Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Monsoon Travel : भारत में मानसून के दौरान यात्रा करने के लिए ये हैं जरूरी पैकिंग टिप्स

Monsoon Travel : भारत में मानसून के दौरान यात्रा करने के लिए ये हैं जरूरी पैकिंग टिप्स

मानसून में बारिश की बूंदों का इंतजार भला कौन नहीं करता। खासतौर पर यंगस्टर्स और कपल्स के लिए तो बारिश का मौसम बेहद अच्छा माना जाता है। अधिकतर युवा ऐसे होते हैं, जो बारिश के दिनों में ही ज्यादातर ट्रिप प्लान करते हैं। लेकिन इन सबके बीच हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मानसून में यात्रा के दौरान किस प्रकार का एहतियात बरतें। तो आइए हम आपको बताएंगे कि मानसून में यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • बरसात के दिनों में अधिकतर लोगों को खासी-जुकाम व बुखार जैसी समस्याएं होती है, इसके लिए आप यात्रा के दौरान अपने पास जरूरी दवाईयां जरूर रखें।
  • बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में काफी फिसलन हो जाती है। ऐसे में अपने साथ ऐसे शूज या फुटवियर रखें, जो आरामदायक हो और फिसले ना।
  • पहाड़ों पर बारिश के बाद जब धूप निकलती है तो स्कीन टैनिंग होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में अपने साथ एसपीएफ 15+ वाला कोई सनस्क्रीन जरूर रखें।
monsoon travel
  • बारिश के मौसम में आप मानसून का मजा लेने जा रहे हैं, ना कि वहां बीमार होने। इसके लिए आप अपने साथ रेनकोट और छाता जरूर रखें।
  • मानसून में अगर आप ऐसे स्थान पर यात्रा कर रहे हो, जहां आपको ज्यादा पैदल चलना पड़े तो ऐसे में आप अपने साथ एक टॉर्च जरूर रखें।
  • बारिश में ट्रेकिंग करना काफी लोगों का शौक होता है, लेकिन इस दौरान इन बातों का खासा ध्यान रखें कि जहां पहाड़ी क्षेत्र हो, वहां ट्रेकिंग ना करें। क्योंकि, पहाड़ी क्षेत्र में लैंडस्लाइड होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
  • अगर मानसून के दौरान ऊंचाई वाले स्थान पर जा रहे हैं तो अपने साथ एक फोल्डिंग स्टीक जरूर रखें, जो आपको ट्रेक करने में आपकी मदद करेगा।
  • मानसून में यात्रा के दौरान अपने साथ जिप लॉक बैग जरूर रखें, ताकि आप अपने कैमरे, स्मार्टफोन्स को सुरक्षित रख सकें।
  • सबसे जरूरी बात, यात्रा के दौरान अपने साथ वाटरप्रूफ बैग जरूर रखें। ताकि आपका सामान भीगे ना और आप अपने सामान को अच्छे से रख सकें।

More News

    Read more about: मानसून monsoon
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+