरों, झीलों और नदी के आसपास भ्रमण कराएगा।

हाउसबोट आपको जल यात्रा के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करता है। आप यहां स्कीइंग जैसे जल एडवेंचर का भी अनुभव ले सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+